मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने भारतीय कलाकारों को ग्रैमी- 2024 अवार्ड प्राप्त करने पर दी बधाई
📅 05 February 2024, 11:54 PM
•
✍️ paliwalwani
•
⏱️ 1 मिनट में पढ़ें
भोपाल :
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने विश्व के प्रतिष्ठित संगीत पुरस्कार ग्रैमी -2024 से सम्मानित होने पर प्रसिद्ध गायक श्री शंकर महादेवन, तबला वादक श्री जाकिर हुसैन, बांसुरी वादक श्री राकेश चौरसिया, संगीत निर्देशक श्री सेल्वागणेश और वायलिन वादक श्री गणेश राजगोपालन को हार्दिक बधाई और शुभकामनाएँ दी हैं। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि भारतीय संगीत को विश्व में यह सम्मान दिलाकर देश के महान कलाकारों ने 140 करोड़ भारतीयों का मान बढ़ाया है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि विश्व भर में भारतीय संगीत का स्वर गूँज रहा है। देश के कलाकारों ने विश्व के संगीत प्रेमियों के मन में अमिट छाप छोड़ी है।
📲
चैनल से जुड़ें →
पालीवाल वाणी WhatsApp चैनल से जुड़ें
ताज़ा ब्रेकिंग न्यूज़ और समाज के सभी समाचार सबसे पहले अपने फोन पर पाएं।
प्रमुख विषय:
संबंधित खबरें
सभी देखें →
आईएएस अधिकारियों के तबादले : नेहा मारव्या, निधि निवेदिता, अनुभा श्रीवास्तव, दिलीप कुमार, अनिल सुचारी को नई जिम्मेदारी
संविदा कर्मचारियों को मिली उम्रभर की खुशियां, सरकार ने कर दिया नियमित करने का ऐलान, रक्षाबंधन पर मिली बड़ी सौगात