📅 Sunday, 27 September 2026 | 06:03 PM IST
लाइव सेंसेक्स: 73,895.74 ▲ +315.20 (+0.43%) • निफ्टी 50: 23,140.50 ▲ +77.40 (+0.34%) • 🪙 सोना 24K (10g): ₹153,240 • 🥈 चांदी (1kg): ₹242,500 • ☁️ उज्जैन: 27°C (बादल छाए रहेंगे)
भोपाल

राहुल गांधी आज भोपाल में, कांग्रेस के ‘सृजन संगठन’ के तहत ऑबजर्वर्स को देंगे टास्क

📅 03 June 2025, 10:54 AM • ✍️ indoremeripehchan.in • ⏱️ 3 मिनट में पढ़ें
शेयर करें:
WhatsApp Facebook Twitter Telegram Instagram
राहुल गांधी आज भोपाल में, कांग्रेस के ‘सृजन संगठन’ के तहत ऑबजर्वर्स को देंगे टास्क
राहुल गांधी आज भोपाल में, कांग्रेस के ‘सृजन संगठन’ के तहत ऑबजर्वर्स को देंगे टास्क

भोपाल.

कांग्रेस के नए कैंपेन संगठन सृजन अभियान का शुभारंभ करने मंगलवार को आ रहे लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी के स्वागत को लेकर कांग्रेसी खासे उत्साहित हैं। कुछ देर में राहुल गांधी का विमान भोपाल एयरपोर्ट पर लैंड होगा। एमपी कांग्रेस के सभी बड़े नेता उनके स्वागत के लिए एयरपोर्ट पहुंच चुके हैं।

इसमें पूर्व केंद्रीय मंत्री अरुण यादव, विधायक आरिफ मसूद, पूर्व मंत्री पीसी शर्मा, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष कांतिलाल भूरिया, विधायक विक्रांत भूरिया शामिल हैं। वहीं प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय में सुबह 11 बजे से बैठकों का दौर शुरू हो जाएगा।

पार्टी द्वारा नियुक्त ज्यादातर ऑब्जर्वर भोपाल पहुंच गए हैं। कांग्रेस के सबसे खराब परफॉरमेंस वाले राज्य गुजरात में राहुल गांधी ने अभियान की शुरुआत की थी। मध्यप्रदेश दूसरा राज्य है जहां यह अभियान शुरू होने जा रहा है। इसके तहत संगठन को और मजबूत किया जाना है।

पार्टी ने दूसरे राज्यों के वरिष्ठ नेताओं को आब्जर्वर नियुक्ति किया गया है। इनकी संख्या 61 है। इनमें उत्तर प्रदेश, राजस्थान, छत्तीसगढ़, महाराष्ट्र, झारखंड, असम, आंध्र प्रदेश सहित देश के अलग-अलग राज्यों में विधायक, सांसद, पूर्व मंत्री और बड़े पदाधिकारियों शामिल हैं।

संगठन सृजन अभियान के दौरान कांग्रेस के सभी आब्जर्वर और को-ऑर्डिनेटर आवंटित जिले में जाकर ये पता लगाएंगे कि कांग्रेस किस विधानसभा में कैसे मजबूत है। पार्टी से जुड़े पुराने नेताओं की लिस्ट होगी। ऐसे नेताओं की लिस्ट भी बनाई जाएगी जो कांग्रेस में रहकर भाजपा को फायदा पहुंचाते हैं।

📲

पालीवाल वाणी WhatsApp चैनल से जुड़ें

ताज़ा ब्रेकिंग न्यूज़ और समाज के सभी समाचार सबसे पहले अपने फोन पर पाएं।

चैनल से जुड़ें →

संबंधित खबरें

सभी देखें →
WhatsApp हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें