📅 Sunday, 15 November 2026 | 05:18 AM IST
लाइव सेंसेक्स: 81,592.45 ▼ -318.55 (-0.39%) • निफ्टी 50: 25,144.30 ▼ -155.00 (-0.61%) • 🪙 सोना 24K (10g): ₹135,540 • 🥈 चांदी (1kg): ₹180,800 • ☀️ उज्जैन: 19°C (साफ आसमान)
भोपाल

मध्य प्रदेश की 1.26 करोड़ लाड़ली बहनों के खाते में आएंगे 1500 रूपए

📅 12 November 2025, 10:51 PM • ✍️ indoremeripehchan.in • ⏱️ 3 मिनट में पढ़ें
शेयर करें:
WhatsApp Facebook Twitter Telegram Instagram
मध्य प्रदेश की 1.26 करोड़ लाड़ली बहनों के खाते में आएंगे 1500 रूपए
मध्य प्रदेश की 1.26 करोड़ लाड़ली बहनों के खाते में आएंगे 1500 रूपए

भोपाल.

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव बुधवार को लाड़ली बहनों के खातों में 1,500 रुपए की बढ़ी हुई राशि सीधे अंतरित करेंगे। इस अवसर पर सिवनी में राज्य स्तरीय कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। मुख्यमंत्री प्रदेश की 1.26 करोड़ से अधिक बहनों के खातों में राशि ट्रांसफर करेंगे और इस दौरान महिलाओं से संवाद भी करेंगे। लाड़ली बहनों ने डॉ. मोहन यादव को “अपने भैया मोहन” कहकर आभार व्यक्त किया।

कई महिलाओं ने कहा कि मुख्यमंत्री उनका ध्यान उसी तरह रख रहे हैं जैसे भगवान श्रीकृष्ण ने अपनी बहन सुभद्रा का किया था। सरकार का मानना है कि लाड़ली बहना योजना ने महिलाओं को न केवल आर्थिक रूप से सशक्त बनाया है, बल्कि सामाजिक सम्मान और परिवारिक निर्णयों में उनकी भागीदारी भी बढ़ाई है।

यह योजना महिलाओं की आर्थिक स्थिति को मजबूत करने के साथ-साथ उन्हें आत्मनिर्भर और आत्मविश्वासी भी बना रही है। महिलाएं अब इस राशि का उपयोग घर की आवश्यकताओं, बच्चों की पढ़ाई और छोटे व्यवसायों में कर रही हैं, जिससे वे बैंकिंग प्रणाली से जुड़कर वित्तीय रूप से सक्षम बन रही हैं।

मुख्यमंत्री द्वारा संचालित लाड़ली बहना योजना जून 2023 से लागू है। इस योजना के तहत अक्टूबर 2025 तक महिलाओं को कुल 29 किस्तों में आर्थिक सहायता प्रदान की जा चुकी है। इसके अतिरिक्त, रक्षा बंधन के अवसर पर अगस्त 2023, 2024 और 2025 में प्रत्येक वर्ष महिलाओं को 250-250 रुपये की विशेष सहायता राशि भी दी गई। अब तक इस योजना के माध्यम से कुल 44,917.92 करोड़ रुपये से अधिक की राशि सीधे महिलाओं के बैंक खातों में स्थानांतरित की जा चुकी है।

प्रदेश के सभी 52 जिलों में लाड़ली बहना योजना का लाभ पहुंच चुका है। सबसे अधिक लाभार्थी इंदौर जिले में हैं, जहां 4 लाख 40 हजार 723 महिलाएं योजना से जुड़ी हुई हैं। इसके बाद सागर (4.19 लाख), रीवा (4.03 लाख), छिंदवाड़ा (3.90 लाख), धार (3.82 लाख) और जबलपुर (3.81 लाख) जिले प्रमुख हैं। छोटे जिलों में भी योजना का प्रभाव व्यापक है; हरदा में 93 हजार 516 और निवाड़ी में 80 हजार 157 महिलाएं लाभान्वित हुई हैं।

📲

पालीवाल वाणी WhatsApp चैनल से जुड़ें

ताज़ा ब्रेकिंग न्यूज़ और समाज के सभी समाचार सबसे पहले अपने फोन पर पाएं।

चैनल से जुड़ें →

संबंधित खबरें

सभी देखें →
WhatsApp हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें