📅 Tuesday, 27 October 2026 | 04:54 PM IST
लाइव सेंसेक्स: 73,598.67 ▲ +474.87 (+0.65%) • निफ्टी 50: 22,749.75 ▲ +149.75 (+0.66%) • 🪙 सोना 24K (10g): ₹141,340 • 🥈 चांदी (1kg): ₹198,000 • ☀️ उज्जैन: 30°C (साफ आसमान)
ज्योतिषी

पेड़ और पौधे : इन 5 प्लांट से घर में आता है खूब धन, स्वस्थ रहता है तन

📅 16 September 2024, 06:04 PM • ✍️ paliwalwani • ⏱️ 3 मिनट में पढ़ें
शेयर करें:
WhatsApp Facebook Twitter Telegram Instagram
पेड़ और पौधे : इन 5 प्लांट से घर में आता है खूब धन, स्वस्थ रहता है तन
पेड़ और पौधे : इन 5 प्लांट से घर में आता है खूब धन, स्वस्थ रहता है तन

पेड़ और पौधे हमारे जीवन को बहुत प्रभावित करते हैं। इन्हीं से जहां जलवायु संचालित होती है, वातावरण शुद्ध रहता है वहीं ज्योतिष के अनुसार यह हमारे जीवन में सकारात्मकता लाकर धन और समृद्धि के योग भी बनाते हैं और साथ ही हमारी अच्‍छी सेहत बनाए रखने में भी इनका खासा योगदान रहता है। आओ जानते हैं 5 ऐसे ही प्लांटों की जानकारी।

1. मनी प्लांट : मान्यता है कि इस बेल के घर में रहने से धन और समृद्धि बढ़ती है। मनीप्लांट को आग्नेय दिशा में लगाना उचित माना गया है। जबकि प्रतिनि‍धि ग्रह शुक्र हैं।

2. हरसिंगार : पारिजात के फूलों को हरसिंगार और शैफालिका भी कहा जाता है। यह वृक्ष जिस भी घर-आंगन में होता है, वहां हमेशा शांति-समृद्धि बनी रहती है। इसके फूल तनाव हटाकर खुशियां ही खुशियां भरने की क्षमता रखते हैं।

3. लक्ष्मणा : लक्ष्मणा का पौधा भी धनलक्ष्मी को आकर्षित करने में सक्षम है। घर में किसी भी बड़े गमले में इसे उगाया जा सकता है। कहते हैं कि जिस किसी के भी घर में सफेद पलाश और लक्ष्मणा का पौधा होता है वहां धनवर्षा होना शुरू हो जाती है।

4. केले का पेड़ : समृद्धि के लिए केले के पेड़ की पूजा की जाती है। घर की चारदीवारी में केले का वृक्ष लगाना शुभ है। बृहस्पति ग्रह का कारक होने के कारण इसे ईशान कोण में लगाना शुभ है और देवी लक्ष्मी को केले का भोग लगाया जाता है।

5. श्वेत अपराजिता : यह पौधा धनलक्ष्मी को आकर्षित करने में सक्षम है। संस्कृत में इसे आस्फोता, विष्णुकांता, विष्णुप्रिया, गिरीकर्णी, अश्वखुरा कहते हैं। श्वेत और नीले दोनों प्रकार की अपराजिता औषधीय गुणों से भरपुर है।

  • ऊँकार लब्धि साधना केंद्र : बी/301 राजयश रिवान्टा फ्लैट. जी बी शाह कोलेज पीछे, वासणा-380007 अमदावाद 9426037050
  • 📲

    पालीवाल वाणी WhatsApp चैनल से जुड़ें

    ताज़ा ब्रेकिंग न्यूज़ और समाज के सभी समाचार सबसे पहले अपने फोन पर पाएं।

    चैनल से जुड़ें →

    संबंधित खबरें

    सभी देखें →
    WhatsApp हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें