वंदे भारत एक्सप्रेस आज भोपाल पहुंची : संभवत 1 अप्रैल से यह ट्रेन अपने ट्रैक पर चलेगी
📅 27 March 2023, 01:23 AM
•
✍️ Paliwalwani
•
⏱️ 2 मिनट में पढ़ें
भोपाल :
मध्य प्रदेश की पहली वंदे भारत एक्सप्रेस आज भोपाल पहुंची. संभवत 1 अप्रैल 2023 से यह ट्रेन अपने ट्रैक पर चलेगी. देश की 11वीं वंदे भारत एक्सप्रेस के रेट चेन्नई से आज रात 8:00 बजे भोपाल पहुंची.
प्रधानमंत्री योजना के तहत देश में 2019 से शुरू हुई वंदे भारत एक्सप्रेस भोपाल से दिल्ली भी चलेगी. इस ट्रेन से भोपाल के रानी कमलापति स्टेशन से दिल्ली तक का सफर 7 घंटे 50 मिनट में पूरा होगा. वंदे भारत एक्सप्रेस के लिए रैक चेन्नई से चले थे जो आज रात 8:00 बजे भोपाल पहुंच गए हैं और अब संभवत 1 अप्रैल को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भोपाल के रानी कमलापति स्टेशन से इसे हरी झंडी दिखाकर अपने रूट पर रवाना करेंगे. मोदी भोपाल प्रवास पर 1 अप्रैल को आ रहे हैं जिसमें वे सेना के तीनों अंगों की बैठक में शामिल होंगे और इस अवसर पर वंदे भारत एक्सप्रेस को हरी झंडी दिखाकर नई दिल्ली के लिए रवाना कर सकते हैं.
📲
चैनल से जुड़ें →
पालीवाल वाणी WhatsApp चैनल से जुड़ें
ताज़ा ब्रेकिंग न्यूज़ और समाज के सभी समाचार सबसे पहले अपने फोन पर पाएं।
प्रमुख विषय:
संबंधित खबरें
सभी देखें →
भोपाल में होगा ऐतिहासिक सामूहिक क्षमावाणी महोत्सव : आचार्य श्री समयसागर जी महाराज ससंघ के मंगल सानिध्य में जुटेगा जनसैलाब
मुख्यमंत्री मोहन यादव की कैबिनेट बैठक में अग्निवीरों को 20 प्रतिशत आरक्षण देने का फैसला : विद्यार्थियों के लिए गणवेश की राशि 600 रुपये सीधे अभिभावकों के खाते में आएगी