📅 Sunday, 11 October 2026 | 02:27 AM IST
लाइव सेंसेक्स: 72,472.33 ▲ +879.13 (+1.23%) • निफ्टी 50: 22,520.45 ▲ +288.65 (+1.30%) • 🪙 सोना 24K (10g): ₹150,940 • 🥈 चांदी (1kg): ₹230,600 • ☀️ उज्जैन: 23°C (साफ आसमान)
ज्योतिषी

आज का राशिफल 5 फरवरी 2023 : मेष से लेकर मीन राशि तक का हाल : किन राशि वालों को रहना होगा सावधान, पढ़ें

📅 05 February 2023, 01:22 AM • ✍️ Paliwalwani • ⏱️ 13 मिनट में पढ़ें
शेयर करें:
WhatsApp Facebook Twitter Telegram Instagram
आज का राशिफल 5 फरवरी 2023 : मेष से लेकर मीन राशि तक का हाल : किन राशि वालों को रहना होगा सावधान, पढ़ें
आज का राशिफल 5 फरवरी 2023 : मेष से लेकर मीन राशि तक का हाल : किन राशि वालों को रहना होगा सावधान, पढ़ें

मेष आज का राशिफल : च, चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ

आज का राशिफल बताता है कि मेष राशि के जातकों के लिए ऑफिस में कार्यों का चुनाव सोच-समझ करना चाहिए. आज आपके मन मुताबिक काम करने को मिल सकता है. ऊर्जावान होते हुए काम करना अच्छे फल भी दिलाएगा. कपड़े के व्यापारियों को अच्छा मुनाफा मिलेगा. स्वास्थ्य की दृष्टि से जिन लोगों को अपेंडिक्स की समस्या है उन्हें आज परेशानी का सामना करना पड़ सकता है. परिवार में सभी साथ बैठकर भोजन करने की परंपरा बनाएं, इससे परिवारजनों के बीच प्रेम और स्नेह भी बढ़ेगा. वरिष्ठों के सानिध्य में रहना का शुभ अवसर प्राप्त होगा.

  • Cow Ghee in the Disease : गाय के घी का महत्त्व
  • वृषभ आज का राशिफल : ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो ब बो

    आज का राशिफल बताता है कि वृषभ राशि के जातक के लिए वर्तमान समय का सदुपयोग करना होगा. हाथ आए अवसरों को भुनाने और उनसे मिलने वाले परिणाम का आनंद लें. ऑफिशियल कार्यों में होने वाली त्रुटियों को कम करें, अन्यथा जल्दबाजी और लापरवाही में की गलतियां ऑफिस में आपका फीडबैक खराब कर सकती है. व्यापार करने वालों को नुकसान होने की आशंका है, इसलिए अपने काम में सफलता प्राप्ति के लिए मन लगाकर लक्ष्य की ओर ध्यान केंद्रित करना होगा. स्वास्थ्य संबंधी किसी समस्या की दवाइयां चल रही हो तो नियमित रूप से दवा लेने की सलाह दी जाती है.

  • हार्ट अटैक से बचें : अचानक हो रही मौतों से बढ़ रही है टेंशन?
  • मिथुन आज का राशिफल  : का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह 

    आज का राशिफल बताता है कि मिथुन राशि के जातकों के लिए आज आपके पास अच्छा मौका है जब आप प्रोफेशन को और आगे तक ले जा सकते है, परिणाम भी आपके फेवर में ही होंगे. प्रमोशन की प्रतीक्षा करने वालों को कुछ और समय इंतजार करना पड़ सकता है. व्यापारियों को मनचाहा लाभ मिलने में संदेह है. इम्यून सिस्टम कमजोर  हो सकता है अतः खाद्य पदार्थों में सेहत से भरपूर चीजों का सेवन करना उत्तम होगा. घर में सभी के साथ स्नेह बढ़ाएं. इससे परिवारजनों के बीच आपका मान-सम्मान बढ़ेगा.

