ज्योतिषी
आज का राशिफल 8 मई 2025 : मेष से लेकर मीन राशि तक का हाल : किन राशि वालों को रहना होगा सावधान
paliwalwani
मेष (Aries) आज का राशिफल : च, चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ
आज का राशिफल बताता है कि मेष राशि के जातकों के लिए आज के दिन मन मुताबिक परिणाम देने वाला है। सामाजिक, धार्मिक कामों में भाग लेते रहने के कारण आपका सम्मान बढ़ेगा। शुभ समाचार भी दिन भर प्राप्त होते रहेंगे। मित्रों के साथ अपने मन की बात को साझा करने का मौका मिलेगा। दांपत्य जीवन में भी निकटता बनी रहेगी। व्यर्थ के झंझटों से बचे रहें। धार्मिक स्थानों पर जाने के बारे में अगर सोच रहे हैं तो इस वक्त टाल दें। परिस्थितियों के बदलने का इंतजार करें।
वृषभ (Taurus) आज का राशिफल : ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो ब बो
आज का राशिफल बताता है कि वृषभ राशि के जातक के लिए आज के दिन बहन भाई के काम की चिंता में निकलेगा, क्योंकि आप हमेशा ही अपने परिवार की सलामती के लिए कटिबद्ध रहते हैं। आज भी वह चिन्ता आपको परेशान कर सकती है। यदि सबकी सहमति हो जाए तो कहीं स्थान परिवर्तन का विचार बनाएं। आज शाम के वक्त आपको कहीं से शुभ समाचार मिलने की उम्मीद है। रोजगार की दिशा में किए जाने वाले प्रयास सफल होंगे।
मिथुन (Gemini) आज का राशिफल : का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह
आज का राशिफल बताता है कि मिथुन राशि के जातकों के लिए आज के दिन किसी प्रकार के दबाव में काम करने वाला साबित हो सकता है। कारोबार की चिंता आपको परेशान कर सकती है। पिछले काफी दिनों से व्यवसाय नियमित नहीं है। वक्त की मार हर किसी का धंधा मंदा कर रही है। आपका दिन भी आज इसी प्रकार की चिंता में बीतेगा। नौकरी व्यवसाय आदि के क्षेत्र में यदि आप पूर्ण सुधार चाहते हैं तो आपको आलस्य व आराम को त्यागना पड़ेगा। कुछ नए विकल्प के बारे में सोचना चाहिए।
कर्क (Cancer) आज का राशिफल : ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो
आज का राशिफल बताता है कि कर्क राशि के जातकों के लिए आज के दिन प्रतिकूल परिस्थितियों की वजह से आज आप अकारण ही चिंतित हो सकते हैं और किसी काम के पूरा न हो पाने की वजह से परेशान रहेंगे। इनमें से कुछ परेशानियां तो वास्तविक हैं और कुछ आपके स्वभाव की वजह से भी उत्पन्न होती हैं। सामाजिक और व्यवसायिक क्षेत्र में विरोधियों की भीड़ आपका काम बिगाड़ सकती है। सावधान रहें औ अपने काम पर ध्यान दें। मन की दुर्बलता व दुर्गुणों का त्याग करें।
सिंह (Leo) आज का राशिफल : मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे
आज का राशिफल बताता है कि सिंह राशि के जातक के लिए आज के दिन विशेष दशा की वजह से आपको इस वक्त काफी दौड़भाग करनी पड़ सकती है। उसके नतीजे भी लाभदायक होंगे। आपको करियर और व्यापार के मामले में सफलता का स्वाद चखने को मिलेगा। फिलहाल तो आप अपने कार्य को उत्साहपूर्ण पूरा करें। कुछ समय बाद इससे भी बेहतरीन अनुबंध आपको प्राप्त हो सकता है।
कन्या (Virgo) आज का राशिफल : ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो
आज का राशिफल बताता है कि कन्या राशि के जातकों के लिए आज के दिन आपके अनुकूल है और आज आपके परिवार में किसी शुभ मांगलिक कार्य के आयोजन की चर्चा हो सकती है। अपने जीवन स्तर को सुधारने के लिए आज आप कुछ खरीदारी करने का मूड बना सकते हैं। हो सके जो भी सामान आपको चाहिए इस वक्त ऑनलाइन ही मंगाएं। इस वक्त घर से बाहर जाना खतरे से खाली नहीं है। सांयकाल के समय किसी खास मेहमान का आगमन हो सकता है। सोशल डिस्टेंसिंग का ध्यान जरूर रखें।
तुला (Libra) आज का राशिफल : रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते
आज का राशिफल बताता है कि तुला राशि के जातकों के लिए आज के दिन आपको तेजी देने वाला है। हर काम को समय से निपटाने के लिए काम करेंगे। आपकी अप्रत्याशित उन्नति को देखकर सभी हैरान होंगे। आपकी नज़र भी अपनी उपलब्धियों पर लग सकती है। बेहतर होगा कि खुद को संभालकर चलते हुए इस वक्त कार्य करें तो सफलता स्थाई होगी। अन्यथा आगे चलकर प्रतिष्ठा को धक्का लग सकता है। अपने कार्य में ध्यान केन्द्रित करें। आज आप अपने घर में भी खुशी से रहेंगे।
वृश्चिक (Scorpio) आज का राशिफल : तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू
आज का राशिफल बताता है कि वृश्चिक राशि के जातकों के लिए आज के दिन अनुकूल और लाभ देने वाला है। उच्चाधिकारियों की घनिष्टता से लाभ प्राप्ति हो सकती है और आपके हाथ आज कोई सुअवसर लग सकता है। आयात-निर्यात के व्यवसाय के आरंभ का निर्णय भी आज हो सकता है। आध्यात्म और धर्म में रुचि बढ़ेगी। समय के सदुपयोग से आपका सितारा बुलंद होगा।
धनु (Sagittarius) आज का राशिफल : ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे
आज का राशिफल बताता है कि धनु राशि के जातकों के लिए आज के दिन शुभ है और आपको अकस्मात ही कहीं से मंगलमय समाचार मिलेगा। कार्य-व्यवसाय के क्षेत्र में इस वक्त आने वाले तनाव को अपने ऊपर हावी न होने दें। बहुत ही जल्दी वक्त बदल जाएगा और सब कुछ पहले जैसा सही हो जाएगा। इस वक्त किसी प्रकार की नवीन योजना को आजमाने से बचें। पुराने झगड़े झंझटों से छुटकारा मिलेगा। अधिकारी वर्ग आपके काम से प्रभावित होंगे। निराशाजनक विचारों को मन में न आने दें।
मकर (Capricorn) आज का राशिफल : भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी
आज का राशिफल बताता है कि मकर राशि के जातकों के लिए आज के दिन काफी संघर्ष के बाद आज आपको परेशानियों से कुछ राहत मिलेगी। ऐसा लग रहा है कि अब धीरे-धीरे आपका भाग्य साथ देगा। आर्थिक कष्ट से मुक्ति मिलेगी। दूर की यात्रा के बारे में कोई योजना बन सकती है। अगर यात्रा जरूरी हो तो ही जाएं अन्यथा बिना वजह इस वक्त घर से बाहर निकलना आपके लिए नुकसानदेह को सकता है। छोटे मोटे पार्ट टाइम कारोबार के लिए भी समय निकालना आसान रहेगा। महत्वाकांक्षाओं की पूर्ति का दिन है।
कुंभ (Aquarius) आज का राशिफल : गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा
आज का राशिफल बताता है कि कुंभ राशि के जातकों के लिए आज के दिन सफलता देने वाला नजर आ रहा है। आपको किसी नए संपर्क से लाभ मिल सकता है। अगर आप किसी शोध के कार्य से जुड़े हैं तो आपको लाभ होगा। रुका हुआ धन कठिनाई से प्राप्त होगा। रोजमर्रा के कामों में कोताही न बरतें। वरना नुकसान हो सकता है। व्यवसायिक उन्नति से आत्म विश्वास में वृद्धि होगी। रात्रि के समय मांगलिक अवसरों में जाने का अवसर मिलेगा। मगर आपको इस वक्त सोशल डिस्टेंसिंग का खास ध्यान रखना है।
मीन (Pisces) आज का राशिफल : दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची
आज का राशिफल बताता है कि मीन राशि के जातकों के लिए आज के दिन आपको ज्ञान विज्ञान के क्षेत्र में उन्नति प्राप्त होगी। अध्ययन व आध्यात्म में रुचि बढ़ना स्वाभाविक है। विवादास्पद प्रकरण समाप्त होंगे। गुप्त शत्रु व ईर्ष्यालु साथियों से सावधान रहें। वे आपके खिलाफ कोई साजिश कर सकते हैं। किसी को आज रूपया उधार न दें वापस नहीं मिलेगा। माता-पिता-गुरु की सेवा करें और ईश्वर भजन में मन लगाएं।
● गुरुवार को नहीं करने चाहिए निम्नलिखित कार्य...
● कहानी : दुखवा मैं कासे कहूँ मोरी सजनी-चतुरसेन शास्त्री...
● सपने में दिख रहे हैं केचुएं तो रहिए सतर्क...
● प्रेरणादायक कहानी : सीख जो जीवन बदल दे...
● 300 बिल्लियां, आवारा बिल्लियों को घर लाता था फ्लैट मालिक : PMC ने दिया नोटिस...
● स्वप्न शास्त्र : सपने में पंडित को पूजा करते देखने का मतलब शुभ होता है या अशुभ, जानिए...
● कछुए की मूर्ति घर में रखने के फायदे : आइए जानते हैं...
● नाभि से तैल उपचार : कई लाभदायक परिणाम...
● प्रेरणादायक कहानी : अब पछताये होत क्या जब चिड़ियाँ चुग गई खेत...
● आज का प्रेरक प्रसंग : बिना उसकी कृपा के हम कुछ भी नही...
● पति की किस्मत चमकाने के चमत्कारी उपाय, जानिए यह ऐसे 5 उपाय जो बदल देंगे आपकी फूटी किस्मत...
● सपने में मरी हुई नानी को देखना होता है शुभ या अशुभ, जानिए सपने का अर्थ...
● आश्चर्यजनक आयुर्वेद : अपना घुटना बदलने से पहले...
● जामुन खाने के फायदे : एक बेहतरीन फल...
● आज का प्रेरक प्रसंग : दोहरा दोहन...
● कौन थे ओशो, जानें रहस्यमयी रजनीश के बारे में...
● नाभि से तैल उपचार : कई लाभदायक परिणाम...
•┄┅═══❁✿❁● ● ● ❁✿❁═══┅┄•