मध्यप्रदेश के कर्मचारियों-अधिकारियों को जल्द मिल सकती है बड़ी खुशखबरी : एकमुश्त 5 प्रतिशत डीए बढ़ा जाएगा
भोपाल.
मध्यप्रदेश के साढ़े सात लाख कर्मचारियों-अधिकारियों को राज्य सरकार जल्द बड़ी खुशखबरी मिल सकती है। बीते दिनों अखिल भारतीय सेवा के अधिकारियों को 1 जनवरी 2025 से 55 प्रतिशत की दर महंगाई भत्ता देने के आदेश जारी कर दिए हैं।
बता दें कि, वर्तमान में प्रदेश के कर्मचारियों को 50 प्रतिशत की दर से महंगाई भत्ता मिल रहा है। कर्मचारी लंबे समय से मांग कर रहे हैं कि केंद्र के बराबर उन्हें भी महंगाई भत्ता दिया जाए। 17 अप्रैल को जारी अखिल भारतीय सेवा के अधिकारियों के लिए आदेश जारी हुए हैं। जिसमें एक जनवरी 2025 से 53 से बढ़ाकर 55 प्रतिशत कर दिया गया। इसमें जनवरी, फरवरी और मार्च महीने का एरियर अप्रैल महीने की सैलरी में जोड़कर दिया जाएगा।
इधर, मंत्रालय सूत्रों का कहना है कि वित्त विभाग की ओर से महंगाई भत्ता बढ़ाने तैयारी पूरी कर ली गई है। सीएम डॉ मोहन यादव की हरी झंडी मिलते ही कर्मचारियों को एकमुश्त 5 प्रतिशत डीए बढ़ा जाएगा।
तृतीय कर्मचारी संघ के महामंत्री उमाशंकर तिवारी ने बताया कि अप्रैल का महीना खत्म होने होने जा रहा है। 13 साल से जो भत्ते नहीं बढ़ाए गए थे, उन भत्तों में वृद्धि सरकार ने की, लेकिन कैबिनेट की मंजूरी के बाद भी वाहन भत्ता एवं विकलांग भत्ता देने के आदेश जारी न होने पर अप्रैल के वेतन में इनका लाभ मिलना प्रतीत नहीं हो रहा है। प्रदेश के सभी विभागों में असमंजस की स्थिति बनी हुई है।
पालीवाल वाणी WhatsApp चैनल से जुड़ें
ताज़ा ब्रेकिंग न्यूज़ और समाज के सभी समाचार सबसे पहले अपने फोन पर पाएं।
संबंधित खबरें
सभी देखें →
भोपाल में होगा ऐतिहासिक सामूहिक क्षमावाणी महोत्सव : आचार्य श्री समयसागर जी महाराज ससंघ के मंगल सानिध्य में जुटेगा जनसैलाब
मुख्यमंत्री मोहन यादव की कैबिनेट बैठक में अग्निवीरों को 20 प्रतिशत आरक्षण देने का फैसला : विद्यार्थियों के लिए गणवेश की राशि 600 रुपये सीधे अभिभावकों के खाते में आएगी