📅 Tuesday, 15 September 2026 | 06:36 AM IST
लाइव सेंसेक्स: 74,781.76 ▼ -120.83 (-0.16%) निफ्टी 50: 23,398.10 ▼ -79.70 (-0.34%) 🪙 सोना 24K (10g): ₹153,020 🥈 चांदी (1kg): ₹236,800 🌤️ उज्जैन: 22°C (हल्के बादल)
भोपाल

मध्य प्रदेश में कक्षा 1 से लेकर 12 वीं तक की कक्षाएं कल से होगी शुरू : गृहमंत्री, परीक्षाएं आगे बढ़ाई जाएगी

📅 31 January 2022, 06:17 PM ✍️ Paliwalwani ⏱️ 3 मिनट में पढ़ें
शेयर करें:
WhatsApp Facebook Twitter Telegram Instagram
मध्य प्रदेश में कक्षा 1 से लेकर 12 वीं तक की कक्षाएं कल से होगी शुरू : गृहमंत्री, परीक्षाएं आगे बढ़ाई जाएगी
मध्य प्रदेश में कक्षा 1 से लेकर 12 वीं तक की कक्षाएं कल से होगी शुरू : गृहमंत्री, परीक्षाएं आगे बढ़ाई जाएगी

भोपाल : बच्चों में एक बार फिर खुशियॉ दौर गई जब मध्य प्रदेश के गृहमंत्री श्री नरोत्तम मिश्रा ने इस बात के संकेत दिए है कि कल 1 फरवरी 2022 से एक बार फिर कक्षा 1 से लेकर 12 वीं तक कक्षाएं खुल सकेगी. मध्य प्रदेश में कोरोना संक्रमितों की संख्या बढ़ने के बाद शिवराज सरकार ने स्कूलों को 31 जनवरी 2022 तक बंद करने का निर्देश दिया था. उसके पश्चात आज निर्णय लिया गया कि मध्य प्रदेश में 1 कक्षा से लेकर 12 वीं तक की कक्षाएं कल 1 फरवरी 2022 से लगेगी. गृहमंत्री डा. नरोत्तम मिश्रा ने कहा कि प्रदेश में कोरोना संक्रमितों की संख्या लगातार घट रही हैं. सोमवार को सीएम शिवराज सिंह चौहान से चर्चा कर इस पर निर्णय लिया है कि स्कूल 1 फरवरी 2022 से खुलेंगे, लेकिन परीक्षाएं आगे बढ़ाई जाएगी.

मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने स्कूल खोलने के संबंध में चिकित्सा विशेषज्ञों से विचार-विमर्श के बाद फैसला लिया. आवासीय विद्यालय और छात्रावास भी 50 प्रतिशत उपस्थिति के साथ खोले जा सकेंगे.

परीक्षाएं आगे बढ़ाई जाएगी :  स्कूली शिक्षा मंत्री श्री इंदर सिंह परमार ने कहा कि मध्य प्रदेश में परीक्षाओं की तारीख को आगे बढ़ाया जाएगा. पहले बोर्ड परीक्षाएं 17 फरवरी 2022 से शुरू होने वाली थीं. मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने बैठक के दौरान कोरोना की समीक्षा करने के पश्चात निर्णय लिया कि कल 1 फरवरी से 2022 से 50 प्रतिशत उपस्थिति के साथ 1 से लगाकर 12 वीं तक की कक्षाएं लगाई जाए.

 

📲

पालीवाल वाणी WhatsApp चैनल से जुड़ें

ताज़ा ब्रेकिंग न्यूज़ और समाज के सभी समाचार सबसे पहले अपने फोन पर पाएं।

चैनल से जुड़ें →

संबंधित खबरें

सभी देखें →
WhatsApp हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें