ज्योतिषी
आज का राशिफल 26 अगस्त 2022 : मेष से लेकर मीन राशि तक का हाल : किन राशि वालों को रहना होगा सावधान, पढ़ें
Paliwalwani
मेष आज का राशिफल : च, चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ
आज का राशिफल बताता है कि आज आपमें भावुकता काफी रहेगी. इस कारण किसी की बात या व्यवहार से आपकी भावनाओं को ठेस पहुंच सकती है. मां के स्वास्थ्य की चिंता आपको हो सकती है. आपके स्वाभिमान को ठेस पहुंच सकती है. भोजन और नींद में अनियमितता रहेगी. विद्यार्थियों के लिए समय मध्यम है. मन की शांति के लिए आध्यात्म का सहारा लें. अचल संपत्ति संबंधी चर्चा को टालें.
वृषभ आज का राशिफल : ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो ब बो
आज का राशिफल बताता है कि आपकी चिंताएं कम होने से आप काफी राहत का अनुभव करेंगे. आज आप काफी भावुक और संवेदनशील रहेंगे. इससे आपकी कल्पनाशक्ति और सृजनशक्ति उभरकर सामने आएगी. साहित्य लेखन तथा कलाक्षेत्र में आज आप योगदान कर सकेंगे. परिवार के सदस्य विशेष रूप से माता के साथ आत्मीयता बढ़ेगी. छोटी यात्रा या पर्यटन हो सकता है. वित्तीय मामलों पर ध्यान देंगे.
मिथुन आज का राशिफल : का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह
आज का राशिफल बताता है कि शुरुआती परेशानी के बाद आपके निर्धारित काम आसानी से पूरे होंगे. इससे आपको काफी प्रसन्नता होगी. आर्थिक योजनाओं के कारण आपकी कई परेशानियां कम होती लगेंगी. नौकरी व्यवसाय में आपके सहयोगियों का सहयोग मिलगा, इससे माहौल अच्छा बना रहेगा. मित्रों तथा प्रियजनों के साथ मुलाकात खुशी को बढ़ा देगी. परिवार में शांति और आनंद का माहौल रहेगा.
कर्क आज का राशिफल : ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो
आज का राशिफल बताता है कि आज का दिन शारीरिक ऊर्जा की कमी के चलते आलस्य महसूस करेंगे। आर्थिक स्थिति सामान्य रहेगी। कार्यक्षेत्र में इच्छाशक्ति की कमी के चलते विवाद का कारण बन सकते हैं बेवजह किसी बहस में न पड़े क्रोध पर नियंत्रण रखें।व्यापारी वर्ग सोच समझकर सुरक्षित आर्थिक योजनाओं पर ही निवेश करें। खर्चों की अधिकता रहेगी जिससे आर्थिक स्थिति डगमगा सकती है।
सिंह आज का राशिफल : मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे
आज का राशिफल बताता है कि आज का दिन आप आत्मविश्वास की कमी है महसूस कर सकते हैं स्वास्थ्य में उतार चढ़ाव बना रह सकता है।हालांकि आर्थिक स्थिति पहले से बेहतर रहेंगी। कार्यक्षेत्र में स्थिति सकारात्मक रहेगी। सहकर्मियों का सहयोग प्राप्त होगा। बेरोजगारों को रोजगार के नए अवसर प्राप्त होंगे। खर्चों की अधिकता रह सकती है पैसों के लेनदेन को लेकर सावधानी बरतें।
कन्या आज का राशिफल : ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो
आज का राशिफल बताता है कि आर्थिक दृष्टि से आज का दिन बेहतर साबित होगा किंतु घरेलू मोर्चों पर छिटपुट परेशानियां रह सकती है। कार्यक्षेत्र में चल रही रुकावटें दूर होंगी सभी काम सुचारू रूप से चलेंगे। पूर्व में किए गए निवेश का अच्छा खासा मुनाफ़ा प्राप्त करेंगे। आर्थिक स्थिति मजबूत होगी।कामकाज के सिलसिले में यात्रा करेंगे। जो फायदेमंद साबित होंगे। छात्रों के लिए समय अनुकूल रहेगा।
तुला आज का राशिफल : रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते
