📅 Tuesday, 29 September 2026 | 02:38 PM IST
लाइव सेंसेक्स: 72,419.47 ▼ -1,476.23 (-2.00%) • निफ्टी 50: 22,680.70 ▼ -459.80 (-1.99%) • 🪙 सोना 24K (10g): ₹148,260 • 🥈 चांदी (1kg): ₹228,800 • ☀️ उज्जैन: 31°C (साफ आसमान)
भोपाल

शिवराज मंत्रिमंडल पर सबसे बड़ी खबर : मंथन से ही अमृत निकलता हैं, विष तो शिव पी जाते : मुख्यमंत्री

📅 01 July 2020, 08:06 PM • ✍️ Sunil paliwal-Anil bagora • ⏱️ 3 मिनट में पढ़ें
शेयर करें:
WhatsApp Facebook Twitter Telegram Instagram
शिवराज मंत्रिमंडल पर सबसे बड़ी खबर : मंथन से ही अमृत निकलता हैं, विष तो शिव पी जाते : मुख्यमंत्री
शिवराज मंत्रिमंडल पर सबसे बड़ी खबर : मंथन से ही अमृत निकलता हैं, विष तो शिव पी जाते : मुख्यमंत्री

भोपाल। नए मंत्रिमंडल विस्तार को लेकर जद्दोजहद अब भी जारी है। कई वरिष्ठ नेताओं को इस बार मंत्रिमंड़ल में स्थान नहीं मिलेगा। समय चक्र भी अजुबा होता हैं, जो चक्र कांग्रेस में चल रहा था...वही चक्र भाजपा में जमकर घुम रहा है। भाजपा के शीर्ष नेता की नींदे हराम हो रही है, लेकिन कोई भी सीधे मुंह नहीं खोल पा रहा है, लेकिन मंत्रिमंड़ल के गठन होते ही भाजपा में भुचाल आने के संकेत मिल रहे है। जिसके चलते मंथन से ही अमृत निकलता हैं, विष तो शिव पी जाते वाक्य बोलने से भाजपा में भूचाल मचा रहा है। मध्यप्रदेश में मंत्रिमंडल विस्तार को लेकर लंबी खींचतान मची हुई है। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने आज खुद इस बात का एलान कर दिया कि कल गुरुवार को विस्तार हो रहा है। राजधानी भोपाल में किल कोरोना अभियान की शुरूआत करने पहुंचे मुख्यमंत्री चौहान ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि आज महामहिम राज्यपाल शपथ ग्रहण  किया, कल मंत्रिमंडल शपथ ले लेगा। इसी दौरान मंत्रिमंडल विस्तार को लेकर जारी मंथन के सवाल पर सीएम शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि कहा कि मंथन से अमृत ही निकलता हैं, विष तो शिव पी जाते है। उनके इस बयान के कई अर्थ निकाले जा रहे हैं, वही भाजपा में चल रही खींचतान से कांग्रेस का एक वर्ग काफी खुश नजर आ रहा है, वही कांग्रेस की पैनी नजर असंतुष्ठ भाजपा नेता और विधायकों पर गिद्व की तरहा गढाएं बैठे। पालीवाल वाणी को सूत्र बताते है कि हाल फिलहाल में प्रदेश में कोई भी उपमुख्यमंत्री नहीं बना रहे है लेकिन सिंधिया समर्थक उपमुख्यमंत्री पद के लिए एड़ी चोटी का जोड़ लगा रहे है। एक के बाद सोशल मीडिया में जमकर खबरें ट्रोल भी हो रही है कि मंथन से ही अमृत निकलता हैं, विष तो शिव पी जाते है।  

● पालीवाल वाणी ब्यूरो-Sunil paliwal-Anil bagora...✍️

? Whatsapp पर हमारी खबरें पाने के लिए हमारे मोबाइल नंबर 9039752406 को सेव करके हमें नाम/पता/गांव अथवा/शहर की जानकारी व्हाट्सएप पर Update paliwalwani news लिखकर भेजें... 09977952406-09827052406

📲

पालीवाल वाणी WhatsApp चैनल से जुड़ें

ताज़ा ब्रेकिंग न्यूज़ और समाज के सभी समाचार सबसे पहले अपने फोन पर पाएं।

चैनल से जुड़ें →

संबंधित खबरें

सभी देखें →
WhatsApp हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें