📅 Sunday, 27 September 2026 | 07:17 PM IST
लाइव सेंसेक्स: 73,895.74 ▲ +315.20 (+0.43%) • निफ्टी 50: 23,140.50 ▲ +77.40 (+0.34%) • 🪙 सोना 24K (10g): ₹153,240 • 🥈 चांदी (1kg): ₹242,500 • ☀️ उज्जैन: 27°C (साफ आसमान)
भोपाल

मध्यप्रदेश महिला कांग्रेस की अध्यक्ष मांडवी चौहान निधन

📅 29 April 2021, 02:56 PM • ✍️ paliwalwani.com • ⏱️ 3 मिनट में पढ़ें
शेयर करें:
WhatsApp Facebook Twitter Telegram Instagram
मध्यप्रदेश महिला कांग्रेस की अध्यक्ष मांडवी चौहान निधन
मध्यप्रदेश महिला कांग्रेस की अध्यक्ष मांडवी चौहान निधन

भोपाल : कांग्रेस की वरिष्ठ नेता और मध्यप्रदेश महिला कांग्रेस की अध्यक्ष मांडवी चौहान का कोरोना संक्रमण की वजह से निधन हो गया. उनके निधन पर प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान, कांग्रेस पार्टी और मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने शोक व्यक्त किया है. मिली जानकारी के मुताबिक, कुछ दिन पहले उनकी कोरोना रिपोर्ट निगेटिव आई थी. फिर उन्हें बंसल अस्पताल में भर्ती किया गया. बुधवार रात अचानक उनकी तबीयत ज्यादा बिगड़ गई थी और उन्हें वेंटीलेटर पर रखा गया. 29 अप्रैल 2021 गुरुवार को सुबह 6 बजे अंतिम सांस ली. मप्र कांग्रेस ने ट्वीट कर जताया शोक, लिखा- कांग्रेस की वरिष्ठ नेता एवं मध्यप्रदेश महिला कांग्रेस की अध्यक्ष मांडवी चौहान जी के निधन की दुःखद खबर है. मांडवी के निधन मुख्यमंत्री शिवराज ने ट्वीट किया- ‘मध्यप्रदेश महिला कांग्रेस कमेटी की अध्यक्ष मांडवी चौहान जी के निधन का दुखद समाचार मिला.’ ईश्वर दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान और शोक संतप्त परिजनों को यह गहन पीड़ा सहन करने की शक्ति दें. इसके साथ ही पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ, पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह, पूर्व मंत्री कैलाश विजयवर्गीय, इंदौर विधायक संजय शुक्ला, संजय यादव, राष्ट्रीय सर्व ब्राह्मण समाज के प्रदेश अध्यक्ष संजय जोशी, पालीवाल वाणी के संपादक सुनील पालीवाल, अनिल बागोरा, शहर कांग्रेस अध्यक्ष विनय बाकलीवाल सहित कई नेताओं ने कहा कि ईश्वर दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान और शोक संतप्त परिजनों को यह गहन पीड़ा सहन करने की शक्ति करते हुए विन्रम श्रद्वाजंलि अर्पित की. एमपी से दुखद खबर सामने आई, अब एमपी महिला कांग्रेस की अध्यक्ष का कोरोना से निधन हो गया. मांडवी चौहान के निधन पर सीएम समेत कई नेताओं ने जताया शोक.

📲

पालीवाल वाणी WhatsApp चैनल से जुड़ें

ताज़ा ब्रेकिंग न्यूज़ और समाज के सभी समाचार सबसे पहले अपने फोन पर पाएं।

चैनल से जुड़ें →

संबंधित खबरें

सभी देखें →
WhatsApp हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें