📅 Monday, 28 September 2026 | 05:47 AM IST
लाइव सेंसेक्स: 73,895.74 ▲ +315.24 (+0.43%) • निफ्टी 50: 23,140.50 ▲ +77.40 (+0.34%) • 🪙 सोना 24K (10g): ₹152,420 • 🥈 चांदी (1kg): ₹240,300 • ☀️ उज्जैन: 22°C (साफ आसमान)
भोपाल

मध्यप्रदेश के युवाओं के लिए बड़ी खुशखबरी, कई महत्वपूर्ण प्रस्तावों पर चर्चा

📅 08 January 2025, 01:11 AM • ✍️ paliwalwani • ⏱️ 3 मिनट में पढ़ें
शेयर करें:
WhatsApp Facebook Twitter Telegram Instagram
मध्यप्रदेश के युवाओं के लिए बड़ी खुशखबरी, कई महत्वपूर्ण प्रस्तावों पर चर्चा
मध्यप्रदेश के युवाओं के लिए बड़ी खुशखबरी, कई महत्वपूर्ण प्रस्तावों पर चर्चा

भोपाल. मध्यप्रदेश में आज मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की अध्यक्षता में साल 2025 की पहली कैबिनेट की बैठक खत्म हो गई है। बैठक सुबह 11:00 बजे मंत्रालय में हुई है। कैबिनेट बैठक में कई महत्वपूर्ण प्रस्तावों पर चर्चा की गई। मंत्री कैलाश विजयवर्गीय फैसलों की जानकारी दी। बैठक में 16 वें फाइनेंस कमिशन को लेकर चर्चा हुई है। स्वामी विवेकानंद जयंती पर स्वामी विवेकानंद शक्ति मिशन शुरू करेंगे।

मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने कहा कि रोजगार से जोड़ने की कोशिश सरकार कर रही है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी राज्य सरकारों को निर्देश दिए हैं कि युवाओं को रोजगार से जोड़ा जाए। 12 जनवरी 2025 से यह शुरू हो जाएगा। मूल रूप से तकनीकी शिक्षा कौशल विभाग इसे हेड करेंगे। बता दें कि, सिर्फ युवाओं को फोकस करने के लिए यह मिशन चलाया जा रहा है। 27 प्रतिशत आबादी युवाओं की है। युवाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए यह काम सरकार कर रही है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि इस मिशन को काफी गंभीरता से लेना होगा। प्रतियोगी परीक्षा की पढ़ाई कर रहे युवाओं के लिए भी सरकार काम कर रही है। युवा शक्ति को बढ़ाने के लिए सरकार काम कर रही है। सरकार युवाओं को आगे बढ़ाने के लिए वित्त की व्यवस्था भी करेगी। ज्ञान से ध्यान पर सरकार ने काम करना शुरू कर दिया है। युवाओं को नई दिशा और कौशल का सही जानकारी दी जाए। इसके लिए गुणवत्ता पूर्ण शिक्षा के लिए काम किया जा रहा है।

📲

पालीवाल वाणी WhatsApp चैनल से जुड़ें

ताज़ा ब्रेकिंग न्यूज़ और समाज के सभी समाचार सबसे पहले अपने फोन पर पाएं।

चैनल से जुड़ें →

संबंधित खबरें

सभी देखें →
WhatsApp हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें