📅 Thursday, 08 October 2026 | 09:14 PM IST
लाइव सेंसेक्स: 71,593.24 ▼ -1,474.56 (-2.02%) • निफ्टी 50: 22,231.80 ▼ -544.30 (-2.39%) • 🪙 सोना 24K (10g): ₹148,260 • 🥈 चांदी (1kg): ₹223,400 • ☀️ उज्जैन: 27°C (साफ आसमान)
ज्योतिषी

आज का राशिफल 4 फरवरी 2023 : मेष से लेकर मीन राशि तक का हाल : आज आपका मूड बार-बार बदलता रहेगा-किन राशि वालों को रहना होगा सावधान, पढ़ें

📅 04 February 2023, 01:21 AM • ✍️ Paliwalwani • ⏱️ 11 मिनट में पढ़ें
शेयर करें:
WhatsApp Facebook Twitter Telegram Instagram
आज का राशिफल 4 फरवरी 2023 : मेष से लेकर मीन राशि तक का हाल : आज आपका मूड बार-बार बदलता रहेगा-किन राशि वालों को रहना होगा सावधान, पढ़ें
आज का राशिफल 4 फरवरी 2023 : मेष से लेकर मीन राशि तक का हाल : आज आपका मूड बार-बार बदलता रहेगा-किन राशि वालों को रहना होगा सावधान, पढ़ें

मेष आज का राशिफल : च, चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ

आज का राशिफल बताता है कि मेष राशि के जातकों के लिए निजी रिश्तों में कोई दिखावा न करें। लोगों को उनकी कमियों के साथ स्वीकार करें। प्रोफेशनल तौर पर आज कुछ परेशानी हो सकती है, परन्तु निजी जीवन में आपकी भावनात्मकता के कारण आप किसी बड़े तनाव से बच सकते हैं। आज अपने आप के लिए थोड़ा समय अवश्य निकालें और अपनी देखभाल करें। जितना समय आप अपने आप को देंगे उतना ही शांत महसूस करेंगे।

  • Cow Ghee in the Disease : गाय के घी का महत्त्व
  • वृषभ आज का राशिफल : ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो ब बो

    आज का राशिफल बताता है कि वृषभ राशि के जातक के लिए आज आपको अपनी लापरवाही का खामियाजा भुगतना पड़ सकता है। अगर पहले किसी काम को टाला या नजरअंदाज किया हो तो उसे संभालने का समय है। आपकी थोड़ी सी अनदेखी आपकी पूरी मेहनत पर पानी फेर सकती है। अपना काम पूरे फोकस से करते रहें। आज कोई लापरवाही न करें। कुछ समय से चला आ रह काम आज संपन्न हो सकता है। थोड़े और धैर्य की आवश्यकता है। 

  • हार्ट अटैक से बचें : अचानक हो रही मौतों से बढ़ रही है टेंशन?
  • मिथुन आज का राशिफल  : का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह 

    आज का राशिफल बताता है कि मिथुन राशि के जातकों के लिए आज भावुकता में आकर कोई निर्णय ना लें। आपका गलत फैसला आपके लिए ही नुकसानदायक हो सकता है। अगर आप किसी मामले में दुविधा महसूस कर रहे हैं तो आपको ऐसी स्थिति में किसी एक्सपर्ट की मदद लेनी चाहिए। आज अपनी भावुकता पर नियंत्रण रखें। यदि कोई परेशानियां चल रही हैं तो वे जल्द ही हल हो जाएँगी। असमंजस की स्थिति हो सकती है। बिना गहन सोच विचार के कोई निर्णय न लें। किसी एक्सपर्ट या काउंसलर से सलाह करें। 

  • Ladli Laxmi Yojana Registration : खुशखबरी ! आपकी बेटी को मिलेंगे 1 लाख 43 हजार रुपये; ऐसे अप्‍लाई करें
  • कर्क आज का राशिफल : ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो  