  • Ladli Laxmi Yojana Registration : खुशखबरी ! आपकी बेटी को मिलेंगे 1 लाख 43 हजार रुपये; ऐसे अप्‍लाई करें
  • कर्क आज का राशिफल : ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो  

    आज का राशिफल बताता है कि कर्क राशि के जातकों के लिए अधीनस्थों की गलतियों को नजरअंदाज करते हुए क्रोध पर नियंत्रण रखें अन्यथा ऑफिशियल माहौल खराब हो सकता है. व्यापारियों को ऑनलाइन बिजनेस को बढ़ावा देना होगा, इससे आय में वृद्धि होने के संकेत मिल रहे हैं. गठिया रोगियों को ठंड और गर्म से बचकर रहना होगा. अधिक समस्या होने पर दर्द में मालिश फायदा देगी. जीवनसाथी के साथ तालमेल अच्छा रहेगा, जिससे आप दोनों के बीच चल रही समस्याओं का निदान भी पा सकेंगे. पड़ोसियों के साथ वाद विवाद की आशंका है, अतः इसके प्रति सतर्कता बरतें.

  • HEALTH TIPS : ठंड में बढ़ जाता है कमर और जोड़ों का दर्द : दर्द को नजरअंदाज करना खतरनाक
  • सिंह आज का राशिफल  : मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे

    आज का राशिफल बताता है कि सिंह राशि के जातक के लिए किसी की भी बुराई से न करें अन्यथा लोगों के बीच छवि खराब हो सकती है. मेडिकल का कारोबार करने वालों को  अधिक मेहनत करनी पड़ेगी. स्वास्थ्य लाभ के लिए धैर्य और शांत चित्त रहें. मन में ईर्ष्या की प्रवृत्ति न लाएं. घर में मांगलिक कार्यों की रूपरेखा बन सकती है. जिसके चलते परिवारजनों के मुखमंडल में खुशी दिखाई देगी. जीवनसाथी के  स्वास्थ्य को लेकर चिंतित हो सकते हैं. सरस्वती मां को सफेद रंग की मिठाई का भोग लगाएं.

    कन्या आज का राशिफल : ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो 

    आज का राशिफल बताता है कि कन्या राशि के जातकों के लिए  पूर्व समय पर उनके द्वारा मिलने वाली सलाह अच्छे परिणाम दिलाने में मदद करेगी. ऑफिस में वर्कलोड बढ़ेगा, लेकिन सहयोगियों से मदद मिलने से राहत भी महसूस करेंगे. कारोबारियों को अच्छा मुनाफा होगा और उनके द्वारा की गई मेहनत से बैंक बैलेंस भी बढ़ेगा. बिगड़ी दिनचर्या छोटे-मोटे रोगों को न्यौता दे सकती है, जिसको लेकर जल्द ही सुधार करने की आवश्यकता है. हो सकता है आज किसी काम को करने में मन न लगे परंतु इसके लिए आपको काम में आलस्य को जगह नहीं देनी चाहिए.

  • उंगलियां चटकाना होता है बेहद खतरनाक : इस बुरी आदत से ऐसे पाएं छुटकारा
  • तुला आज का राशिफल  : रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते

    आज का राशिफल बताता है कि तुला राशि के जातकों के लिए मन में कई नकारात्मक विचारों का आगमन होगा जिसके कारण किसी भी काम को करने में मन कुछ लगेगा. ऑफिस में सबके साथ व्यवहार में संतुलन बनाए रखना है. किसी से भी ऊंची आवाज में बातचीत न करें. महिला कर्मचारी के साथ व्यवहार अच्छा रखें. साज-सज्जा से संबंधित व्यापार करने वालों को लाभ होगा. हेल्थ में किडनी से संबंधी रोगों के प्रति सावधानी बरतनी होगी. पानी का सेवन अधिक से अधिक करें. परिवार में तीखे शब्दों का प्रयोग न करें, अन्यथा घर के बड़ो को बात करने के तरीके से ठेस पहुंच सकती है.

  • एक ही गोत्र में शादी इन 10 कारणों से नहीं हो सकती : आइए जानते हैं
  • वृश्चिक आज का राशिफल  : तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू  

    आज का राशिफल बताता है कि वृश्चिक राशि के जातकों के लिए ऑफिस के कार्यों में मुख्य सब्जेक्ट में माहिर बनना है. इससे काम की गति में तेजी पकड़ने में मदद मिलेगी. बिजनेस के ग्राफ को उठाने के लिए प्रयास करें, इसके लिए अपनी ओर से मेहनत में कमी न करें. वैश्विक महामारी में बताए जा रहें नियमों का पालन करें, अन्यथा इसकी चपेट में आ सकते हैं जिसके कारण स्वास्थ्य संबंधी समस्याएं हो सकती हैं. मां का मूड ऑफ है तो उसे आपको ही ठीक करना है इसके लिए अपनी ओर से प्रयासरत रहें.

  • Mole on the palm : हथेली पर तिल का क्या है महत्व, जानें क्या कहता है आपका भाग्य
  • धनु आज का राशिफल : ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे

    आज का राशिफल बताता है कि धनु राशि के जातकों के लिए नौकरी से संबंधित ऑनलाइन शिक्षा ग्रहण कर सकते है क्योंकि यह समय ज्ञान की वृद्धि के लिए अच्छा है. व्यापार में  निवेश करने का अभी समय नहीं है, इसलिए आज इससे बचकर रहना होगा. हेल्थ को लेकर आहार में विटामिन का भरपूर उपयोग लाभकारी होगा. जो शरीर में दर्द जैसी शिकायत को भी दूर करने में मदद करेगा. सपरिवार मिलकर और पीले वस्त्र पहनकर सरस्वती जी की पूजा आराधना करें और पीली मिठाई का भोग लगाएं.

  • सांस फूलने के लिए प्रभावी घरेलू उपचार
  • मकर आज का राशिफल : भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी 

    आज का राशिफल बताता है कि मकर राशि के जातकों के लिए माहौल अच्छा करने के लिए प्रयासों में किसी भी प्रकार की कमी न करें. ऑफिस में कार्य की गुणवत्ता को लेकर सजग रहें, एक ही काम को बार-बार करने में समय व्यर्थ होगा. फाइनेंस से जुड़ा बिजनेस  में लाभ होगा. मां सरस्वती को विद्यार्थी मीठे का भोग लगाएं और पुस्तके उन्हें स्पर्श कराएं. खान-पान संतुलित रखें, तो वहीं मोटापे की समस्या से परेशानी हो सकती है. मंदिर की साफ-सफाई के लिए समय निकालें. संतान को चोट चपेट का समय चल रहा है, अतः उसकी एक्टिविटी पर ध्यान देने की आवश्यकता है. 

  • ज्योतिष व शास्त्रो के अनुसार नौ आदते आपके जीवन में अवश्य होना चाहिए... : पढ़े और सभी को बताएं
  • कुंभ आज का राशिफल : गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा

    आज का राशिफल बताता है कि कुंभ राशि के जातकों के लिए नई नौकरी में प्रयासरत लोगों को अच्छा अवसर प्राप्त होगा. मनचाहा काम और बॉस की तारीफ मिल सकती है. आत्मविश्वास में कुछ बढ़ोतरी होने की उम्मीद है. व्यापार में उतार-चढ़ाव आएगा. लेकिन इसके प्रति दुखी नहीं होना है. युवाओं को आज सोच समझकर फैसले लेने की सलाह है. स्वास्थ्य में इंफेक्शन से संबंधित परेशानियां बढ़ेगी. जिससे बचने के लिए साफ-सफाई की ओर ध्यान देने की आवश्यकता है. यदि काफी दिनों से घर में कोई धार्मिक आयोजन न किया हो तो पूजा-पाठ करवा सकते हैं.

  • बाजरा खाइए, हड्डियों के रोग नहीं होंगे
  • मीन आज का राशिफल : दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची 

    आज का राशिफल बताता है कि मीन राशि के जातकों के लिए आज धार्मिक कार्यों में भाग लेने के लिए तैयार रहें. आयोजन में शामिल होने का मौका मिले तो उसे खुशी के साथ एक्सेप्ट करें. नौकरीपेशा लोग लक्ष्य के प्रति केंद्रित रहेंगे. जिसको पाने में कड़ी मेहनत करनी पड़ सकती है. धन लाभ की दृष्टि से समय बहुत अच्छा है, व्यापारियों को कार्यस्थल में काम करने वाले कर्मचारियों से सौम्यता से बात करनी चाहिए. उनकी खुशी आपके मूड को भी अच्छा करेगी. स्वास्थ्य को लेकर चिंताएं बढ़ सकती हैं. अतः इसके प्रति सचेत रहना होगा.

  • Glowing Skin Tips : दमकती त्वचा? तो इस तरह बनाएं नमक से फेस मास्क
  • ये खबर भी पढ़े :

  • चलते-चलते, डांस करते हुए या फिर बैठे हुए लोगों की अचानक मौत...! कोरोना वैक्सीन को लेकर उठे सवाल
  • 📲

    पालीवाल वाणी WhatsApp चैनल से जुड़ें

    ताज़ा ब्रेकिंग न्यूज़ और समाज के सभी समाचार सबसे पहले अपने फोन पर पाएं।

    चैनल से जुड़ें →

    संबंधित खबरें

    सभी देखें →
    WhatsApp हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें