Monday, 23 June 2025

भोपाल

नैकहाई शौर्य स्मारक के कार्य समय-सीमा में करें पूर्ण : उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल

sunil paliwal-Anil Bagora
नैकहाई शौर्य स्मारक के कार्य समय-सीमा में करें पूर्ण : उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल
नैकहाई शौर्य स्मारक के कार्य समय-सीमा में करें पूर्ण : उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल

भोपाल.

रीवा के बघेल राजवंश के कार्यकाल में रीवा राज्य में दुश्मनों के आक्रमण का बघेलखण्ड के सपूतों ने मुहतोड़ जवाब दिया। यहाँ के सेनानायकों और वीर सैनिकों की शौर्यगाथा चोरहटा में नैकहाई में लिखी गई। नैकहाई में वीरों की स्मृति में शौर्य स्मारक स्थापित किए गए हैं।

इन शौर्य स्मारकों को सुरक्षित और संरक्षित रखने के कार्य का उप मुख्यमंत्री श्री राजेन्द्र शुक्ल ने जायजा लिया। उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल ने सौन्दर्यीकरण के लिए स्वीकृत विभिन्न कार्यों को समय सीमा में पूरा कराने के निर्देश दिये और कहा कि नैकहाई स्मारक को पर्यटन स्थल के रूप में विकसित करें। इसके बाउन्ड्रीवॉल और मेनगेट का निर्माण कार्य शीघ्र पूरा कराएं। 

उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल ने कहा कि परिसर में वीर शहीदों की छतरियों के जीर्णोद्धार के लिए एक करोड़ 25 लाख रुपए की राशि मंजूर की गई है। इसके निविदा की कार्यवाही पूरी करके कार्य शीघ्र शुरू कराएं जिससे 8 फरवरी को वीरों के बलिदान दिवस पर नैकहाई शौर्य स्मारक का विधिवत उद्घाटन किया जा सके।क्षेत्रीय संचालक औद्योगिक विकास केन्द्र श्री यूके तिवारी, कार्यपालन यंत्री औद्योगिक विकास निगम श्री केके गर्ग तथा हाउसिंग बोर्ड के अधिकारी उपस्थित रहे। 

प्रधानमंत्री जी की मन की बात का किया श्रवण

उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल ने निज निवास पर स्थानीय जनों के साथ प्रधानमंत्री जी की मन की बात कार्यक्रम को सुना। उप मुख्य मंत्री श्री शुक्ल ने इस अवसर पर कहा कि प्रधानमंत्री जी ने देश को विश्वगुरू बनाने और विकसित करने का जो संकल्प लिया है उसे पूरा करने के लिए हर दिशा में कार्य किए जा रहे हैं। मन की बात कार्यक्रम के माध्यम से हम सबको प्रधानमंत्री जी का मार्गदर्शन और प्रेरणादायक उद्बोधन मिलता है। इससे जनहित के कार्यों को करने के लिए नई ऊर्जा प्राप्त होती है। 

रीवा के प्रतिभाशाली निशानेबाज यश पाण्डेय को किया सम्मानित

उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल ने रीवा के प्रतिभाशाली निशानेबाज यश पाण्डेय को निज निवास में सम्मानित किया। उप मुख्यमंत्री ने कहा कि रीवा ही नहीं पूरे विन्ध्य क्षेत्र में कई प्रतिभाशाली खिलाड़ी हुए हैं। जिन्होंने राष्ट्रीय और अन्तर्राष्ट्रीय स्तर पर अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया है। यश भी राइफल शूटिंग प्रतियोगिता में राष्ट्रीय ही नहीं ओलम्पिक में पदक प्राप्त करें। उप मुख्यमंत्री ने पुष्पगुच्छ देकर तथा मिठाई खिलाकर यश को सम्मानित किया और उत्साहवर्धन किया। उल्लेखनीय है कि यश पाण्डेय ने भोपाल में आयोजित 67वीं राष्ट्रीय राइफल शूटिंग प्रतियोगिता में मध्यप्रदेश का प्रतिनिधित्व किया। यश पाण्डेय ने 10 मीटर राइफल में रजत पदक जीतकर मध्यप्रदेश और रीवा का मान बढ़ाया। 

 

भैरव बाबा मंदिर परिसर का धार्मिक पर्यटन स्थल के रूप में किया जाएगा विकास

उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल ने रीवा जिले की गुढ़ तहसील के समीप प्रसिद्ध भैरव बाबा मंदिर परिसर में चल रहे सौन्दर्यीकरण के कार्य का जायजा लिया। भैरव मंदिर में पूजा-अर्चना करने के बाद शेड निर्माण सहित विभिन्न कार्यों का निरीक्षण किया। उन्होंने कहा कि निर्माण कार्यों को 31 जनवरी तक पूरा कराएं। भैरव बाबा मंदिर परिसर का धार्मिक पर्यटन स्थल के रूप में विकास किया जाएगा। उन्होंने कहा कि सोलर पार्क और गुढ़ औद्योगिक विकास केन्द्र के बीच यह महत्वपूर्ण पर्यटन स्थल बन सकता है।

whatsapp share facebook share twitter share telegram share linkedin share
Related News
Latest News
Trending News