आज का राशिफल बताता है कि आज का दिन सामान्य से बेहतर रहेगा। आर्थिक तौर पर सुधार अवश्य होगा। कार्यक्षेत्र में चल रही परेशानियां दूर होंग कोई बड़ी उपलब्धि है प्राप्त हो सकती है। सहकर्मियों का सहयोग प्राप्त होगा धनलाभ के योग बनेंगे। कामकाज के सिलसिले में यात्रा कर सकते हैं जो फायदेमंद साबित होंगी। रुकते हुए व्यापारिक मामले फिर से शुरू होंगे। पैतृक संपत्ति से जुड़े विवाद आपके पक्ष में रहेंगे।
वृश्चिक आज का राशिफल : तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू
आज का राशिफल बताता है कि आज आपका दिन बढ़िया रहेगा। अधिकतर कार्यों में सफलता प्राप्त होगी भाग्य का सहयोग प्राप्त होगा। आर्थिक स्थिति सुदृढ़ होगी। कार्यक्षेत्र में सफलता प्राप्त होगी भविष्य की योजनाओं पर पूंजी निवेश करेंगे जो आने वाले दिनों में बड़ा फायदा दे सकती है। उधार दिया हुआ पैसा वापस मिलेगा। व्यापारिक गतिरोध दूर होंगे कोई बड़ा अनुबंध प्राप्त होगा। मित्रों से चल रही अनबन दूर होगी स्वास्थ्य में सुधार होगा।
धनु आज का राशिफल : ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे
आज का राशिफल बताता है कि आज का दिन आपके लिए भाग्यशाली रहेगा। पिछले दिनों चली आ रही परेशानियों से छुटकारा मिलेगा। आर्थिक स्थिति मजबूत बनेगी। रिश्तों में चल रहे तनाव दूर होंगे। आप में एक नवीन ऊर्जा का संचार होगा ।कार्यक्षेत्र में व्यस्तता बढ़ेगी आर्थिक योजनाओं पर पूंजी निवेश करेंगे। धनलाभ की स्थिति बन रही है। यदि आप नया कारोबार शुरू करने जा रहे हैं तो आज का दिन बेहतरीन रहेगा सफलता प्राप्त होगी। छात्रों को प्रतियोगिता परीक्षा में सफलता प्राप्त होगी।
मकर आज का राशिफल : भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी
आज का राशिफल बताता है कि आज आप आत्मविश्वास से भरपूर रहेंगे। शरीर में नई ऊर्जा का संचार होगा। आर्थिक स्थिति पहले से बेहतर होगी धनलाभ के योग बन रहे हैं। कार्यक्षेत्र में आपको बेहतर प्रदर्शन के चलते पद प्रतिष्ठा में बढ़ोतरी होगी। सरकारी नौकरी वाले का मनपसंद जगह पर ट्रांसफर हो सकता है।रिसर्च से जुड़े छात्रों को सफलता प्राप्त होगी।
कुंभ आज का राशिफल : गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा
आज का राशिफल बताता है कि आज का दिन बढ़िया समय लेकर आ रहा है। मानसिक परेशानियां दूर होंगी मन प्रसन्न रहेगा। कार्यक्षेत्र में अपनी वाकपटुता वह काम करने के निराले तरीके से सभी का मन मोह लेंगे। व्यापार में वृद्धि होगी। आर्थिक स्थिति मजबूत बनेगी धन लाभ के योग बन रहे हैं। कपड़ा व्यापार से जुड़े लोगों के लिए समय सफलतादायक है। महिलाओं के लिए आज का दिन विशेष सफलतादायक रहेगा
मीन आज का राशिफल : दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची
आज का राशिफल बताता है कि आज दिन की शुरुआत से ही शारीरिक आलस्य महसूस करेंगे। किंतु जैसे जैसे दिन आगे बढ़ेगा स्थिति बेहतर होती जाएगी। आपकी दिनचर्या में बदलाव आएगा दिन का अधिकतम समय घर परिवार के साथ बीतेगा। कार्यक्षेत्र में लगभग सभी कार्य पूर्ण करगे। शत्रु पक्ष परास्त होगा, सामाजिक मान सम्मान में वृद्धि होगी। आर्थिक स्थिति में बढ़ोतरी होगी पुराने ऋणों से छुटकारा मिलेगा। आध्यात्मिक रुचि जगेगी।