Congress complaint : लोकायुक्त ने शुरू की जांच : भूपेंद्र सिंह के खिलाफ आय से अधिक संपत्ति का आरोप
भोपाल :
कांग्रेस नेताओं ने गत 30 मई को चुनाव आयोग के समक्ष प्रस्तुत शपथ पत्रों, एडीआर रिपोर्ट एवं खसरा अभिलेखों के आधार पर अनुपातहीन संपत्ति होने के आरोप भूपेंद्र सिंह पर पत्रकारवार्ता में लगाए थे। उन्होंने आरोप लगाए थे कि मंत्री भूपेन्द्र सिंह और उनके परिवारजनों ने 10 साल के भीतर लगभग 46 करोड़ की अकूत संपत्ति अर्जित की है। ये भी कहा था कि आश्चर्यजनक रूप से वर्ष 2018-19 में लगभग 7 करोड़ रुपये वार्षिक आय होने संबंधी रिटर्न प्रस्तुत करना भी अर्जित अनुपातहीन एवं आय से अधिक संपत्ति को दर्शाता है। कांग्रेस नेताओं की इस शिकायत पर लोकायुक्त ने जांच क्रमांक 0035/ई/ 2023-24 के मामले में पुलिस महानिदेशक लोकायुक्त से 08 अगस्त 2023 तक जांच रिपोर्ट मांगी है।
हालांकि, भूपेन्द्र सिंह ने कांग्रेस नेताओं के आरोपों पर पलटवार करते हुए कहा था कि मेरी पूरी संपत्ति वैध और पुश्तैनी है। मैंने ही चुनाव के समय शपथ पत्र में इसकी जानकारी दी थी। हमने तो मंदिर के लिए भूमि दान दी थी, जिसका वर्तमान मूल्य एक हजार करोड़ रुपये होता है। कांग्रेस के अनुपातहीन संपत्ति के आरोप बेबुनियाद हैं। उन्होंने आरोप लगाने वालों के विरुद्ध कानूनी कार्रवाई करने की बात भी कही है।
पालीवाल वाणी WhatsApp चैनल से जुड़ें
ताज़ा ब्रेकिंग न्यूज़ और समाज के सभी समाचार सबसे पहले अपने फोन पर पाएं।
संबंधित खबरें
सभी देखें →
भोपाल में होगा ऐतिहासिक सामूहिक क्षमावाणी महोत्सव : आचार्य श्री समयसागर जी महाराज ससंघ के मंगल सानिध्य में जुटेगा जनसैलाब
मुख्यमंत्री मोहन यादव की कैबिनेट बैठक में अग्निवीरों को 20 प्रतिशत आरक्षण देने का फैसला : विद्यार्थियों के लिए गणवेश की राशि 600 रुपये सीधे अभिभावकों के खाते में आएगी