    आज का राशिफल बताता है कि कर्क राशि के जातकों के लिए आज आप किसी स्थायी संपत्ति को खरीदने का मन बना सकते हैं। लेकिन, कार्ड्स की सलाह है कि आपको पहले उस संपत्ति के संबंध में कानूनी पड़ताल कर लेनी चाहिए। फिर ही अपनी पूंजी उसमें लगाएं। आज का दिन मन में कुछ चिंताएं बनी हुई हैं जिस कारण आपके काम में फोकस की कमी है। किसी की बात को दिल पर न लगाएं, अपने आप पर भरोसा रखें। समय आपके लिए शुभ फल लाएगा। 

  • HEALTH TIPS : ठंड में बढ़ जाता है कमर और जोड़ों का दर्द : दर्द को नजरअंदाज करना खतरनाक
  • सिंह आज का राशिफल  : मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे

    आज का राशिफल बताता है कि सिंह राशि के जातक के लिए आज का दिन आपके लिए कुछ यात्राओं के बारे में योजना बनाने या अचानक यात्रा पर जाने के संकेत हैं। यात्रा के दौरान कुछ परेशानी हो सकती है। किसी की भी सलाह मानने से पहले यह अवश्य देख लें कि वह आपके लिए कितनी कारगर है। दूसरों पर अत्यधिक निर्भरता आपके लिए नुकसान दायक हो सकती है। अपनी योग्यता के दम पर ही आगे बढ़ने का प्रयास करें।

    कन्या आज का राशिफल : ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो 

    आज का राशिफल बताता है कि कन्या राशि के जातकों के लिए आज आपको थोड़ा रचनात्मक होना होगा। अपनी क्रिएटिविटी को लेकर थोड़ी गंभीरता दिखाने का समय है। कुछ आइडियाज जिले लोग नकार सकते है, भविष्य में आपके लिए गेम चेंजर हो सकता है। अपने लिए रोज़ की दिनचर्या में थोड़ा समय अवश्य निकालें। आप प्रयास करने के साथ प्रयास को फलित होने का भी मौका दें। धैर्य और संयम से काम लें। धन लाभ के योग हैं। किसी भी प्रकार की कमी नहीं है। 

  • उंगलियां चटकाना होता है बेहद खतरनाक : इस बुरी आदत से ऐसे पाएं छुटकारा
  • तुला आज का राशिफल  : रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते

    आज का राशिफल बताता है कि तुला राशि के जातकों के लिए आज का दिन आपके लिए कुछ अप्रत्याशित चुनौतियों वाला है। कुछ ऐसी परिस्थितियां बन सकती हैं, जो आपको काफी निराश और हताश कर सकती है लेकिन अगर आप इन चुनौतियों का मुकाबला डट कर करते हैं, तो ये भविष्य में आपके लिए काफी सकारात्मक हो सकती है। आज आपको आध्यात्मिक प्रगति करने के भी अच्छे अवसर प्राप्त होंगे। अपने जीवन में अपने अलावा दूसरों की भलाई करने में भी लगाएं।

  • एक ही गोत्र में शादी इन 10 कारणों से नहीं हो सकती : आइए जानते हैं
  • वृश्चिक आज का राशिफल  : तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू  

    आज का राशिफल बताता है कि वृश्चिक राशि के जातकों के लिए आज कोई भी बात सोच समझ कर ही बोलें ताकि आपकी बात से अनजाने में किसी को चोट न पहुंचे। अपनी क्षमता पर संदेह न करें। आपमें कोई कमी नहीं है। अपनी भावनाओं को खुल कर व्यक्त करें। कुछ बातों को लेकर मन में परेशानी उत्पन्न हो सकती है। काम काज में वृद्धि के आसार हैं, किन्तु किसी भी निर्णय को लेकर जिद पर ना अड़ें। रिश्तों के मामले में आज किस्मत देगी। स्वास्थ्य का ध्यान रखें।

  • Mole on the palm : हथेली पर तिल का क्या है महत्व, जानें क्या कहता है आपका भाग्य
  • धनु आज का राशिफल : ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे

    आज का राशिफल बताता है कि धनु राशि के जातकों के लिए आपके आइडियाज और प्लान्स जल्द ही लागू हो पाएंगे जिस कारण आपकी मान प्रतिष्ठा में भी वृद्धि होगी। काम में आपका फोकस बहुत अच्छा बना हुआ है लेकिन इसके चलते अपने परिवार और निजी जीवन की जिम्मेदारियों को अनदेखा न करें। उनकी ओर भी ध्यान दें। किसी परिवारजन के साथ व्यापार करने का सोच रहे हैं तो अच्छा रहेगा। आज सामाजिक मेलजोल में किसी ऐसे व्यक्ति से मुलाक़ात हो सकती है जिससे आपके अच्छे गहरे सम्बन्ध बनेंगे। 

  • सांस फूलने के लिए प्रभावी घरेलू उपचार
  • मकर आज का राशिफल : भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी 

    आज का राशिफल बताता है कि मकर राशि के जातकों के लिए आज का दिन आपके लिए अपनी कार्यशैली में कुछ बदलाव करने का है। आप कुछ अप्रत्याशित करें, जिससे आपके मन को ख़ुशी मिले। आज आपको प्रोफेशनल मोर्चे पर थोड़ी सावधानी रखनी होगी, कोई ऐसा काम करने से बचें, जिससे आपको भविष्य में कुछ नुकसान होने की आशंका हो। अपने आप को हर परिस्थिति में संयमित रखें। आज किसी नए व्यक्ति से मुलाक़ात हो सकती है जो आपके लिए महत्वपूर्ण साबित होगी। 

  • ज्योतिष व शास्त्रो के अनुसार नौ आदते आपके जीवन में अवश्य होना चाहिए... : पढ़े और सभी को बताएं
  • कुंभ आज का राशिफल : गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा

    आज का राशिफल बताता है कि कुंभ राशि के जातकों के लिए आज अगर आप किसी भी काम को बोझ मानकर करेंगे तो उसका परिणाम वैसा नहीं होगा, जैसा आप सोचते हैं। चीजों के प्रति अपना नजरिया बदलने की आवश्यकता है। आपके लिए परिस्थितियां इतनी बुरी नहीं हैं, जितना आपके भय के कारण आपको महसूस हो रही है। अपने विचारों और सोच को सकारात्मक रखें। पारिवारिक मेलजोल के लिया अच्छा दिन है।

  • बाजरा खाइए, हड्डियों के रोग नहीं होंगे
  • मीन आज का राशिफल : दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची 

    आज का राशिफल बताता है कि मीन राशि के जातकों के लिए आज आपका मूड बार-बार बदलता रहेगा। कुछ बातें आपको काफी ज्यादा प्रभावित कर सकती हैं। आपको काम को लेकर थोड़ा संभलकर ही फैसले लेने होंगे। जल्दबाज़ी न करें, हर कार्य अपनी गति से अपने समय से ही संपन्न होगा। समय आपके धैर्य की परीक्षा ले सकता है। कार्य के क्षेत्र में किन्ही नए व्यक्तियों से मुलाकात होगी  होने के योग हैं। धैर्य और सहनशीलता इस समय  लाभदायक रहेंगे।

  • Glowing Skin Tips : दमकती त्वचा? तो इस तरह बनाएं नमक से फेस मास्क
  • ये खबर भी पढ़े :

  • चलते-चलते, डांस करते हुए या फिर बैठे हुए लोगों की अचानक मौत...! कोरोना वैक्सीन को लेकर उठे सवाल
  • 📲

    पालीवाल वाणी WhatsApp चैनल से जुड़ें

    ताज़ा ब्रेकिंग न्यूज़ और समाज के सभी समाचार सबसे पहले अपने फोन पर पाएं।

    चैनल से जुड़ें →

    संबंधित खबरें

    सभी देखें →
    WhatsApp हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें