📅 Wednesday, 09 September 2026 | 04:06 PM IST
लाइव सेंसेक्स: 74,764.23 ▼ -1,368.57 (-1.80%) निफ्टी 50: 23,431.50 ▼ -347.70 (-1.46%) 🪙 सोना 24K (10g): ₹148,050 🥈 चांदी (1kg): ₹223,200 ☀️ उज्जैन: 29°C (साफ आसमान)
भोपाल

DA की मांग को लेकर मध्य प्रदेश के सरकारी कर्मचारी संगठन ने खोला मोर्चा : सरकार नहीं जागी तो उग्र आंदोलन होगा

📅 25 October 2024, 01:29 AM ✍️ sunil paliwal-Anil Bagora ⏱️ 2 मिनट में पढ़ें
शेयर करें:
WhatsApp Facebook Twitter Telegram Instagram
DA की मांग को लेकर मध्य प्रदेश के सरकारी कर्मचारी संगठन ने खोला मोर्चा : सरकार नहीं जागी तो उग्र आंदोलन होगा
DA की मांग को लेकर मध्य प्रदेश के सरकारी कर्मचारी संगठन ने खोला मोर्चा : सरकार नहीं जागी तो उग्र आंदोलन होगा

भोपाल. मध्य प्रदेश के सबसे बड़े सरकारी कर्मचारी संगठन ने मोहन सरकार के खिलाफ खुल्ला मोर्चा खोल दिया है. आज मध्य प्रदेश के अधिकारी कर्मचारी संयुक्त मोर्चा विरोध प्रदर्शन करेंगे. राजधानी भोपाल में स्थित सतपुड़ा भवन भोपाल के पास केंद्रीय तिथि एवं केंद्रीय दर से 7 प्रतिशत महंगाई भत्ता/महंगाई राहत के आदेश दीपावली से पहले जारी करने की मांग करेंगे.

मध्य प्रदेश के कर्मचारी अब महंगाई भत्ता और महंगाई राहत सहित अपनी कई मांगों को लेकर सरकार के खिलाफ मोर्चा खोलने जा रहे हैं. अपनी आधा दर्जन मांगों को लेकर कर्मचारी संगठन आज 25 अक्टूबर 2024 शुक्रवार को विरोध प्रदर्शन करेगा. मध्य प्रदेश अधिकारी कर्मचारी संयुक्त मोर्चा के पदाधिकारियों के अनुसार, अपनी मांगों को लेकर अभी निश्चित समय के लिए प्रदर्शन कर सरकार को चेतावनी दी जाएगी. इसके बाद भी अगर कर्मचारियों की आवाज को नहीं सुना गया तो उग्र आंदोलन किया जाएगा.

सीपीसीटी समाप्त करने लिपिकों की ग्रेड पे में विसंगति दूर करने, पदोन्नति शुरू कर वाहन और गृह भाड़ा भत्ता सातवें वेतनमान के अनुरूप देने, संविदा एवं स्थाई कर्मियों को नियमित करने और अन्य मांगों को लेकर विरोध होगा. संयुक्त मोर्चे में शामिल सभी संगठनों के पदाधिकारी दोपहर 1.00 बजे जुटेंगे. जहां सरकार से अपनी मांग करेंगे. सरकार नहीं जागी तो उग्र आंदोलन की रूपरेखा बनाई जाएगी.

📲

पालीवाल वाणी WhatsApp चैनल से जुड़ें

ताज़ा ब्रेकिंग न्यूज़ और समाज के सभी समाचार सबसे पहले अपने फोन पर पाएं।

चैनल से जुड़ें →

संबंधित खबरें

सभी देखें →
WhatsApp हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें