📅 Thursday, 10 September 2026 | 01:41 PM IST
लाइव सेंसेक्स: 74,792.09 ▼ -785.51 (-1.04%) निफ्टी 50: 23,443.50 ▼ -191.60 (-0.81%) 🪙 सोना 24K (10g): ₹149,080 🥈 चांदी (1kg): ₹227,300 ☁️ उज्जैन: 29°C (बादल छाए रहेंगे)
भोपाल

लड़की ने शादी से किया इंकार तो सनकी प्रेमी ने निर्ममता से कर दी हत्या

📅 27 July 2021, 08:02 PM ✍️ Paliwalwani ⏱️ 3 मिनट में पढ़ें
शेयर करें:
WhatsApp Facebook Twitter Telegram Instagram
लड़की ने शादी से किया इंकार तो सनकी प्रेमी ने निर्ममता से कर दी हत्या
लड़की ने शादी से किया इंकार तो सनकी प्रेमी ने निर्ममता से कर दी हत्या

भोपाल के खजूरी थाना क्षेत्र में हुई 23 साल की लड़की की हत्या उसके प्रेमी ने की थी। वह लड़की पर शादी करने का दबाव बना रहा था, लेकिन लड़की ने उससे संबंध रखने से मना कर दिया था। ना सुनते ही उसने लड़की के सिर पर जोर से डंडा मारकर उसे घायल कर दिया। खून से लथपथ लड़की से उसने दोबारा शादी के लिए पूछा, तो लड़की ने दोबारा मना कर दिया। इसके बाद प्रेमी ने प्रेमिका की पेट में चाकू घोंपकर उसकी हत्या कर दी। शव को बोरी में डालकर फेंक दिया। यह खुलासा 5 दिन बाद पुलिस के हत्थे चढ़े आरोपी अख्तर अली ने किया है। उसने कहा कि वह प्यार में अपना घर तक बेच चुका था, लेकिन प्रेमिका कशिश शादी के लिए तैयार नहीं थी। शनिवार सुबह IISER भौरी के पास एक लड़की का शव मिला था। उसकी शिनाख्त निशातपुरा में रहने वाली 23 साल की कशिश के रूप में की गई थी। हत्या के बाद से ही उसका प्रेमी अख्तर अली फरार था। मंगलवार दोपहर अख्तर को भोपाल से ही पकड़ लिया। वह पुलिस से बचने के लिए रिश्तेदारों के यहां छिपते फिर रहा था।

वह शुक्रवार दोपहर करीब ढाई बजे कशिश को उसके घर से बातों में फंसाकर ले आया था। यहां उसने शादी करने के लिए कहा, लेकिन कशिश ने मना कर दिया। उसने उस पर दबाव बनाया, लेकिन वह तैयार नहीं थी। उसने कहा कि उसने उसके लिए घर तक बेच दिया।इसके बाद भी कशिश ने शादी करने से मना कर दिया। इसी कारण उसने कशिश के सिर पर पीछे से डंडा मारा। इससे वह जमीन पर गिर पड़ी। उसने फिर पूछा कि क्या अब भी न कहेगी। कशिश के फिर भी न कहने पर उसने उसके पेट में चाकू घोंप दिया। हत्या के बाद वह कुछ देर तक कमरे में ही रहा।

कुछ देर सोचने के बाद उसने घर में रखी बोरी में उसे बांध दिया। पकड़े जाने के डर के कारण उसने घर से कुछ दूरी पर कशिश का शव फेंक दिया। इसके बाद उसने कशिश के मामा राजेश को फोन किया। उन्हें बताया था कि कशिश की लाश IISER के पास फेंकी है। उसके बाद पुलिस के साथ सभी उसे खोजने में लग गए। इसी का फायदा उठाकर वह वह वहां से भाग गया था।

📲

पालीवाल वाणी WhatsApp चैनल से जुड़ें

ताज़ा ब्रेकिंग न्यूज़ और समाज के सभी समाचार सबसे पहले अपने फोन पर पाएं।

चैनल से जुड़ें →

संबंधित खबरें

सभी देखें →
WhatsApp हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें