📅 Saturday, 05 September 2026 | 08:45 PM IST
लाइव सेंसेक्स: 76,515.43 ▲ +362.53 (+0.48%) निफ्टी 50: 23,897.70 ▲ +24.30 (+0.10%) 🪙 सोना 24K (10g): ₹154,800 🥈 चांदी (1kg): ₹250,000 ⛅ इंदौर: 24°C (आंशिक बादल)
ज्योतिषी

किस दिन नाखून काटने से क्या होता है : जाने वैज्ञानिक कारण

📅 25 August 2024, 01:10 AM ✍️ paliwalwani ⏱️ 7 मिनट में पढ़ें
शेयर करें:
WhatsApp Facebook Twitter Telegram Instagram
किस दिन नाखून काटने से क्या होता है : जाने वैज्ञानिक कारण
किस दिन नाखून काटने से क्या होता है : जाने वैज्ञानिक कारण

आपने अक्सर सुना होगा कि गुरूवार को नाखून नहीं काटने चाहिए या मंगलवार को नाखून काटना शुभ नहीं होता है। पर क्या आप जानते हैं ऐसा क्यों कहा जाता है। यदि नही तो चलिए आज हम आपको बताते हैं। दरअसल सप्ताह के सातों दिन का संबंध अलग-अलग ग्रहों से होता है। ऐसे में आप जिस दिन नाखून काटते हैं उस दिन के अनुसार जो ग्रह होता है वह आपके जीवन में शुभ-अशुभ फल देने लगते हैं। हमारे धर्म ग्रंथ में सप्ताह के हर दिन का अपना अलग महत्व होता है। ज्योतिष के अनुसार, शनिवार और रविवार को छोड़कर अन्य सभी दिन नाखून काटने के लिए उपयुक्त होते हैं। आईए जानते हैं किस दिन नाखून काटने से कौन से फायदे होते हैं।

क्या कहता है आयुर्वेद 
हमारे आयुर्वेद में ऐसा माना जाता है कि नाखून का संबंध हमारे पाचन तंत्र से होता है। यदि नियमित रूप से आप हाथों और पैरों के नाखून काटते हैं तो इससे आपका पाचन तंत्र ठीक होता है। वहीं इसके विपरीत ऐसा न करने पर पाचन संबंधी समस्याएं बढ़़ने लगती हैं।

किस दिन काटना चाहिए नाखून
आपको बता दें कई मान्यताओं के अनुसार गुरूवार और मंगलवार को नाखून काटता वर्जित माना जाता है। कई बार लोग रविवार को छुट्टि का दिन होने के कारण आराम से नाखून काटते हैं। पर आज हम आपको बताने जा रहे हैं कि सप्ताह के सातों दिनों में किस दिन नाखून काटने से क्या फायदे और क्या नुकसान होते हैं।

किस दिन नाखून काटने से क्या लाभ 

सोमवार : ऐसा माना जाता है कि सोमवार का संबंध मन से होता है। यानि हमारे शरीर के स्वास्थ्य का हमारे मानसिक स्वास्थ्य से भी संबंध होता है। यदि आप सोमवार के दिन नाखून काटते हैं तो आपका मन शांत रहता है। साथ ही इस दिन नाखून काटने से तमोगुण से भी छुटकारा पाया जा सकता है।

मंगलवार : यदि आप लंबे समय से कर्ज से दबे हैं। तो आपको बता दें मंगलवार का दिन आपके लिए अच्छा रह सकता है। मंगलवार के दिन नाखून काटने से कर्ज से छुटकारा पाने में मदद मिलती है। ये दिन आपके कर्ज से छुटकारा तो दिला ही सकता है साथ ही आपको इससे होने वाले वाद-विवाद से भी छुटकारा मिल सकता है।

बुधवार : अगर आप व्यापारी हैं तो आपको बता दें आपके लिए बुधवार का दिन अच्छे फल दिया सकता है। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार बुधवार का दिन व्यापारियों के लिए शुभ और वृद्धि कराने वाला माना जाता है। जब कोई व्यक्ति इस दिन अपने नाखून काटता है, तो वह अपनी कुशलता के बल पर नौकरी और व्यापार में धन प्राप्ति कराने वाला हो सकता है।

गुरुवार : ज्योतिषियों की मानें तो गुरू ग्रह को आध्यात्मिक ग्रह के रूप में माना जाता है। इसलिए जो भी व्यक्ति गुरुवार के दिन नाखून काटता है तो उसके सत्त्व गुण की वृद्धि होती है। जिससे व्यक्ति का आध्यात्मिक क्षेत्र की ओर लगाव बढ़ता है।

शुक्रवार : धर्म ज्योतिष में ऐसा माना जाता है कि बिना किसी स्वार्थ के प्रेम करने और कला का संबंध शुक्र ग्रह से होता है। ऐसे में यदि आप भी इस दिन नाखून काटते हैं तो आप ये मान के चलिए कि आप अपने करीबियों और खास मित्रों से मिने के लिए लंबी दूरी की यात्रा तय करके भी जाने का सामर्थ रखते हैं।

शनिवारNail Cutting Tips 
आपको बता दें शनिवार के दिन भूलकर भी नाखून नहीं काटने चाहिए। अगर आप ऐसा करते हैं तो समझ लीजिए कि आपकी मानसिक स्थिति बिगड़ सकती है। ऐसा माना जाता है कि शनिवार के दिन नाखून काटने से मानसिक बैचेनी और स्थिरता कमजोर हो सकती है।

रविवार : अक्सर लोग रविवार के दिन ही नाखून काटते हैं। पर आपको बता दें इस दिन ऐसा करने से बचना चाहिए। वो इसलिए क्योंकि ऐसा माना जाता है कि नाखून काटने से शाही सेवा करने में समय की बर्बादी होती है।

क्या है धार्मिक कारण : माना जाता है कि गुरू का तात्पर्य जीव से होता हैए जीव यानी जीवन या आयु। मान्यताओं के अनुसार यदि गुरूवार के दिन बाल कटवाए जाएंए नाखून काटे जाएं या शेव वगैरह कराया जाए तो इससे गुरू ग्रह कमजोर होता। जिसेसे तमाम समस्याएं सामने आती हैं। आयु घटती। साथ ही आर्थिक संकट भी गहरा जाता है।

वैज्ञानिक कारण : वैज्ञानिक रूप से माना जाता है कि गुरुवार, मंगलवार और शनिवार के दिन ब्रह्रमांड से कई सूक्ष्म किरणें मानव शरीर के संवेदनशील अंगों पर विपरीत प्रभाव डालती हैं। शरीर के उंगलियों के आगे का हिस्सा भी काफी नाजुक होता है। नाखूनों के जरिए इसका बचाव होता है, इसलिए सिर्फ गुरुवार ही नहीं बल्कि मंगलवार और शनिवार को भी अपने नाखून नहीं काटने चाहिए।

📲

पालीवाल वाणी WhatsApp चैनल से जुड़ें

ताज़ा ब्रेकिंग न्यूज़ और समाज के सभी समाचार सबसे पहले अपने फोन पर पाएं।

चैनल से जुड़ें →

संबंधित खबरें

सभी देखें →
WhatsApp हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें