मध्य प्रदेश में पदोन्नति में आरक्षण मामले की सुनवाई सुप्रीम कोर्ट में आज
भोपाल : सुप्रीम कोर्ट पदोन्नति में आरक्षण मामले की सुनवाई आज करेगा। कोर्ट सबसे पहले मध्य प्रदेश का पक्ष सुन सकता है। क्योंकि सामान्य, पिछड़ा एवं अल्पसंख्यक कल्याण संस्था (स्पीक) ने मामले में जल्द सुनवाई का आवेदन लगाया है। इससे पहले एक सितंबर को सुनवाई तय की गई थी पर किन्हीं कारणों से नहीं हो सकी।
बता दे : सवा छह साल से पदोन्नति में आरक्षण का मामला कोर्ट में लंबित होने के कारण मध्य प्रदेश में अधिकारियों-कर्मचारियों की पदोन्नति नहीं हो पा रही है। कर्मचारी इस मामले का हल जल्द चाहते हैं। क्योंकि उन्हें सेवानिवृत्ति से पहले पदोन्नति नहीं मिल पा रही है।
आरक्षित व अनारक्षित वर्ग के कर्मचारी राज्य सरकार से कोर्ट के निर्णय के अधीन पदोन्नति शुरू करने का आग्रह भी कई बार कर चुके हैं पर सरकार की ओर से कोई पहल नहीं हुई है। इस अवधि में प्रदेश में 70 हजार से अधिक अधिकारी-कर्मचारी सेवानिवृत्त हो चुके हैं। इनमें से करीब 35 हजार को इसी अवधि में पदोन्नति मिलनी थी।
पालीवाल वाणी WhatsApp चैनल से जुड़ें
ताज़ा ब्रेकिंग न्यूज़ और समाज के सभी समाचार सबसे पहले अपने फोन पर पाएं।
संबंधित खबरें
सभी देखें →
संविदा कर्मचारियों को मिली उम्रभर की खुशियां, सरकार ने कर दिया नियमित करने का ऐलान, रक्षाबंधन पर मिली बड़ी सौगात
रीवा से भोपाल तक बवाल...! अभय मिश्रा 'बीजेपी का प्रोपेगैंडा पूरी तरह हुआ ध्वस्त', अफसरों की नाकामी ने डुबाया रीवा