अपूर्वा जोशी ने पालीवाल समाज भोपाल को किया गौराविन्त
● एलएलएम की परीक्षा में यूनिवर्सिटी में टॉपर रैंक
● कैरियर कॉलेज भोपाल ने दिया उत्कर्ष 2019 का अवार्ड
● नॉर्थईस्टर्न यूनिवर्सिटी स्कूल ऑफ लॉ, बोस्टन, मैसाचुसेट्स, यू.एस से पढ़ाई
भोपाल। पालीवाल ब्राह्मण समाज भोपाल की समाजसेविका श्रीमती कुसुम जोशी एवं श्री अरविंद जोशी डिप्टी मैनेजर, एसबीआई, भोपाल (ग्राम. धोइंदा-नारायणगढ़) की सुपुत्री अपूर्वा जोशी ने एलएलएम की परीक्षा में यूनिवर्सिटी में टॉपर रैंक प्राप्त करने का गौरव हासिल कर पालीवाल समाज भोपाल को गौराविन्त किया।
इस अवसर पर कैरियर कॉलेज भोपाल ने 29 मार्च 2019 को उत्कर्ष 2019 का अवार्ड अपूर्वा जोशी को दिया और शील्ड, मैरिट सर्टिफिकेट एवं 11000 का चेक प्रदान किया। पुरूस्कार अपूर्णा जोशी के माता-पिता ने ग्रहण किया। अपूर्वा जोशी पालीवाल समाज के श्रेष्ठ समाजसेवी श्री निरंजन जोशी की पौत्री हैं। वर्तमान में अपूर्वा जोशी एलएलएम की पढ़ाई नॉर्थईस्टर्न यूनिवर्सिटी स्कूल ऑफ लॉ, बोस्टन, मैसाचुसेट्स, यू.एस से कर रही हैं। अपूर्वा जोशी की इस उपलब्धि पर सर्वश्री श्री चारभुजा जी मेवाड़ मंडल भोपाल अध्यक्ष राकेश जोशी, उपाध्यक्ष धर्मेन्द्र दवे, कोषाध्यक्ष् रमेशचन्द टपरावत, महामंत्री मांगीलाल शर्मा, उपमहामंत्री देवीलाल जोशी एवं अन्य पदाधिकारियों के साथ ही समस्त चारभुजा मेवाड़ मंडल, पालीवाल वाणी समाचार पत्र समूह ने कहा कि अपूर्वा जोशी ने हमें ओर पालीवाल समाज एवं मेनारिया ब्राह्मण समाज को गौरान्वित होने का सुनहरा मौका दिया है, उसके लिए श्रीमती कुसुम अरविंद जोशी सहित समस्त जोशी परिवार बधाई का पात्र है। श्री चारभुजा जी मेवाड़ मंडल ने हार्दिक शुभकामनाएं देते हुए उनकी उत्तरोत्तर उन्नति की कामना की है।
अपूर्वा जोशी को सर्वश्री पं. शंकरलाल पुरोहित, जयराम पालीवाल, डॉ. जीआर पुरोहित, मोतीलाल दवे, गोपीलाल भट्ट, भंवरलाल पुरोहित, रमेशचंद्र पुरोहित, कैलाशचंद टपरावत, मांगीलाल व्यास, गोवर्धनलाल पुरोहित, लक्ष्मीनारायण बागोरा, मांगीलाल जोशी, गणेशलाल पुरोहित, संतोष पालीवाल, डॉ. दिनेश पुरोहित, योगेश बागोरा, किशन पुरोहित सहित कई संगठनों के समाजसेवीयो ने हार्दिक बधाई देते हुए शुभकामनाएं दी। उक्त जानकारी समाजसेवी श्री धर्मेन्द्र भवानीशंकर दवे ने पालीवाल वाणी को दी।

● पालीवाल वाणी ब्यूरो-Dharmendra Dave...✍
? Paliwalwani News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक और गूगल प्लस पर ज्वॉइन करें, ट्विटर पर फॉलो करे...आपकी बेहतर खबरों के लिए मेल किजिए
www.fb.com/paliwalwani
www.twitter.com/paliwalwani
Sunil Paliwal-Indore M.P.
Email- paliwalwani2@gmail.com
09977952406-09827052406-Whatsapp no- 09039752406
▪ एक पेड़...एक बेटी...बचाने का संकल्प लिजिए...
▪ नई सोच... नई शुरूआत... पालीवाल वाणी के साथ...
पालीवाल वाणी WhatsApp चैनल से जुड़ें
ताज़ा ब्रेकिंग न्यूज़ और समाज के सभी समाचार सबसे पहले अपने फोन पर पाएं।
संबंधित खबरें
सभी देखें →
मुख्यमंत्री मोहन यादव की कैबिनेट बैठक में अग्निवीरों को 20 प्रतिशत आरक्षण देने का फैसला : विद्यार्थियों के लिए गणवेश की राशि 600 रुपये सीधे अभिभावकों के खाते में आएगी
मध्यप्रदेश में राशन विक्रेता संघ ने प्रदेशव्यापी अनिश्चितकालीन हड़ताल की चेतावनी : 1 अक्टूबर से कंट्रोल दुकानें होंगी बंद...!
मुख्यमंत्री डॉ. यादव की अध्यक्षता में मंत्रि-परिषद की बैठक में लिये गए निर्णय : शासकीय दंत चिकित्सा महाविद्यालय इंदौर के लिए 13 पदों के सृजन को स्वीकृति