📅 Tuesday, 29 September 2026 | 03:24 PM IST
लाइव सेंसेक्स: 72,407.78 ▼ -1,487.92 (-2.01%) • निफ्टी 50: 22,683.75 ▼ -456.75 (-1.97%) • 🪙 सोना 24K (10g): ₹148,200 • 🥈 चांदी (1kg): ₹228,600 • ☀️ उज्जैन: 31°C (साफ आसमान)
भोपाल

पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह बोंलें भाजपा विायक संजय पाठक राज नेता कम व्यवसायी अधिक है, उसके लिए ना कानून है ना नियम है ना संविधान

📅 06 December 2025, 02:13 AM • ✍️ paliwalwani • ⏱️ 3 मिनट में पढ़ें
शेयर करें:
WhatsApp Facebook Twitter Telegram Instagram
पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह बोंलें भाजपा विायक संजय पाठक राज नेता कम व्यवसायी अधिक है, उसके लिए ना कानून है ना नियम है ना संविधान
पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह बोंलें भाजपा विायक संजय पाठक राज नेता कम व्यवसायी अधिक है, उसके लिए ना कानून है ना नियम है ना संविधान

शिखिल ब्यौहार

भोपाल. मध्य प्रदेश के कटनी जिले के विजयराघवगढ़ से भाजपा विधायक और पूर्व मंत्री अक्सर सुर्ख़ियों में रहते हैं। कभी लैंड स्कैम तो कभी अन्य किसी मामलों को लेकर अमीर MLA हमेशा चर्चा का विषय रहते हैं। लेकिन इस बार पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस के दिग्गज नेता दिग्विजय सिंह ने उन पर कई आरोप लगाते हुए तीखा निशाना साधा है। दिग्विजय ने तो उन्हें अय्याश तक बता दिया और यह भी कहा कि संजय पाठक कांग्रेस में शामिल होने का आश्वासन देते हैं। 

दिग्विजय सिंह ने एक्स पर किया पोस्ट

संजय पाठक को लेकर पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट कर लिखा, ‘संजय पाठक राज नेता कम व्यवसायी अधिक है। उसके लिए ना कानून है ना नियम है ना संविधान है। उसका सारा राजनैतिक चिंतन भ्रष्टाचार पर आधारित है। भ्रष्ट अधिकारी, भ्रष्ट नेताओं और उनके दलालों की कमी नहीं है।’दिग्विजय सिंह ने आगे कहा, ‘भाजपा नेताओं को पैसों से ख़रीदता है कांग्रेस के नेताओं को आश्वस्त करता है बस मैं कांग्रेस में शामिल होता हूं। ना वो भाजपा का है ना कांग्रेस का। वो केवल पैसा कमाने और अय्याशी में विश्वास रखता है।’

क्या है पूरा मामला

दरअसल BJP विधायक संजय पाठक की मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रही हैं। उनकी कंपनियों पर अवैध खनन के आरोप लगे थे। जिसके बाद शासन ने जांच कराकर तय मात्रा से अधिक खनन करने पर पाठक की कंपनियों पर 443 करोड़ से अधिक की रॉयल्टी-GST राशि वसूलने के लिए नोटिस जारी किए हैं। यह जानकारी CM मोहन ने खुद विधानसभा में दी है। संजय पाठक के मामले में कांग्रेस विधायक हीरालाल अलावा ने सवाल उठाया था।

📲

पालीवाल वाणी WhatsApp चैनल से जुड़ें

ताज़ा ब्रेकिंग न्यूज़ और समाज के सभी समाचार सबसे पहले अपने फोन पर पाएं।

चैनल से जुड़ें →

संबंधित खबरें

सभी देखें →
WhatsApp हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें