भोपाल

निकायों के लगभग 70 हजार अधिकारी-कर्मचारी लाभान्वित होंगे-कर्मचारियों को मिलेगा समयमान वेतनमान- सबसे बड़ा निर्णय

Sunil Paliwal-Anil bagora...✍
निकायों के लगभग 70 हजार अधिकारी-कर्मचारी लाभान्वित होंगे-कर्मचारियों को मिलेगा समयमान वेतनमान- सबसे बड़ा निर्णय
निकायों के लगभग 70 हजार अधिकारी-कर्मचारी लाभान्वित होंगे-कर्मचारियों को मिलेगा समयमान वेतनमान- सबसे बड़ा निर्णय

भोपाल। नगरीय विकास एवं आवास मंत्री जयवर्द्धन सिंह ने पालीवाल वाणी को बताया कि अब नगरीय निकायों के अधिकारियों और कर्मचारियों को भी अन्य शासकीय कर्मचारियों की तरह समयमान-वेतनमान मिलेगा। इस संबंध में आदेश जारी कर दिया गया है। इससे निकायों के लगभग 70 हजार अधिकारी-कर्मचारी लाभान्वित होंगे। वित्त विभाग द्वारा वर्ष 2008, 2014 और 2015 में समयमान और तृतीय समयमान के संबंध में जारी आदेशानुसार नगरीय निकायों के अधिकारियों-कर्मचारियों को समयमान-वेतनमान स्वीकृत करने के लिए नगरीय निकायों को ही अधिकृत किया गया है।

मध्यप्रदेश नगर निगम, नगर पालिका कर्मचारी संघ द्वारा समयमान वेतनमान को लेकर गत 2008 से निरंतर संघर्ष किया जा रहा था। उक्त जारी आदेश पर संगठन के प्रदेश अध्यक्ष सुरेन्द्र सिंह सोलंकी, हरेन्द्र सिंह ठाकुर, राजेश सिंह, सुनील राजपूत, केएल राय, अर्जून मेघानी, अच्छेलाल पटेल, सुरेन्द्र सिंह पंवार, एलएस दुबे, हरिशंकर वर्मा, कर्मचारी कामगार संघ के अध्यक्ष श्री महेश गोहर, प्रवीण तिवारी, मधुसुदन तिवारी, रजनीश तिवारी, ललित पुरोहित, कर्मचारी नेता हरिश गौहर, प्रताप करोसिया, नागेश गौहर, पटेल लेखराज नरवले, लीलाधर करोसिया, उमाकांत काले, राजेन्द्र यादव, राजेश करोसिया, विनोद डोंगरे, विनोद गुगलिया, सुरेद्र गरुड़, मनोज सिरसिया, सुरेंद्र गरुण पटेल, महेश फतरोड सहित कई कर्मचारी संगठनों ने प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री कमलनाथ एवं प्रदेश के नगरीय प्रशासन मंत्री श्री जयवर्द्वन सिंह जी का आभार व्यक्त करते हुए वर्तमान सरकार ने निकाय कर्मचारियों के हित में लिया गया सबसे बड़ा निर्णय बताया।
● पालीवाल वाणी ब्यूरो-Sunil paliwal-Anil Bagora...✍
? Whatsapp पर हमारी खबरें पाने के लिए हमारे मोबाइल नंबर 9039752406 को सेव करके हमें व्हाट्सएप पर Update paliwalwani news नाम/पता/गांव/मोबाईल नंबर/ लिखकर भेजें...
? Paliwalwani News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक और गूगल प्लस पर ज्वॉइन करें, ट्विटर पर फॉलो करे...
Email- paliwalwani2@gmail.com
09977952406-09827052406-Whatsapp no- 09039752406
▪ एक पेड़...एक बेटी...बचाने का संकल्प लिजिए...
▪ नई सोच... नई शुरूआत... पालीवाल वाणी के साथ....

whatsapp share facebook share twitter share telegram share linkedin share
Related News
GOOGLE
Latest News
Trending News