📅 Monday, 28 September 2026 | 02:46 AM IST
लाइव सेंसेक्स: 73,895.74 ▲ +315.24 (+0.43%) • निफ्टी 50: 23,140.50 ▲ +77.40 (+0.34%) • 🪙 सोना 24K (10g): ₹153,210 • 🥈 चांदी (1kg): ₹242,400 • ☀️ उज्जैन: 23°C (साफ आसमान)
भोपाल

MP Election 2023: बीजेपी ने 39 उम्मीदवारों का किया ऐलान, देखें लिस्ट

📅 17 August 2023, 05:11 PM • ✍️ Paliwalwani • ⏱️ 4 मिनट में पढ़ें
शेयर करें:
WhatsApp Facebook Twitter Telegram Instagram
MP Election 2023: बीजेपी ने 39 उम्मीदवारों का किया ऐलान, देखें लिस्ट
MP Election 2023: बीजेपी ने 39 उम्मीदवारों का किया ऐलान, देखें लिस्ट

मध्य प्रदेश. आगामी मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए बीजेपी ने 39 उम्मीदवारों का एलान कर दिया है. चुनावों के लिए बीजेपी की राज्य में ये पहली लिस्ट है. राज्य में विधानसभा की 230 सीटें हैं. बीजेपी ने जो लिस्ट जारी किया है उसमें छरपुर, झाबुआ, पिछोर, पथरिया जैसी सीटें शामिल हैं. राज्य में इसी साल विधानसभा चुनाव होने हैं.

अभी मध्य प्रदेश में बीजेपी की सरकार है और कांग्रेस विपक्ष की भूमिका में हैं. 2018 के विधानसभा चुनाव में कांग्रेस ने जीत दर्ज की थी. लेकिन बाद में ज्योतिरादित्य सिंधिया की अगुवाई में कांग्रेस के कई विधायक बीजेपी में शामिल हो गए और साल 2020 में कांग्रेस की कमलनाथ की सरकार गिर गई. इस बार मैदान में बीजेपी और कांग्रेस के अलावे आम आदमी पार्टी भी है.

बीजेपी की लिस्ट में किस सीट पर कौन उम्मीदवार

सबलगढ़- सरला विजेंद्र रावत

सुमावली- अदल सिंह कंसाना

गोहद (अजा)- लाल सिंह आर्य

पिछोर- प्रीतम लोधी

चाचौड़ा- प्रियंका मीणा

चंदेरी- जगन्नाथ सिंह रघुवंशी

बंडा- वीरेन्द्र सिंह लम्बरदार

महाराजपुर- कामाख्या प्रताप सिंह

छतरपुर- ललिता यादव

पथरिया- लखन पटेल

गुन्नौर (अजा) - राजेश कुमार वर्मा

चित्रकूट- सुरेंद्र सिंह गहरवार

पुष्पराजगढ़ (अजजा) - हीरासिंह श्याम

बड़वारा (अजजा)- धीरेंद्र सिंह

बरगी- नीरज ठाकुर

जबलपुर पूर्व (अजा)- अंचल सोनकर

शाहपुरा (अजजा)- ओमप्रकाश धुर्वे

बिछिया (अजजा)- विजय आनंद मरावी

बैहर (अजजा)- भगत सिंह नेताम

लांजी- राजकुमार कराये

बरघाट (अजजा)- कमल मस्कोले

गोटेगाँव (अजा)- महेंद्र नागेश

सौसर- नानाभाऊ मोहोड

पांढुर्णा (अजजा) - प्रकाश उइके

मुल्ताई- चन्द्रशेखर देशमुख

भैंसदेही (अजजा)- महेंद्र सिंह चौहान

भोपाल उत्तर- आलोक शर्मा

भोपाल मध्य- ध्रुव नारायण सिंह

सोनकच्छ (अजा)- राजेश सोनकर

महेश्वर (अजा)- राजकुमार मेव

कसरावद- आत्माराम पटेल

अलीराजपुर (अजजा)- नागर सिंह चौहान

झाबुआ (अजजा)- भानू भूरिया

पेटलावद (अजजा)- निर्मला भूरिया

कुक्षी (अजजा)- जयदीप पटेल

धरमपुरी (अजजा)- कालू सिंह ठाकुर

राऊ- मधु वर्मा

तराना (अजा)- ताराचंद गोयल

घाटिया (अजा)- सतीश मालवीय

Madhya Pradesh Election 2023: मध्य प्रदेश चुनाव के लिए क्या है बीजेपी का A,B,C और D, केंद्रीय नेतृत्व ने कैसी बनाई है योजना

📲

पालीवाल वाणी WhatsApp चैनल से जुड़ें

ताज़ा ब्रेकिंग न्यूज़ और समाज के सभी समाचार सबसे पहले अपने फोन पर पाएं।

चैनल से जुड़ें →

संबंधित खबरें

सभी देखें →
WhatsApp हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें