📅 Wednesday, 09 September 2026 | 06:11 PM IST
लाइव सेंसेक्स: 74,764.23 ▼ -1,368.57 (-1.80%) निफ्टी 50: 23,431.50 ▼ -347.70 (-1.46%) 🪙 सोना 24K (10g): ₹148,200 🥈 चांदी (1kg): ₹222,700 ☀️ उज्जैन: 28°C (साफ आसमान)
भोपाल

18 से 24 जून तक देश के विभिन्न हिस्सों में तेज आंधी, बारिश और तूफान की चेतावनी : मौसम विभाग ने किया अलर्ट

📅 19 June 2025, 02:42 AM ✍️ paliwalwani ⏱️ 3 मिनट में पढ़ें
शेयर करें:
WhatsApp Facebook Twitter Telegram Instagram
18 से 24 जून तक देश के विभिन्न हिस्सों में तेज आंधी, बारिश और तूफान की चेतावनी : मौसम विभाग ने किया अलर्ट
18 से 24 जून तक देश के विभिन्न हिस्सों में तेज आंधी, बारिश और तूफान की चेतावनी : मौसम विभाग ने किया अलर्ट

भोपाल.

राष्ट्रीय मौसम पूर्वानुमान केंद्र ने 18 से 24 जून तक देश के विभिन्न हिस्सों में तेज आंधी, बारिश और तूफान की चेतावनी (IMD Weather Alert) जारी की है। पूर्वी और मध्य भारत में विशेषत: अंडमान और निकोबार द्वीपसमूह में 18-19 जून को तेज हवाओं के साथ हल्की से मध्यम तो कहीं मूसलाधार वर्षा (Heavy Rainfall June 2025) होने की संभावना जताई है.

जबकि मध्य प्रदेश, और ओडिशा जैसे राज्यों में अलग-अलग स्थानों पर आंधी की संभावना बढ़ रही है। साथ ही, गंगा तटीय क्षेत्रों और झारखंड में भारी वर्षा (India Monsoon Forecast) और आंधी आने की संभावना (IMD Warning) जताई गई है। यह मौसम विशेष रूप से आंध्र प्रदेश और यूपी के लिए खतरनाक हो सकता है, जहाँ 50-60 किमी/घंटा की हवाएँ चलने का अनुमान है।

पश्चिमी भारत में गुजरात, कोंकण और गोवा और मध्य महाराष्ट्र के क्षेत्रों में अगले कुछ दिनों में तेज बारिश का पूर्वानुमान है। 18-19 जून को कोंकण और गोवा में बहुत भारी बारिश हो सकती है। इस दौरान, कच्छ और सौराष्ट्र के क्षेत्रों में भी भारी वर्षा की चेतावनी है। इन क्षेत्रों में लोगों को सुरक्षित रहने और खुले में न जाने की सलाह दी गई है। महाराष्ट्र के मराठवाड़ा और गुजरात के कई हिस्सों में अत्यधिक बारिश हो सकती है, जिसके कारण बाढ़ जैसे हालात उत्पन्न हो सकते हैं।

तेज हवाओं और भारी बारिश की चेतावनी के बाद सोशल मीडिया पर यूजर्स ने चिंता जताई है। किसान संगठनों ने सरकार से फसल सुरक्षा योजना को सक्रिय करने की मांग की है। आम लोगों ने स्कूलों और दफ्तरों में छुट्टियों की अपील की है, खासकर उन जिलों में जहां रेड अलर्ट घोषित किया गया है।

IMD के अगले अपडेट का इंतजार किया जा रहा है, जो 19 जून सुबह 8:30 बजे जारी होगा। इसमें मानसून की आगे की चाल और संभावित बाढ़ के खतरे का विश्लेषण भी शामिल होगा। राज्य आपदा प्रबंधन एजेंसियों और NDRF की तैनाती पर भी अपडेट जल्द मिलेगा।

📲

पालीवाल वाणी WhatsApp चैनल से जुड़ें

ताज़ा ब्रेकिंग न्यूज़ और समाज के सभी समाचार सबसे पहले अपने फोन पर पाएं।

चैनल से जुड़ें →

संबंधित खबरें

सभी देखें →
WhatsApp हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें