📅 Thursday, 10 September 2026 | 06:27 AM IST
लाइव सेंसेक्स: 74,764.23 ▼ -1,368.57 (-1.80%) निफ्टी 50: 23,431.50 ▼ -347.70 (-1.46%) 🪙 सोना 24K (10g): ₹148,130 🥈 चांदी (1kg): ₹226,700 🌤️ उज्जैन: 22°C (हल्के बादल)
भोपाल

भोपाल : 4 जुलाई को महापौर की शपथ लेंगी मालती राय, आईएसबीटी में होगा भव्य कार्यालय

📅 30 July 2022, 01:02 AM ✍️ Pushplata Sachan ⏱️ 3 मिनट में पढ़ें
शेयर करें:
WhatsApp Facebook Twitter Telegram Instagram
भोपाल : 4 जुलाई को महापौर की शपथ लेंगी मालती राय, आईएसबीटी में होगा भव्य कार्यालय
भोपाल : 4 जुलाई को महापौर की शपथ लेंगी मालती राय, आईएसबीटी में होगा भव्य कार्यालय

भोपाल. नगर निगम परिणामों में बीजेपी की बंपर जीत के बाद आईएसबीटी स्थित नगर निगम कार्यालय में मालती राय चार अगस्त को महापौर पद की शपथ लेंगी। शपथ ग्रहण शमारोह के पहले नगर निगम के अधिकारी व्यवस्थाएं चाक-चौबंद करने में पूरी तरह लग गए हैं। राय के लिए निगम मुख्यालय की चौथी मंजिल कार्यालय बनाया गया है। इसके साथ ही यहां, नगर निगम अध्यक्ष और नेता प्रतिपक्ष के साथ उनके कर्मचरियों के लिए भी अलग से चैंबर बनाए गए हैं। साथ यहां महापौर के लिए कांफ्रेस हाल और वेटिंग रुम की सुविधा भी रहेगी।

दो करोड़ का आया है खर्च

बतादें कि स्मार्ट सिटी भोपाल द्वारा दो करोड़ रुपये से महापौर के लिए कार्यालय, निगम अध्यक्ष, नेता प्रतिपक्ष और इनके निज सचिव के साथ मीटिंग, वेटिंग व कांफ्रेस हाल तैयार किया गया है। इसके अलावा दो अन्य चैंबर भी बनाए गए हैं, जो एमआइसी मेंबर को दिए जाएंगे। हालांकि निगम अधिकारियों का कहना है कि अधिकतर एमआइसी मेंबर अलग-अलग अपने विभागों में बैठते हैं। इसलिए उनके कार्यालय संबंधित विभागों में बनाए जाएंगे। ठेका कंपनी के इंजीनियर ने बताया कि महापौर व अन्य जनप्रतिनिधियों का कार्यालय बनकर तैयार हैं। यहां इंटीरियर का काम पूरा कर लिया गया है। लैंडलाइन फोन, वाईफाई कनेक्शन, एलईडी, एसी व लाइट फिटिंग की जा चुकी है। फर्नीचर व सोफे खरीदे जा चुके हैं। गुरुवार के कार्यालय की साफ-सफाई के बाद इसकी चाबी निगम अधिकारियों को सौंप दी जाएगी।

परिषद हाल का किया जा रहा जीर्णोद्धार

नगर निगम में परिषद हाल बीते तीन वर्षों से बंद था। ऐसे में वहां कुर्सियों और फर्नीचर के ऊपर धूल जम गई है। इसके साथ ही परिषद हाल की छत टपकने की शिकायत आ रही थी। इसलिए इसके छत की मरम्मत भी की जा रही है। इसमें करीब बीस लाख रुपये खर्च किए जाएंगे। यहां सभी पार्षदों के बैठने की व्यवस्था रहेगी, इनके लिए स्पीकर भी लगाए जा रहे हैं।

📲

पालीवाल वाणी WhatsApp चैनल से जुड़ें

ताज़ा ब्रेकिंग न्यूज़ और समाज के सभी समाचार सबसे पहले अपने फोन पर पाएं।

चैनल से जुड़ें →

संबंधित खबरें

सभी देखें →
WhatsApp हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें