📅 Sunday, 15 November 2026 | 05:34 AM IST
लाइव सेंसेक्स: 81,592.45 ▼ -318.55 (-0.39%) • निफ्टी 50: 25,144.30 ▼ -155.00 (-0.61%) • 🪙 सोना 24K (10g): ₹135,540 • 🥈 चांदी (1kg): ₹180,800 • ☀️ उज्जैन: 19°C (साफ आसमान)
भोपाल

मध्यप्रदेश मंत्रालय में प्रमोशन के पदों पर प्रतिनियुक्ति का विरोध: हर साल कम हो जाएंगे प्रमोशन के 49 मौके : विरोध प्रदर्शन शुरू

📅 07 June 2025, 02:54 AM • ✍️ paliwalwani • ⏱️ 4 मिनट में पढ़ें
शेयर करें:
WhatsApp Facebook Twitter Telegram Instagram
मध्यप्रदेश मंत्रालय में प्रमोशन के पदों पर प्रतिनियुक्ति का विरोध: हर साल कम हो जाएंगे प्रमोशन के 49 मौके : विरोध प्रदर्शन शुरू
मध्यप्रदेश मंत्रालय में प्रमोशन के पदों पर प्रतिनियुक्ति का विरोध: हर साल कम हो जाएंगे प्रमोशन के 49 मौके : विरोध प्रदर्शन शुरू

भोपाल. मध्यप्रदेश की सरकार ने हाल ही में वित्त विभाग (Finance Department) के पदोन्नति वाले 15 सेक्शन अधिकारी के पदों पर प्रतिनियुक्ति का निर्णय लिया है। कर्मचारी संघ को डर है कि यदि पदोन्नति के इन पदों पर प्रतिनियुक्ति हो जाती है, तो अन्य विभागों में भी इसका सिलसिला शुरू हो जाएगा।

जिसका पिछले कुछ दिनों से पूरजोर तरीके से विरोध शुरू हो चुका है। 6 जून 2025 से हस्ताक्षर अभियान (Hastakshar Abhiyan) भी शुरू कर दिया है। यह हस्ताक्षरित प्रतियां मुख्य सचिव को सौंपी जाएगी। जिसके बाद विरोध प्रदर्शन (Protests) का अगला चरण घोषित किया जाएगा। इससे हर साल पदोंन्नति के 49 मौके कम हो जाएंगे।

2 हजार कर्मचारियों के ​लेंगे हस्ताक्षर

मंत्रालय सेवा अधिकारी कर्मचारी संघ (Ministry Service Officers Employees Union) ने शुक्रवार दोपहर मंत्रालय के सामान्य प्रशासन विभाग (General Administration Department) से हस्ताक्षर अभियान शुरू किया है। मंत्रालय सेवा अधिकारी कर्मचारी संघ अध्यक्ष इंजी सुधीर नायक (Ministry Service Officer Employees Union President Engr. Sudhir Nayak) ने बताया कि तीन बिल्डिंगों में मंत्रालय के 54 विभाग संचालित हैं। जिनमें 2 हजार से अधिक अधिकारी और कर्मचारी हैं। जब तक सभी कर्मचारियों के हस्ताक्षर नहीं होते, अभियान चलता रहेगा।

प्रतिनियुक्ति पर आने के इच्छुक नहीं

मंत्रालय सेवा अधिकारी कर्मचारी संघ कार्यकारी अध्यक्ष राजकुमार पटेल (Ministry Service Officer Employees Union Executive President Rajkumar Patel) ने बताया कि एक तरफ 9 साल से पदोन्नतियां बंद हैं और दूसरी तरफ मंत्रालय में पदोन्नति के पदों को प्रतिनियुक्ति से भरने की तैयारी की जा रही है। दूसरी तरफ जिन कर्मचारियों को प्रतिनियुक्ति पर लाया जा रहा है वे स्वयं मंत्रालय में आने के इच्छुक नहीं हैं।

अधिकारी-कर्मचारी क्यों है परेशान

मंत्रालय सेवा अधिकारी कर्मचारी संघ अध्यक्ष इंजी सुधीर नायक कहते हैं कि सहायक ग्रेड 2 अधिकारी की सेक्शन अधिकारी के पद पर पदोन्नति होती है। इसी तरह सहायक ग्रेड 2 के पद पर सहायक ग्रेड 3 की पदोन्नति होती है। सहायक ग्रेड 3 के पद पर सहायक ग्रेड 4 की पदोन्नति का 25 फीसदी कोटा है।

हर साल कम होंगे पदोन्नति के अवसर

मंत्रालय सेवा अधिकारी कर्मचारी संघ अध्यक्ष इंजी नायक का मानना है कि जब तक प्रतिनियुक्ति पर अधिकारी इन पदोन्नति वाले पदों पर जमे रहेंगे, तब तक नीचले सभी पदों की पदोन्नतियां थमी रहेगी। यदि सेक्शन अधिकारी से सहायक ग्रेड 4 तक की पदोन्नति की बात करें तो हर साल 49 पदोन्नति के अवसर चले जाएंगे।

MP Finance Department Promotion Deputation Protest

📲

पालीवाल वाणी WhatsApp चैनल से जुड़ें

ताज़ा ब्रेकिंग न्यूज़ और समाज के सभी समाचार सबसे पहले अपने फोन पर पाएं।

चैनल से जुड़ें →

संबंधित खबरें

सभी देखें →
WhatsApp हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें