📅 Tuesday, 29 September 2026 | 06:56 PM IST
लाइव सेंसेक्स: 72,529.07 ▼ -1,366.63 (-1.85%) • निफ्टी 50: 22,716.20 ▼ -424.30 (-1.83%) • 🪙 सोना 24K (10g): ₹148,860 • 🥈 चांदी (1kg): ₹229,300 • ☀️ उज्जैन: 29°C (साफ आसमान)
भोपाल

मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव : BJP की पांचवीं सूची में 92 नाम, तीन मंत्रियों के टिकट काटे : देखें पूरी लिस्ट

📅 21 October 2023, 06:05 PM • ✍️ Anil Bagora • ⏱️ 3 मिनट में पढ़ें
शेयर करें:
WhatsApp Facebook Twitter Telegram Instagram
मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव : BJP की पांचवीं सूची में 92 नाम, तीन मंत्रियों के टिकट काटे : देखें पूरी लिस्ट
मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव : BJP की पांचवीं सूची में 92 नाम, तीन मंत्रियों के टिकट काटे : देखें पूरी लिस्ट

भोपाल :

  • मध्यप्रदेश भाजपा ने अपनी पांचवीं सूची जारी कर दी। इस बार भी भाजपा की सूची में कई चौंकाने वाले नाम सामने आए हैं। मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव को लेकर बीजेपी ने शनिवार शाम पांचवी सूची जारी कर दी। इस लिस्‍ट में 92 उम्‍मीदवारों के नाम हैं। इस बार इंदौर-3 कैलाश विजयवर्गीय के बेटे आकाश विजयवर्गीय जो वर्तमान विधायक हैं, उनका टिकट कटा है। इस से राकेश गोलू शुक्‍ला को टिकट दिया गया है।
  • बता दें कि भाजपा इससे पहले चार सूचियों के जरिए 136 नामों का एलान कर चुकी है। भाजपा अब तक कुल 228 नाम पर मुहर लगा चुकी है। 2 सीटों पर नामों का एलान होना बाकी है। बता दें कि राज्य में 17 नवंबर 2023 को वोट डाले जाएंगे, जबकि वोटों की गिनती 3 दिसंबर 2023 को होगी। 

    तीन मंत्रियों समेत विजयवर्गीय के बेटे का टिकट कटा

    शनिवार शाम बीजेपी ने प्रत्‍याश‍ियों की पांचवी सूची जारी कर दी है। इस बार प्रदेश के तीन मंत्रियों का टिकट कटा है। जिनमें मंत्री ओपीएस भदौरिया, गौरीशंकर बिसेन और यशोधरा राजे सिंधिया है। यशोधरा पहले ही चुनाव नहीं लड़ने की घोषणा कर चुकी थीं। वहीं गौरीशंकर बिसेन की जगह पार्टी ने उसनकी बेटी मौसमी को बालाघाट सीट से प्रत्‍याशी बनाया है।

    प्रदेश की 227 सीटों पर मुकाबला लॉक

    मध्यप्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए भारतीय जनता पार्टी ने अपनी एक और सूची जारी कर दी। इस सूची में 92 नामों की घोषणा की गई है। इसमें 12 महिला हैं। चुनाव केंद्रीय समिति की बैठक में शेष 94 नामों पर चर्चा हुई है। इसके बाद ये सूची जारी की गई। बता दें कि गुना और विदिशा से भाजपा ने नाम रोके हैं। प्रदेश की 227 सीटों पर मुकाबला लॉक हो गए हैं। 

    📲

    पालीवाल वाणी WhatsApp चैनल से जुड़ें

    ताज़ा ब्रेकिंग न्यूज़ और समाज के सभी समाचार सबसे पहले अपने फोन पर पाएं।

    चैनल से जुड़ें →

    संबंधित खबरें

    सभी देखें →
    WhatsApp हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें