भोपाल
मध्यप्रदेश में शासकीय विभागों में 25 हजार रिक्त पदों पर होगी भर्ती : मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान
Sunil Paliwal-Anil Bagora
● गृह, राजस्व, लोक निर्माण, जेल, शिक्षा और अन्य विभागों में रिक्त पदों को भरने के निर्देश : बेरोजगारो को बड़ी राहत
भोपाल। नोवल कोविड वैश्विक महामारी कोरोना संक्रमित बीमारी के कारण लाखों लोग बेरोजगार हो गए उन बेरोजगारों के बड़ी राहत भरी खबर आई। मध्यपद्रेश में शासकीय विभागों में 25 हजार रिक्त पदों पर भर्ती की जाएगी। मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह ने निर्देश दिए हैं कि तत्काल भर्ती प्रक्रिया प्रारंभ की जाए। बुधवार को मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने गृह, राजस्व, लोक निर्माण, जेल, शिक्षा और अन्य विभागों में रिक्त पदों को भरने की कार्यवाई तत्काल प्रारंभ करने के निर्देश दिए। शिक्षकों के लगभग 15 हजार और अन्य विभागों के 10 हजार पद मिलाकर लगभग 25 हजार पदों के लिए भर्ती अनुमानित है। भोपाल में आयोजित बैठक में मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि जनकल्याणकारी कार्यों के सुचारू संचालन के लिए विभागों में खाली पड़े पदों को भरने की कार्यवाही पूर्ण की जाए। इस संबंध में प्रोफेशनल एग्जामिनेशन बोर्ड, लोक सेवा आयोग और विभागीय स्तर पर की जाने वाली कार्यवाही संपादित की जाए। मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने पदों की भर्ती के संबंध में विभागीय स्तर पर भी समीक्षा कर समग्र रूप से संपूर्ण प्रक्रिया अपनाए जाने के निर्देश दिए। अधिकारियों ने बताया कि वर्तमान में सरकारी कर्मचारियों की अत्यंत आवश्यकता है, कम से कम 30000 पदों पर तत्काल नियुक्ति आवश्यक है ताकि शासकीय कामकाज का संचालन निर्वात रूप से किया जा सके। प्रेस को प्राप्त हुई सरकारी सूचना के अनुसार मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने सभी विभागों के अधिकारियों को भर्ती प्रक्रिया तत्काल प्रारंभ करने के निर्देश दिए हैं। बैठक में बताया गया कि प्राथमिक शाला शिक्षक पात्रता परीक्षा दिसम्बर 2020 में प्रस्तावित है। । वर्तमान में पीईबी की ओर से तकनीकी शिक्षा संचालनालय, पशुपालन विभाग और कृषि विभाग की विभिन्न परीक्षाओं के आयोजन की तैयारी भी की जा रही है। ये परीक्षाएं अकादमिक सत्र के अनुसार अक्टूबर और नवम्बर 2020 में प्रस्तावित हैं।
● पालीवाल वाणी ब्यूरों-Sunil paliwal-Anil bagora...✍️
? निःशुल्क सेवाएं : खबरें पाने के लिए पालीवाल वाणी से सीधे जुड़ने के लिए अभी ऐप डाउनलोड करे : https://play.google.com/store/apps/details?id=com.paliwalwani.app सिर्फ संवाद के लिए 09977952406-09827052406