श्री मामा देव मंदिर पर वार्षिक जागरण 8 फरवरी को बिजनोल में
बिजनोल : बिजनोल श्री मामा देव जी मंदिर पर वार्षिक जागरण माघ सुदी सातम 8 फरवरी 2022 मंगलवार रात्रि को आयोजित किया जा रहा हैं. सभी धार्मिक कार्यक्रम कोरोना के नियमों के अंतर्गत आयोजित होगे. श्रद्वालुजनों से अनुरोध है कि कोविड नियमों की पालना करते हुए मास्क लगाकर ही मंदिर परिसर में प्रवेश करें. रात्रि को सवा पहर की आरती, प्रातः पूजा अर्चना के साथ आरती होगी. सभी भक्तो से सादर अनुरोध है कि रात्रि जागरण महोत्सव में पधार कर पूण्य लाभ उठाएं. इस दौरान भक्ती भाव से भक्तगण भजनों की प्रस्तृति देगें. अतः समस्त धर्मप्रेमी जनता से अनुरोध किया जाता है कि अपनी हर मनोकामना पूर्ण करने के लिए दर्शन लाभ के लिए अवश्य पधारे. उक्त जानकारी मामा देव जी जिणोंद़ार समिति ने चराना श्याम मंदिर से पालीवाल वाणी के प्रतिनिधि नाना लाल जोशी, अमित पालीवाल ने दी.
● पालीवाल वाणी ब्यूरो से-Nanalal Joshi-Amit Paliwal...✍️
पालीवाल वाणी WhatsApp चैनल से जुड़ें
ताज़ा ब्रेकिंग न्यूज़ और समाज के सभी समाचार सबसे पहले अपने फोन पर पाएं।
संबंधित खबरें
सभी देखें →
पालीवाल समाज बिजनोल की वार्षिक बैठक हरियाली अमावस्या पर संपन्न: श्री गोपीलाल जोशी अध्यक्ष, नानालाल जोशी उपाध्यक्ष मनोनित
श्री चरणा श्याम मंदिर पर बसंत पंचमी 23 को एवं श्री मामादेव जी मंदिर बिजनोल में 25 जनवरी को वार्षिक जागरण