ज्योतिषी

आज का राशिफल 8 दिसंबर 2022 : मेष से लेकर मीन राशि तक का हाल : किन राशि वालों को रहना होगा सावधान, पढ़ें

Paliwalwani
आज का राशिफल 8 दिसंबर 2022 : मेष से लेकर मीन राशि तक का हाल : किन राशि वालों को रहना होगा सावधान, पढ़ें
आज का राशिफल 8 दिसंबर 2022 : मेष से लेकर मीन राशि तक का हाल : किन राशि वालों को रहना होगा सावधान, पढ़ें

मेष आज का राशिफल च, चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ

आज का राशिफल बताता है कि मेष राशि के जातकों के लिए आज आप अपने कुछ रुके हुए कार्य को पूरा करने के लिए व अपनी कोई नई डील को फाइनल करने के लिए व्यस्त रहेंगे, जिसके कारण आप अपने परिवार के सदस्यों के लिए समय निकालने में कामयाब रहेंगे और आपके जीवन साथी आपसे नाराजगी जता सकते हैं। यदि ऐसा हो, तो आज आपको उन्हें मनाने की पूरी कोशिश करनी चाहिए। 

वृषभ आज का राशिफल : ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो ब बो

आज का राशिफल बताता है कि वृषभ राशि के जातक के लिए विद्यार्थी यदि विदेश जाकर पढ़ाई करना चाहते हैं, तो उसके लिए दिन उत्तम रहेगा। नौकरी में आज आपको अपने अधिकारियों के कोप का भाजन करना पड़ सकता है, इसलिए अपने आंख में कान दोनों खोलकर ही कार्य करें। आज का दिन आपके लिए असमंजस की स्थिति पैदा करेगा। आज आप किसी वरिष्ठ सदस्य से सलाह लेकर ही कोई महत्वपूर्ण कार्य करें।

मिथुन आज का राशिफल  : का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह 

आज का राशिफल बताता है कि मिथुन राशि के जातकों के लिए राजनीति से जुड़े लोगों को आज अपने किसी सहयोग से कोई बड़ा धन लाभ प्राप्त हो सकता है। भाइयों की मदद से आज आपके रुके हुए कार्य भी पूरे होंगे। आज का दिन आपके लिए उत्तम संपत्ति के संकेत दे रहा है। आज आपकी संपत्ति प्राप्ति की अभिलाषा अवश्य पूरी होगी, जिससे आपका मन प्रसन्न होगा। आज आपको वाहनों के प्रयोग से सावधानी बरतनी होगी।

कर्क आज का राशिफल : ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो  

आज का राशिफल बताता है कि कर्क राशि के जातकों के लिए आज आपकी प्रिय वस्तु के खोने व चोरी होने का भय बना हुआ है, इसलिए यदि आज किसी यात्रा पर जाएं, तो बहुत ही सोच विचार कर जाये। आज आपका कोई कार्य पूर्ण होने से आपको सफलता की प्राप्ति होगी। किसी धार्मिक सम्मेलन में सम्मिलित हो सकते हैं। आज आपके जीवन साथी के स्वास्थ्य में कुछ गिरावट आ सकती है।

सिंह आज का राशिफल  : मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे

आज का राशिफल बताता है कि सिंह राशि के जातक के लिए आज यदि आपके परिवार में कोई कलह थी, तो वह फिर से सिर उठा सकती हैं और आपको कुछ परेशानी होगी। यदि ऐसा हो, तो आपको अपनी वाणी की मधुरता को बनाए रखना होगा, नहीं तो यह आपके लिए कोई परेशानी बन सकती है। संतान को यदि आप किसी कोर्स में दाखिला दिलाना चाहते हैं, तो वह उसके लिए आज दिन उत्तम रहेगा।

कन्या आज का राशिफल : ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो 

आज का राशिफल बताता है कि कन्या राशि के जातकों के लिए आज आप कुछ चीजों की खरीदारी पर भी कुछ धन व्यय करेंगे। व्यस्तता के चलते आप अपने कुछ जरूरी कार्य को आगे के लिए टालेंगे, लेकिन आपको ध्यान देना होगा। आज आपकी महत्वकांक्षाओं की पूर्ति का दिन रहेगा। आज आपके परिवार में किसी शुभ व मांगलिक कार्यक्रम पर चर्चा हो सकती है। यदि कोई कार्य जरूरी हो, तो उसे समय से पूरा करें।

तुला आज का राशिफल  : रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते

आज का राशिफल बताता है कि तुला राशि के जातकों के लिए आज का दिन आपके लिए उत्तम सफलता देने वाला रहेगा। आज आप अपने व्यापार में छोटे-मोटे जोखिम ले सकते हैं, लेकिन कोई बड़ा जोखिम किसी वरिष्ठ सदस्य की मदद से ही ले। यदि अपने आप लिया, तो वह आपके लिए कोई बड़ी परेशानी खड़ी कर सकता है। आज आपको अपने परिवार के किसी सदस्य से भी खरी-खोटी सुनने को मिल सकती है।

वृश्चिक आज का राशिफल  : तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू  

आज का राशिफल बताता है कि वृश्चिक राशि के जातकों के लिए कार्य क्षेत्र में आज आपको कोई ऐसा कार्य सौंपा जा सकता है, जिसको करने से आपका मन प्रसन्न होगा, उसमें आपको अपने सहयोगियों का भी पूरा साथ मिलेगा। किसी सदस्य के स्वास्थ्य खराब हो जाने के कारण कुछ परेशानी का सामना भी करना पड़ेगा। ससुराल पक्ष से आज आपको धन लाभ मिलता दिख रहा है। विवाह के प्रस्ताव आ सकते हैं। 

धनु आज का राशिफल : ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे

आज का राशिफल बताता है कि धनु राशि के जातकों के लिए आज आपके घर व बाहर यदि कोई क्रोध की स्थिति उत्पन्न होती है, तो उसमें क्रोध करने से बचना होगा और अपनी वाणी पर संयम रखना होगा, नहीं तो वह आपको कोई भारी नुकसान करवा सकती है। आज का दिन आपके लिए विशेष रूप से फलदायक रहेगा। परिवार के सदस्यों के साथ किसी मांगलिक समारोह में सम्मिलित हो सकते हैं।

मकर आज का राशिफल : भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी 

आज का राशिफल बताता है कि मकर राशि के जातकों के लिए आज आप अपनी दैनिक आवश्यकताओं की पूर्ति पर भी कुछ धन व्यय करेंगे व आपका उधार दिया हुआ धन आज आपको प्राप्त हो सकता है, जिससे आपकी आर्थिक स्थिति को मजबूती मिलेगी। आज का दिन आपके लिए उत्तम से फलदायक रहेगा। संतान पक्ष की ओर से आपको आज कोई हर्षवर्धन समाचार सुनने को मिलेगा, जिससे आपका मन प्रसन्न होगा।

कुंभ आज का राशिफल : गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा

आज का राशिफल बताता है कि कुंभ राशि के जातकों के लिए आज आप व्यापार में जिस भी कार्य को करने का मन बनाएंगे, उसमें आपको सफलता अवश्य प्राप्त होगी। आपको आलस्य को दूर करना होगा। पारिवारिक व धार्मिक कारणों से यात्रा के योग बनेंगे। आज का दिन आपके लिए प्रतिकूल रहने वाला है। विद्यार्थियों का पढ़ाई लिखाई में मन लगेगा, जिसके कारण वह अत्यधिक परिश्रम करेंगे और परीक्षा में सफलता अवश्य प्राप्त करेंगे। 

मीन आज का राशिफल : दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची 

आज का राशिफल बताता है कि मीन राशि के जातकों के लिए किसी पुरानी बात पर आज आप सोच विचार करेंगे और अपने मित्रों से भी साझा करेंगे। नौकरी में आज आपका काम सुचारू रूप से चलेगा, जिसका आपको लाभ भी अवश्य मिलेगा। आज का दिन आपके लिए हर्षवर्धन रहेगा। आज आप अपने बड़े भाई और बहनों से सहयोग पाएंगे, लेकिन आज आपको अपने व्यापार में जोखिम उठाने से बचना होगा।

ये खबर भी पढ़े :

whatsapp share facebook share twitter share telegram share linkedin share
Related News
GOOGLE
Latest News
Trending News