📅 Tuesday, 29 September 2026 | 09:59 PM IST
लाइव सेंसेक्स: 72,529.07 ▼ -1,366.63 (-1.85%) • निफ्टी 50: 22,716.20 ▼ -424.30 (-1.83%) • 🪙 सोना 24K (10g): ₹148,580 • 🥈 चांदी (1kg): ₹229,300 • 🌤️ उज्जैन: 25°C (हल्के बादल)
भोपाल

साध्वी प्रज्ञा ठाकुर को जान से मारने की क्यों मिली रही है, धमकी

📅 18 June 2022, 11:01 AM • ✍️ Paliwalwani • ⏱️ 2 मिनट में पढ़ें
शेयर करें:
WhatsApp Facebook Twitter Telegram Instagram
साध्वी प्रज्ञा ठाकुर को जान से मारने की क्यों मिली रही है, धमकी
साध्वी प्रज्ञा ठाकुर को जान से मारने की क्यों मिली रही है, धमकी

भोपाल : अपने बयानों से हमेशा सुर्खियों में रहने वाली भोपाल से बीजेपी सांसद साध्वी प्रज्ञा ठाकुर को जान से मारने की धमकी मिली है. बताया जा रहा है उन्हें किसी अज्ञात नंबर से फोन कर धमकी दी गई है.

मामला सामने आने के बाद पुलिस में रिपोर्ट दर्ज कराई गई है. बीजेपी सांसद की तरफ से राजधानी भोपाल के टीटी नगर थाने में दर्ज हुई शिकायत में बताया गया है कि साध्वी प्रज्ञा ठाकुर को दाऊद गैंग का हवाला देकर धमकी दी गई है. उन्हें जिस नंबर से फोन आया है. उसने खुद को दाऊद इब्राहिम के भाई इकबाल कासकर का आदमी बताया है.

धमकी देने वाले ने कहा कि वह दाऊद इब्राहिम के भाई इकबाल कासकर का आदमी है, उसने बीजेपी सांसद साध्वी को फोन कर कहा ’’तुम्हारी हत्या होने वाली है इसलिए बोल दिया है’’मामला सामने आने के बाद सांसद ने पुलिस से मामले की शिकायत की है, जिसके बाद पुलिस मामले की जांच में जुटी है.

📲

पालीवाल वाणी WhatsApp चैनल से जुड़ें

ताज़ा ब्रेकिंग न्यूज़ और समाज के सभी समाचार सबसे पहले अपने फोन पर पाएं।

चैनल से जुड़ें →

संबंधित खबरें

सभी देखें →
WhatsApp हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें