📅 Friday, 13 November 2026 | 05:50 PM IST
लाइव सेंसेक्स: 81,592.45 ▼ -286.95 (-0.35%) • निफ्टी 50: 25,144.30 ▼ -110.80 (-0.44%) • 🪙 सोना 24K (10g): ₹135,840 • 🥈 चांदी (1kg): ₹183,700 • ☀️ उज्जैन: 27°C (साफ आसमान)
भोपाल

व्यापमं घोटाले को लेकर दिए गए बयान में पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह की बढ़ी मुश्किलें

📅 27 April 2023, 12:00 AM • ✍️ Paliwalwani • ⏱️ 2 मिनट में पढ़ें
शेयर करें:
WhatsApp Facebook Twitter Telegram Instagram
व्यापमं घोटाले को लेकर दिए गए बयान में पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह की बढ़ी मुश्किलें
व्यापमं घोटाले को लेकर दिए गए बयान में पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह की बढ़ी मुश्किलें

भोपाल. पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह द्वारा व्यापमं घोटाले को लेकर दिए गए बयान में राजधानी की विशेष अदालत ने भाजपा प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा द्वारा लगाए गए मानहानि के मामले में बुधवार को आरोप तय किए हैं। सुनवाई के दौरान दिग्विजय सिंह के अधिवक्ता ने विशेष न्यायाधीश विधान माहेश्वरी के समक्ष उनका पक्ष रखा। बता दें कि दिग्विजय सिंह ने चार जुलाई 2014 को इलेक्ट्रानिक एवं प्रिंट मीडिया के सामने आरोप लगाते हुए कहा था कि वीडी शर्मा एबीवीपी के महामंत्री रहे हैं, उनके द्वारा व्यापमं घोटाले में बिचौलिये का काम किया गया है।

उक्त बयान के आधार पर वीडी शर्मा ने कहा था कि दिग्विजय सिंह के इस बयान को आम लोगों ने पढ़ा और सुना है, जिससे उनकी छवि काफी धूमिल हुई है। शर्मा ने 17 जुलाई 2014 को भोपाल कोर्ट में दिग्विजय के खिलाफ मानहानि का मुकदमा दायर किया। न्यायिक मजिस्ट्रेट प्रथम श्रेणी एवं विशेष न्यायाधीश विधान माहेश्वरी की कोर्ट ने धारा 500 के तहत पांच दिसंबर 2022 को प्रकरण स्वीकार किया था। इस मामले में दिग्विजय सिंह जमानत ले चुके हैं।

 

📲

पालीवाल वाणी WhatsApp चैनल से जुड़ें

ताज़ा ब्रेकिंग न्यूज़ और समाज के सभी समाचार सबसे पहले अपने फोन पर पाएं।

चैनल से जुड़ें →

संबंधित खबरें

सभी देखें →
WhatsApp हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें