📅 Monday, 26 October 2026 | 09:11 AM IST
लाइव सेंसेक्स: 73,123.83 ▼ -125.57 (-0.17%) • निफ्टी 50: 22,524.40 ▼ -163.30 (-0.72%) • 🪙 सोना 24K (10g): ₹140,820 • 🥈 चांदी (1kg): ₹199,700 • ☀️ उज्जैन: 24°C (साफ आसमान)
भोपाल

पेगासस राहुल गांधी के दिमाग और कांग्रेस के डीएनए में हैं : सीएम शिवराज

📅 05 March 2023, 02:38 AM • ✍️ Paliwalwani • ⏱️ 3 मिनट में पढ़ें
शेयर करें:
WhatsApp Facebook Twitter Telegram Instagram
पेगासस राहुल गांधी के दिमाग और कांग्रेस के डीएनए में हैं : सीएम शिवराज
पेगासस राहुल गांधी के दिमाग और कांग्रेस के डीएनए में हैं : सीएम शिवराज

भोपाल : 

मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान (Chief Minister Shivraj Singh Chouhan) ने शनिवार को कांग्रेस और राहुल गांधी पर बड़ा हमला बोला। लंदन की कैम्ब्रिज यूनिवर्सिटी (Cambridge University of London) में पेगासस को लेकर दिए राहुल गांधी के बयान पर सीएम शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि पेगासस (पेगासस) फोन में नहीं उनके दिमाग में है।

सीएम शिवराज ने कहा कि पेगासस राहुल गांधी के दिमाग और कांग्रेस के डीएनए में है। मुझे उनकी बुद्धि पर तरस आता है। कांग्रेस का नया एजेंडा है, विदेशी धरती पर भारत को बदनाम करो। विदेशी धरती पर देश की आलोचना करना देश विरोधी कदम है। सीएम ने कहा कि कांग्रेस और राहुल गांधी को देश और देश की जनता कभी माफ नहीं करेगी। कांग्रेस देश से साफ होती जा रही है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी लोगों के दिल में बसे हैं। देश की कीर्ति और प्रतिष्ठा दुनिया में चारों तरफ बढ़ रही है। पूरी दुनिया के राष्ट्र प्रमुख कहते हैं मोदी जैसा कोई नहीं।

बता दें राहुल गांधी के बयान को लेकर विवाद हो रहा है। उन्होंने कैम्ब्रिज यूनिवर्सिटी में अपने लेक्चर में कहा था कि भारत में बड़े पैमाने पर विपक्षी नेताओं की जासूसी की गई है और इसके लिए पेगासस सॉफ्टवेयर का इस्तेमाल किया गया। उन्होंने दावा किया कि उनके और कई विपक्षी नेताओं के फोन में पेगासस स्पाइवेयर था और खुफिया विभाग के अधिकारियों ने खुद उन्हें कहा था कि बातचीत के दौरान वे सावधान करें। उनकी बातें रिकॉर्ड हो रही है।

दिमाग पर सत्ता के अहंकार ने कब्जा कर लिया : पीसीसी चीफ कमलनाथ

वहीं, इस मामले पर पीसीसी चीफ कमलनाथ ने पलटवार कर कहा कि राहुल जी के बारे में असभ्य भाषा का प्रयोग कर आप अपने बौद्धिक स्तर का प्रदर्शन कर रहे हैं। सच्चाई यह है कि पेगासस पर बात करने का उन्हें कोई अधिकार नहीं है। जो मध्य प्रदेश के विधायकों को चीन में असेंबल्ड टेबलेट दिलवा रहे हैं। नाथ ने कहा कि शिवराज जी आप के दिमाग पर सत्ता के अहंकार ने कब्जा कर लिया है। जनता जल्द ही आपका उपचार करने वाली है।

📲

पालीवाल वाणी WhatsApp चैनल से जुड़ें

ताज़ा ब्रेकिंग न्यूज़ और समाज के सभी समाचार सबसे पहले अपने फोन पर पाएं।

चैनल से जुड़ें →

संबंधित खबरें

सभी देखें →
WhatsApp हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें