ज्योतिषी

आज का राशिफल 28 सितंबर 2022 : मेष से लेकर मीन राशि तक का हाल : किन राशि वालों को रहना होगा सावधान, पढ़ें

Paliwalwani
आज का राशिफल 28 सितंबर 2022 : मेष से लेकर मीन राशि तक का हाल : किन राशि वालों को रहना होगा सावधान, पढ़ें
आज का राशिफल 28 सितंबर 2022 : मेष से लेकर मीन राशि तक का हाल : किन राशि वालों को रहना होगा सावधान, पढ़ें

मेष आज का राशिफल च, चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ

आज का राशिफल बताता है कि मेष राशि के जातकों के लिए आज का दिन आपके लिए सावधानी बरतने के लिए रहेगा। आज आपको यदि कोई पेट संबंधित समस्या हो,तो उसमें आपको अपने खानपान पर परहेज रखना बेहतर रहेगा। जल्दबाजी में आज आपको किसी भी फैसले को लेने से बचना होगा। कार्यक्षेत्र में भी लोग आपकी किसी बात से नाराज हो सकते हैं, इसलिए आपको तोलमोल कर बोलना होगा। आर्थिक मामलों में प्रगति होगी। 

वृषभ आज का राशिफल : ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो ब बो

आज का राशिफल बताता है कि वृषभ राशि के जातक के लिए आज का दिन आपके लिए मान सम्मान में वृद्धि लेकर आएगा। आपकी आर्थिक स्थिति पहले से मजबूत होने के कारण आप आज किसी को भी उधार देने में सोचेंगे भी नहीं,लेकिन आपको ऐसा नहीं करना है। आप मित्रों के साथ कहीं घूमने फिरने जाने की योजना बना सकते हैं। कार्यक्षेत्र में आप कुछ नई योजनाओं की शुरुआत करेंगे,जो लोग जीवनसाथी के लिए किसी छोटे-मोटे काम को कराने की सोच रहे हैं।

मिथुन आज का राशिफल  : का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह 

आज का राशिफल बताता है कि मिथुन राशि के जातकों के लिए आज का दिन आपके लिए काफी मजबूत रहने वाला है। सामाजिक क्षेत्र में कार्यरत लोगों के मान सम्मान में आज वृद्धि होगी,क्योंकि उनको अच्छे कार्यों से जाना जाएगा। आर्थिक स्थिति पहले से मजबूत होगी और कमाई के आपके सामने कई अवसर आएंगे। आपको एक से अधिक साधनों से आय प्राप्ति हो सकती है। विद्यार्थी अपने किसी लक्ष्य को पकड़कर रखेंगे,तो वह कोई अच्छा मुकाम आसानी से पा सकेंगे।

कर्क आज का राशिफल : ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो  

आज का राशिफल बताता है कि कर्क राशि के जातकों के लिए आज का दिन आपके लिए मध्यम रूप से फलदायक रहने वाला है। आप अपने माता-पिता को किसी धार्मिक स्थान की यात्रा पर लेकर जा सकते हैं। आपको संतान के लिए भविष्य के लिए धन संचय करने पर भी विचार करना होगा। यदि आप कोई फैसला ले,तो परिवार के सदस्यों व जीवनसाथी से बातचीत करके लें। परिवार में आज किसी छोटी मोटी पार्टी का आयोजन होने से परिवार के सभी सदस्य प्रसन्न रहेंगे।

सिंह आज का राशिफल  : मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे

आज का राशिफल बताता है कि सिंह राशि के जातक के लिए आज का दिन आपके लिए कुछ आलस्य भरा रहेगा। परिवार में किसी सदस्य के विवाह प्रस्ताव पर मुहर लगने से परिवार का माहौल खुशनुमा रहेगा। यदि आपको कुछ घरेलू परेशानियों ने आपको घेरा हुआ था,तो उनसे आप कुछ हद तक निजात पा सकते हैं। व्यापार में उतार-चढ़ाव से भरा रहेगा। जीवनसाथी को ससुराल पक्ष के लोगों से मिलाने लेकर जा सकते हैं। नौकरी कर रहे लोगों के ऊपर आज काम का बोझ अधिक रहेगा।

कन्या आज का राशिफल : ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो 

आज का राशिफल बताता है कि कन्या राशि के जातकों के लिए आज का दिन आपके लिए कुछ लेनदेन के मामले में सावधानी बरतने के लिए रहेगा। व्यापार कर रहे लोग आज लेन-देन बहुत ही सावधानी से करें,नहीं तो कोई उन्हे धोखा दे सकता है। कार्यक्षेत्र में यदि कुछ रुकावटें आ रही थी,तो आज वह समाप्त होंगी। आपको किसी अपने परिजन की सेहत की चिंता सता सकती है। नौकरी कर रहे लोगों को सावधान रहने की आवश्यकता है,नहीं तो आज कोई आपके ऊपर झूठा आरोप लगा सकता है।

तुला आज का राशिफल  : रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते

आज का राशिफल बताता है कि तुला राशि के जातकों के लिए आज का दिन आपके लिए मिलाजुला रहने वाला है। आज आपको आवश्यक कार्य के कारण घर से दूर जाना पड़ सकता है। माता पिता का आशीर्वाद से आज आप किसी नए निवेश को कर सकते हैं। आज आप किसी नए वाहन की खरीदारी कर सकते है। नौकरी से जुड़े लोगों को आज कोई दूसरा अच्छा आफर आ सकता है। आपकी जिम्मेदारी बढ़ने से आप परेशान तो रहेंगे, लेकिन आप उन्हें आसानी से पूरा कर पाएंगे। अपने मित्रों के साथ बातचीत करने में व्यतीत करेंगे,जिससे कुछ पुरानी यादें ताजा होगी।

वृश्चिक आज का राशिफल  : तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू  

आज का राशिफल बताता है कि वृश्चिक राशि के जातकों के लिए आज का दिन आपके लिए प्रसन्नता दिलाने वाला रहेगा। आपको अपने पुराने झगड़े से मुक्ति मिलेगी। यदि आपके ऊपर कुछ कर्ज था,तो वह भी काफी हद तक कम होगा। सेहत अच्छी रहने से आज आप प्रत्येक कार्य को आसानी से कर पाएंगे। कार्यक्षेत्र में आज आपको सफलता मिलेगी और आपको कोई इंक्रीमेंट प्रमोशन भी मिल सकता है। आप अपने विरोधियों को भी चतुर बुद्धि का प्रयोग करके मात देने में सफल रहेंगे। 

धनु आज का राशिफल : ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे

आज का राशिफल बताता है कि धनु राशि के जातकों के लिए आज का दिन आपके लिए भाग्य के दृष्टिकोण से अच्छा रहने वाला है। आपको भाग्य का साथ मिलने से आपके रुके हुए काम आसानी से बनते चले जाएंगे। जो युवा नौकरी के लिए दर-दर भटक रहे हैं,उन्हें आज कुछ राहत मिल सकती है। प्रेमजीवन जी रहे लोगो को यदि कोई समस्या थी,तो आज उन्हें कोई नई आशा की किरण दिखाई देगी। विद्यार्थी आज शिक्षा के साथ-साथ किसी कोर्स की तैयारी भी कर सकते हैं। 

मकर आज का राशिफल : भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी 

आज का राशिफल बताता है कि मकर राशि के जातकों के लिए आज का दिन आपके लिए खुशियां लेकर आएगा। आपको यदि किसी यात्रा पर जाना पड़े,तो उसमें वाहन सावधानी से चलाएं,नहीं तो किसी दुर्घटना के होने की संभावना बनती दिख रही है। कार्यक्षेत्र में लोग आपकी प्रशंसा करते नजर आएंगे। परिवार में आप घर और बाहर दोनों जगह तालमेल बनाने में कामयाब रहेंगे। आपका कोई परिजन आज आपसे मिलने आ सकता है। 

कुंभ आज का राशिफल : गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा

आज का राशिफल बताता है कि कुंभ राशि के जातकों के लिए आज के दिन आपके पारिवारिक जीवन में सुख शांति बनी रहेगी। आपको व्यापार में अच्छा लाभ मिलने से आप प्रसन्न रहेंगे,लेकिन आपके कुछ अनावश्यक खर्च काबू से बाहर रहेंगे जिन पर आपको लगाम लगानी होगी। विद्यार्थी पढ़ाई लिखाई में अच्छा करने के लिए खूब मेहनत करेंगे।आप आज किसी प्रतियोगिता में भी भाग ले सकते हैं। सामाजिक दृष्टिकोण से आज दिन अच्छा रहने वाला है, जिससे आपका मान सम्मान बना रहेगा। 

मीन आज का राशिफल : दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची 

आज का राशिफल बताता है कि मीन राशि के जातकों के लिए आज का दिन आपके लिए उतार-चढ़ाव भरा रहेगा। आप आज किसी नए बिजनेस की शुरुआत कर सकते हैं,जिसके लिए आपको किसी अनुभवी व्यक्ति से सलाह मशवरा लेकर करना बेहतर रहेगा। नौकरी कर रहे जातक यदि नौकरी में परिवर्तन चाहते हैं,तो उन्हें भी कुछ समय पुरानी में ही टिके रहना बेहतर रहेगा। विद्यार्थियों को परीक्षा में सफलता मिलने से उनकी प्रसन्नता का ठिकाना नहीं रहेगा।

whatsapp share facebook share twitter share telegram share linkedin share
Related News
GOOGLE
Latest News
Trending News