📅 Monday, 23 November 2026 | 10:21 PM IST
लाइव सेंसेक्स: 82,435.99 ▼ -1,483.72 (-1.77%) • निफ्टी 50: 25,349.65 ▼ -450.95 (-1.75%) • 🪙 सोना 24K (10g): ₹126,170 • 🥈 चांदी (1kg): ₹157,200 • ☀️ उज्जैन: 19°C (साफ आसमान)
भोपाल

मध्य प्रदेश की सरकार कर्मचारियों को दे सकती है दीपावली के पूर्व डीए : आज करेंगे समीक्षा उपमुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा

📅 24 October 2024, 11:24 AM • ✍️ sunil paliwal-Anil Bagora • ⏱️ 3 मिनट में पढ़ें
शेयर करें:
WhatsApp Facebook Twitter Telegram Instagram
मध्य प्रदेश की सरकार कर्मचारियों को दे सकती है दीपावली के पूर्व डीए  : आज करेंगे समीक्षा उपमुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा
मध्य प्रदेश की सरकार कर्मचारियों को दे सकती है दीपावली के पूर्व डीए : आज करेंगे समीक्षा उपमुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा

भोपाल.

भारतीय मजदूर संघ के प्रदेश पदाधिकारीयों ने आज मध्य प्रदेश शासन के उपमुख्यमंत्री वित्त मंत्री श्री जगदीश देवड़ा जी से सौजन्य भेंट कर कर्मचारी हितों की मांगों पर सकारात्मक चर्चा की. उपमुख्यमंत्री जी ने आश्वासन दिया है कि कल ही माननीय मुख्यमंत्री जी और वित्त विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों से चर्चा करके आपकी जायज मांग जो की काफी दिनों से लंबित है, उसको अतिशीघ्र पूर्ण करने का प्रयास करूंगा. 

प्रदेश प्रवक्ता डॉ. अनिल भार्गव वायु ने बताया कि भारतीय मजदूर संघ के प्रदेश महामंत्री इंजीनियर भाई कुलदीप गुर्जर संयुक्त महामंत्री श्री आशीष जी के नेतृत्व में मध्य प्रदेश राज्य कर्मचारी संघ के संघर्षशील महामंत्री श्री जितेंद्र सिंह वरिष्ठ कर्मचारी नेता बसंत पुरोहित, पीएम तिवारी जी, सुरेश चंद्र बादल. अनिल एडमिन जी, देवराज जी आदि ने उपमुख्यमंत्री से आश्वासन प्राप्त किया है कि अतिशीघ्र DA की राशि कर्मचारियों को दीपावली के पूर्व मिलने की सकारात्मक पहल हुई है. 

मध्य प्रदेश राज्य कर्मचारी संघ अपनी मांगों को लेकर अति शीघ्र माननीय मुख्यमंत्री जी से भी भेंट कर निर्णय कराने का प्रयास करेगा.  डॉ. अनिल भार्गव वायु प्रदेश प्रवक्ता एवम प्रचार मंत्री.

लंबित मांगो पर शीघ्र निराकरण की मांग पुन : दोहराई

मस्टर कर्मचारी संगठन के कार्यवाहक अध्यक्ष प्रवीण तिवारी, मीडिया प्रभारी अनिल यादव, उपाध्यक्ष इसरार अहमद, रजनीश शर्मा, महेश बानगे, कर्मचारी नेता लीलाधर करोसिया, केदार यादव, नरेन्द्र परमार, सफाई कर्मचारी कल्याण संघ अध्यक्ष देव कुमार बिरगडे एवं मस्टर कर्मचारी संगठन के समस्त पदाधिकारीगण एवं कर्मचारी सदस्यों ने भी प्रदेश सरकार से डीए और लंबित मांगो पर शीघ्र निराकरण की मांग पुन : दोहराई.

📲

पालीवाल वाणी WhatsApp चैनल से जुड़ें

ताज़ा ब्रेकिंग न्यूज़ और समाज के सभी समाचार सबसे पहले अपने फोन पर पाएं।

चैनल से जुड़ें →

संबंधित खबरें

सभी देखें →
WhatsApp WhatsApp चैनल