📅 Friday, 02 October 2026 | 07:03 AM IST
लाइव सेंसेक्स: 71,909.70 ▼ -619.40 (-0.85%) • निफ्टी 50: 22,421.95 ▼ -294.25 (-1.30%) • 🪙 सोना 24K (10g): ₹148,750 • 🥈 चांदी (1kg): ₹228,200 • ☀️ उज्जैन: 20°C (साफ आसमान)
भोपाल

मध्य प्रदेश में नगरीय निकाय चुनाव दो चरणों में : पहले चरण 6 जुुलाई को मतदान, दूसरे चरण की वोटिंग 13 जुलाई को

📅 02 June 2022, 08:41 AM • ✍️ Paliwalwani • ⏱️ 3 मिनट में पढ़ें
शेयर करें:
WhatsApp Facebook Twitter Telegram Instagram
मध्य प्रदेश में नगरीय निकाय चुनाव दो चरणों में : पहले चरण 6 जुुलाई को मतदान, दूसरे चरण की वोटिंग 13 जुलाई को
मध्य प्रदेश में नगरीय निकाय चुनाव दो चरणों में : पहले चरण 6 जुुलाई को मतदान, दूसरे चरण की वोटिंग 13 जुलाई को

भोपाल : नगरीय निकायों के वार्ड, नगर पालिका और नगर परिषद के अध्यक्ष पदों का आरक्षण होने के बाद अब राज्य निर्वाचन आयोग ने नगरीय निकाय चुनाव की घोषणा कर दी है. सुप्रीम कोर्ट ने राज्य निर्वाचन आयोग को 1 जून 2022 तक चुनाव कार्यक्रम घोषित करने का समय दिया है. मुख्‍य निर्वाचन पदाधिकारी बसंत प्रताप सिंह इस बारे में मीडिया को संबोधित कर रहे हैं. मध्य प्रदेश में नगरीय निकाय चुनाव दो चरणों में, पहले चरण का मतदान 6 जुुलाई 2022 को, दूसरे चरण की वोटिंग 13 जुलाई 2022 को कराया जाएगा.

318 नगरीय निकायों में कराए जाएंगे चुनाव, 35 नवगठित नगर परिषद में 29 अभी चुनाव कराए जाएंगे. 402 नगरीय निकायों की मतदाता सूची का प्रकाशन कर दिया है. नगर पालिका गढ़ाकोटा और खुरई मलाजखंड इनका क्षेत्र विस्तार है या कटौती की गई है. इनमें वार्ड विभाजन अभी नहीं हुआ है, इसलिए इनके भी चुनाव नहीं कराए जाएंगे. अभी मतदाता सूची फाइनल होगी. दलीय आधार पर होंगे नगरीय निकाय चुनाव. नगर निगम में 884 वार्ड, 76 नगर पालिका में 1795 वार्ड, पूर्व से गठित 226 नगर परिषद हैं. इनके वार्ड 3393 और नवगठित 29 परिषद में 435 वार्ड हैं. महापौर का चुनाव सीधे जनता से होगा. जबकि नगर परिषद और नगर पालिका में पार्षदों के माध्यम से चुनाव होगा. पहले चरण में 11 नगर निगम 36 नगर पालिका 86 नगर परिषद का चुनाव होगा. कुल 133 नगरीय निकायों का चुनाव होगा. 13148 मतदान केंद्र होंगे. दूसरे चरण में नगर निगम 5 नगरपालिका 40 और 169 नगर परिषद के चुनाव कराए जाएंगे. कुंडली 214 नगरीय निकायों के चुनाव के चरण में होंगे. 6829 मतदान केंद्र बनाए गए हैं.

📲

पालीवाल वाणी WhatsApp चैनल से जुड़ें

ताज़ा ब्रेकिंग न्यूज़ और समाज के सभी समाचार सबसे पहले अपने फोन पर पाएं।

चैनल से जुड़ें →

संबंधित खबरें

सभी देखें →
WhatsApp हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें