📅 Thursday, 10 September 2026 | 06:27 AM IST
लाइव सेंसेक्स: 74,764.23 ▼ -1,368.57 (-1.80%) निफ्टी 50: 23,431.50 ▼ -347.70 (-1.46%) 🪙 सोना 24K (10g): ₹148,130 🥈 चांदी (1kg): ₹226,700 🌤️ उज्जैन: 22°C (हल्के बादल)
भोपाल

MP News : 1 मार्च को पेश होगा चुनावी बजट : 27 फरवरी को कांग्रेस विधायक दल की बैठक

📅 25 February 2023, 10:58 AM ✍️ Paliwalwani ⏱️ 3 मिनट में पढ़ें
शेयर करें:
WhatsApp Facebook Twitter Telegram Instagram
MP News : 1 मार्च को पेश होगा चुनावी बजट : 27 फरवरी को कांग्रेस विधायक दल की बैठक
MP News : 1 मार्च को पेश होगा चुनावी बजट : 27 फरवरी को कांग्रेस विधायक दल की बैठक

भोपाल :

मध्य प्रदेश सरकार का बजट 1 मार्च 2023 को पेश होगा। वित्त मंत्री जगदीश देवड़ा सदन में बजट पेश करेंगे। चुनावी साल में शिवराज सरकार का यह आखिरी बजट होगा। इस बजट में सरकार जनकल्याणकारी योजनाओं का ऐलान कर सकती हैं। प्रदेश सरकार का यह बजट तीन लाख करोड़ से अधिक का होगा। पिछले साल सरकार ने 2 लाख 79 हजार करोड़ रुपए का बजट पेश किया था।

मध्य प्रदेश विधानसभा का बजट सत्र 27 फरवरी 2023 से शुरू होगा। इस बजट सत्र का समापन 27 मार्च 2023 को होगा। बजट सत्र के शुरू होने के पहले दिन 11.00 बजे राज्यपाल का अभिभाषण होगा। इसके बाद विधायकों का फोटोसेशन होगा। एक मार्च को वित्त मंत्री जगदीश देवड़ा विधानसभा में बजट पेश करेंगे। बजट पेश होने के बाद तीन मार्च तक सदन चलेगा। इसके बाद अवकाश घोषित हो जाएगा। बता दें प्रदेश सरकार पर करीब तीन लाख करोड़ रुपए का कर्ज हैं। बजट पर जनता की नजर रहेगी। चुनावी साल में सरकार जनता के लिए नई सौगातों का ऐलान कर सकती हैं।

कांग्रेस अपनी रणनीति 27 फरवरी 2023 को बनाएंगी

बजट सत्र में सरकार को घेरने के लिए कांग्रेस अपनी रणनीति 27 फरवरी 2023 को बनाएंगी। इसके लिए विधायक दल की बैठक सोमवार शाम को पीसीचीफ कमलनाथ के निवास पर बुलाई गई हैं। इस बैठक में चर्चा के लिए विधायकों के नाम तय करने के साथ-साथ सरकार को घेरने की रणनीति पर चर्चा बनेंगी। भाजपा विधायक दल की बैठक की तारीख अभी तय नहीं है। हालांकि रविवार शाम सोमवार को सीएम शिवराज विधायक दल की बैठक बुलाने की बात कहीं जा रही हैं।

📲

पालीवाल वाणी WhatsApp चैनल से जुड़ें

ताज़ा ब्रेकिंग न्यूज़ और समाज के सभी समाचार सबसे पहले अपने फोन पर पाएं।

चैनल से जुड़ें →

संबंधित खबरें

सभी देखें →
WhatsApp हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें