📅 Sunday, 27 September 2026 | 12:03 AM IST
लाइव सेंसेक्स: 73,895.74 ▲ +315.24 (+0.43%) • निफ्टी 50: 23,140.50 ▲ +77.40 (+0.34%) • 🪙 सोना 24K (10g): ₹153,240 • 🥈 चांदी (1kg): ₹242,500 • 🌤️ उज्जैन: 24°C (हल्के बादल)
ऑटो - टेक

दीपावली से पहले मुकेश अंबानी ने दिया जनता को जबरदस्त तोहफा!, मात्र 12 हजार में मिल रहा लैपटॉप, तुरंत जानें डील

📅 15 October 2024, 10:08 AM • ✍️ Pushplata • ⏱️ 3 मिनट में पढ़ें
शेयर करें:
WhatsApp Facebook Twitter Telegram Instagram
दीपावली से पहले मुकेश अंबानी ने दिया जनता को जबरदस्त तोहफा!, मात्र 12 हजार में मिल रहा लैपटॉप, तुरंत जानें डील
दीपावली से पहले मुकेश अंबानी ने दिया जनता को जबरदस्त तोहफा!, मात्र 12 हजार में मिल रहा लैपटॉप, तुरंत जानें डील

JioBook 11 : क्या आप भी सस्ता लैपटॉप लेने का प्लान कर रहे हैं? दिवाली से पहले मुकेश अंबानी की कंपनी रिलायंस शानदार ऑफर दे रही है. आप लगभग 12 हजार रुपये में एक लैपटॉप अपने लिए खरीद सकते हैं. चलिए आपको डिटेल्स में इस डील के बारे में बताते हैं.

अभी भारत में फेस्टिव सीजन चल रहा है. इस दौरान कई जगहों पर बंपर ऑफर दिए जाते हैं. कस्टमर्स कैशबैक, अपफ्रंट डिस्काउंट, बैंक डिस्काउंट जैसे ऑफर्स का फायदा उठा सकते हैं. इस फेस्टिव सीजन में JioBook को काफी कम कीमत पर बेचा जा रहा है. यह आपके लिए एक शानदार डील हो सकती है.

क्या है डील?

आप JioBook को Amazon.in और रिलायंस डिजिटल की आधिकारिक वेबसाइट से खरीद सकते हैं. चलिए आपको इस पर मिलने वाली डील के बारे में बताते हैं. JioBook को 16,499 रुपये की ऑफिशियल कीमत पर पेश किया गया था.

लेकिन, अभी आप इसके केवल 12,890 रुपये में खरीद सकते हैं. यह डील इसके 64GB स्टोरेज और 4GB RAM मॉडल पर मिल रही है. अगर आप अपने लिए एक सस्ता लैपटॉप लेने की सोच रहे हैं तो यह काफी शानदार डील है. इसको खरीदने के लिए आप यहां क्लिक कर सकते हैं.

कैसा है JioBook 11?

इसके अलावा बायर्स इसे EMI पर भी खरीद सकते हैं. इससे आप महीने के आसान किस्तों पर इसे घर ला सकते हैं. आपको बता दें कि JioBook 11 एक किफ़ायती, हल्का 4G लैपटॉप है जो MediaTek 8788 प्रोसेसर पर काम करता है.

इसमें Android-आधारित Jio OS ऑपरेटिंग सिस्टम दिया गया है. यह कॉम्पैक्ट लैपटॉप 4G LTE मोबाइल नेटवर्क कनेक्टिविटी के साथ डिजाइन किया गया है. यानी इससे यूजर्स वाई-फ़ाई पर निर्भर किए बिना चलते फिरते कनेक्टेड रह सकते हैं. इसके अलावा यह वाई-फाई कनेक्टिविटी को भी सपोर्ट करता है. अगर आप डेली बेसिक यूज के लिए एक लैपटॉप देख रहे हैं तो आप इसके साथ जा सकते हैं.

📲

पालीवाल वाणी WhatsApp चैनल से जुड़ें

ताज़ा ब्रेकिंग न्यूज़ और समाज के सभी समाचार सबसे पहले अपने फोन पर पाएं।

चैनल से जुड़ें →

संबंधित खबरें

सभी देखें →
WhatsApp हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें