भोपाल
मध्य प्रदेश में नए साल 2025 की सरकारी छुट्टियों का ऐलान : शासकीय कर्मचारियों को होगा छुट्टियों का नुकसान
paliwalwani
भोपाल.
मध्यप्रदेश सरकार ने 2025 के लिए सरकारी छुट्टियों का कैलेंडर जारी कर दिया है। प्रदेश सरकार ने 2025 में कुल 22 सार्वजनिक छुट्टियां और 68 ऐच्छिक छुट्टियां घोषित की हैं। इस कैलेंडर के अनुसार, अधिकांश छुट्टियां इस बार शुक्रवार और शनिवार को पड़ रही हैं। इसका मतलब है कि बच्चों और कार्यालय कर्मचारियों को छुट्टियों का पूरा लाभ मिल सकेगा, क्योंकि कई छुट्टियां शनिवार को पड़ रही हैं। इस प्रकार, साल 2025 में छुट्टियों का पूरा फायदा उठाया जा सकेगा।
प्रमुख छुट्टियों की डेट
- 26 फरवरी बुधवार- महाशिवरात्रि
- 14 मार्च शुक्रवार -होली
- 31 मार्च सोमवार- ईद उल-फित्र
- 6 अप्रैल रविवार -राम नवमी
- 10 अप्रैल गुरुवार- महावीर जयंती
- 18 अप्रैल शुक्रवार- गुड फ्राइडे
- 30 अप्रैल बुधवार- परशुराम जयंती
- 12 मई सोमवार – बुद्ध पूर्णिमा
- 7 जून शनिवार- बकरीद / ईद उल-अज़हा
- 9 अगस्त शनिवार- रक्षाबंधन
- 16 अगस्त शनिवार- जन्माष्टमी
- 5 सितम्बर शुक्रवार – ईद-ए-मिलाद
- 2 अक्टूबर गुरुवार- विजयादशमी/दशहरा
- 20 अक्टूबर सोमवार – दीपावली
- 21 अक्टूबर मंगलवार – गोवर्धन पूजा
- 25 दिसम्बर गुरुवार क्रिसमस डे
जयंती राष्ट्रीय पर्व -
- 12 फरवरी बुधवार – संत रविदास जयंती
- 14 अप्रैल सोमवार – डॉ. अंबेडकर जयंती
- 29 मई गुरूवार- महाराणा प्रताप जयंती
- 15 अगस्त शुक्रवार- स्वतंत्रता दिवस
- 2 अक्टूबर गुरुवार – गांधी जयंती
- 5 नवम्बर बुधवार- गुरु नानक जयंती
- 15 नवम्बर शनिवार- बिरसा मुंडा जयंती
68 आप्शनल छुट्टियां घोषित
सरकार ने 2025 के सरकारी कैलेंडर में इस बार 68 ऐच्छिक छुट्टियां घोषित की हैं। प्रत्येक सरकारी कर्मचारी को इन 68 ऐच्छिक छुट्टियों में से अपनी इच्छा के अनुसार केवल तीन दिन की छुट्टियां मिलेंगी इससे अधिक नहीं दी जाएंगी। सरकारी कर्मचारियों को इस बार 8 छुट्टियों का नुकसान हुआ है क्योंकि गुड़ी पड़वा, महर्षि गौतम जयंती, चैती चांद, गणतंत्र दिवस, रामनवमी और मोहर्रम जैसे त्योहार इस बार रविवार को पड़ रहे हैं, जबकि इस दिन पहले से ही अवकाश रहता है। इसके अलावा, ईद, रक्षाबंधन, बिरसा मुंडा जयंती और जन्माष्टमी भी शनिवार को पड़ रही हैं। कोरोना महामारी के दौरान प्रदेश में शनिवार को भी छुट्टी रहती है, जिससे इन छुट्टियों का नुकसान हो जाएगा।