Friday, 30 May 2025

ज्योतिषी

आज का राशिफल 24 अक्टूबर 2024 : मेष से लेकर मीन राशि तक का हाल : किन राशि वालों को रहना होगा सावधान

paliwalwani
आज का राशिफल 24 अक्टूबर 2024 : मेष से लेकर मीन राशि तक का हाल : किन राशि वालों को रहना होगा सावधान
आज का राशिफल 24 अक्टूबर 2024 : मेष से लेकर मीन राशि तक का हाल : किन राशि वालों को रहना होगा सावधान

मेष (Aries) आज का राशिफल : च, चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ 

आज का राशिफल बताता है कि मेष राशि के जातक के लिए आज के दिन त्योहार के मौके पर कुछ करीबी लोगों मिलने जा सकते हैं। ये मुलाकात आपको कुछ अच्छे परिणाम दे सकती है। सामाजिक स्तर पर भी आपको एक नई पहचान मिल सकती है। आज का कुछ समय बच्चों की समस्याओं को सुलझाने में व्यतीत होगा। अपनी सफलता का ज्यादा दिखावा न करें यह आपके प्रतिनिधियों के बीच ईर्ष्या की भावना पैदा कर सकता है। जोड़ों में किसी प्रकार का दर्द बढ़ सकता है।

● चौबोली की प्रेम कहानी

● हिंदू धर्म में सुंदरकांड पाठ का विशेष महत्व : यहां पढ़ें

आज का प्रेरक प्रसंग : धीरे चलो

वृषभ (Taurus) आज का राशिफल : ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो ब बो

आज का राशिफल बताता है कि वृषभ राशि के जातकों के लिए आज के दिन कुछ निजी काम सफलतापूर्वक पूरे होंगे। इस समय ग्रह गोचर आपके पक्ष में हैं। किसी खास व्यक्ति का सहयोग भी आपको मिलेगा। ध्यान रखें कि किसी पर बहुत जल्दी या भावुकता के कारण भरोसा करना विश्वासघात का कारण बन सकता है। दिन भर के काम के बाद परिवार के साथ बैठकर आप फिर से ऊर्जावान महसूस करेंगे। स्वास्थ्य अच्छा रह सकता है।

मिथुन (Gemini) आज का राशिफल : का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह 

आज का राशिफल बताता है कि मिथुन राशि के जातकों के लिए आज के दिन अपनी मेहनत और लगन का पूरा लाभ मिलने वाला है। इसलिए अपने काम पर फोकस रखें। कुछ अज्ञात विषयों में भी आपकी रुचि जागृत होगी। पब्लिक डीलिंग और मीडिया से जुड़े कार्यों पर अधिक ध्यान दें। इस समय कुछ अपमानजनक स्थितियां उत्पन्न हो सकती हैं। पति-पत्नी के बीच भावनात्मक संबंध मजबूत होंगे। शाम के समय आप दिवाली पूजन की तैयारियों में परिवार की मदद करेंगे।

● कहानी : हार की जीत- सुदर्शन

● जामुन खाने के फायदे : एक बेहतरीन फल...

कर्क (Cancer) आज का राशिफल : ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो  

आज का राशिफल बताता है कि कर्क राशि के जातकों के लिए आज के दिन काम ज्यादा होने पर पारिवारिक सुख के लिए समय निकालेंगे। इस समय अपनी कार्यकुशलता पर पूरे विश्वास के साथ अपनी योजनाओं की शुरुआत करें। बच्चों के साथ दोस्ताना व्यवहार करें। किसी के साथ संवाद करते समय उचित शब्दों का प्रयोग करें। कार्य क्षेत्र में किसी भी प्रकार के कागजी कार्य या आदेश को पूरा करते समय पूरी सावधानी बरतें।

 चाणक्य के इन 5 श्लोक में छिपा है बुद्धिमान व्यक्ति बनने का राज,जानिए

सिंह (Leo)आज का राशिफल : मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे

आज का राशिफल बताता है कि सिंह राशि के जातक के लिए आज के दिन जरूरत के समय आप रिश्तेदारों को पूरा सहयोग देंगे। ऐसा करने से आपको हार्दिक सुख की प्राप्ति होगी। आपके विनम्र स्वभाव के कारण घर और समाज में आपकी प्रशंसा होगी। पड़ोसियों से पुराना विवाद भी सुलझ सकता है। कई बार आप काल्पनिक योजनाएं बना लेते हैं, जिससे आपके कार्य खराब हो सकते हैं। पारिवारिक मामलों में ज्यादा दखल न दें। बदलते परिवेश का आपके स्वास्थ्य पर नकारात्मक प्रभाव पड़ सकता है।

चाणक्य के इन 5 श्लोक में छिपा है बुद्धिमान व्यक्ति बनने का राज,जानिए

कन्या (Virgo) आज का राशिफल : ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो 

आज का राशिफल बताता है कि कन्या राशि के जातकों के लिए आज के दिन अगर कोई अदालती मामला चल रहा है, तो फैसला आपके पक्ष में आने की संभावना है। इसलिए अपनी पार्टी को मजबूत करने का प्रयास करें। दूर के रिश्तेदारों और दोस्तों के साथ भी संबंध स्थापित हो सकते हैं। दूसरे के काम में दखल न दें, किसी को बिना बात के सलाह भी न दें। कार्यक्षेत्र में हर कार्य को गंभीरता से पूरा करने का प्रयास करें। दांपत्य जीवन सुखमय हो सकता है। आपको पेट से संबंधित कोई समस्या हो सकती है।

 500 साल पुराने इस मंदिर में मांगी हर मन्नत साल भर में हो जाती है पूरी..

तुला (Libra) आज का राशिफल : रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते

आज का राशिफल बताता है कि तुला राशि के जातकों के लिए आज के दिन कुछ नई चीजें सीखने और समझने में समय बिताएं। कोई भी सफलता मिलने से मन प्रसन्न रहेगा। आज दिवाली के मौके पर गिफ्ट आदि के चक्कर में खर्चा ज्यादा होगा। हालांकि,आमदनी के बढ़ते साधन से कोई परेशानी नहीं होगी। निजी जीवन से जुड़ा कोई भी जोखिम लेने से बचें। मन में कुछ नकारात्मक विचार उठ सकते हैं, नकारात्मक चीजों को नियंत्रित करने की कोशिश करें। कार्यक्षेत्र में लाभ की बजाय मेहनत अधिक रहेगी। दांपत्य जीवन सुखमय हो सकता है। 

● प्रेरणादायक कहानी : अब पछताये होत क्या जब चिड़ियाँ चुग गई खेत

वृश्चिक (Scorpio) आज का राशिफल : तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू  

आज का राशिफल बताता है कि वृश्चिक राशि के जातकों के लिए आज के दिन किसी पारिवारिक या सामाजिक मामले में विचारों को विशेष महत्व दिया जाएगा। साथ ही आज आपकी बातचीत कई लोगों के साथ होगी जो आपके लिए फायदेमंद साबित होगा। कोई फंसा हुआ रुपया भी प्राप्त हो सकता है। किसी अनजान व्यक्ति पर ज्यादा भरोसा करना आपको नुकसान पहुंचा सकता है, इसलिए सावधान रहें। घर के बड़े-बुजुर्गों की सेहत का खास ख्याल रखने की जरूरत है। त्योहार के माहौल में छात्र अपनी पढ़ाई पर ध्यान नहीं दे पाएंगे। आज दिवाली के मौके पर काम ज्यादा रहेगा।

● कहानी : दुखवा मैं कासे कहूँ मोरी सजनी-चतुरसेन शास्त्री

धनु (Sagittarius) आज का राशिफल : ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे

आज का राशिफल बताता है कि धनु राशि के जातकों के लिए आज के दिन घर में किसी खास मेहमानों के आने से व्यस्त हो सकते हैं। आज आप अपनी दैनिक गतिविधियों में से कुछ समय विश्राम और मौज-मस्ती के लिए बिताएंगे। संतान की ओर से कोई शुभ समाचार मिल सकता है। विद्यार्थी का ध्यान पढ़ाई से भटक सकता है। इस समय उनका फोकस बाहरी गतिविधियों और मौज-मस्ती पर रहेगा। आज दिवाली के मौका पर आपको दिन की शुरुआत में काफी भागदौड़ रहेगी। पार्टनर के साथ किसी भी तरह की अनबन न होने दें। स्वास्थ्य अच्छा रह सकता है।

 सपने में दिख रहे हैं केचुएं तो रहिए सतर्क

मकर (Capricorn) आज का राशिफल : भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी 

आज का राशिफल बताता है कि मकर राशि के जातकों के लिए आज के दिन अपनी पारिवारिक जिम्मेदारियों को ठीक से निभा पाएंगे। घर में आज दिवाली के मौके पर हंसी खुशी का माहौल बना रहेगा। साथ ही आज आपको बड़ों का आशीर्वाद मिलेगा। अचानक किसी नकारात्मक चीज के संपर्क में आने से भ्रम की स्थिति पैदा हो सकती है। कोशिश करें कि इन बातों को आप पर हावी न होने दें और स्थिति को बचाएं। आज किसी भी तरह के लेन-देन के मामलों से बचें। वैवाहिक संबंधों में मधुरता आ सकती है। अपना रूटीन चेकअप करवाते रहें।

● प्रेरणादायक कहानी : सीख जो जीवन बदल दे

कुंभ (Aquarius) आज का राशिफल : गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा

आज का राशिफल बताता है कि कुंभ राशि के जातकों के लिए आज के दिन कुछ समय नियमित कार्यों के अलावा आत्मचिंतन और आत्मनिरीक्षण में बिताना चाहिए। यह आपको अपने कई उलझे हुए कार्यों को व्यवस्थित करने का अवसर दे सकता है। अगर घर में आंतरिक बदलाव से जुड़ी कोई योजना है तो उस पर विचार करें। दूसरों को ज्यादा अनुशासित न करें। अपने व्यवहार को थोड़ा नरम रखें। आज किसी भी तरह की पार्टनरशिप की योजना बनाने से बचें। पति-पत्नी के बीच अहंकार को लेकर विवाद हो सकता है। सेहत थोड़ी कमजोर हो सकती है।

मीन (Pisces) आज का राशिफल : दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची 

आज का राशिफल बताता है कि मीन राशि के जातकों के लिए आज के दिन लंबे समय के बाद घर में मेहमानों के आने से खुशी का माहौल रहेगा। साथ ही कोई पारिवारिक विवाद सुलझेगा। बच्चे की कोई सकारात्मक गतिविधि आपको सुकून देगी। आपकी किसी जिद या व्यवहार के कारण मातृ पक्ष से संबंधों में खटास आ सकती है। नकारात्मक गतिविधि वाले लोगों से जुड़ना आपके लिए फायदेमंद नहीं रहेगा। कार्यस्थल पर सहकर्मियों और कर्मचारियों के साथ संबंध खराब न होने दें। व्यावसायिक मामलों को अपने घर को प्रभावित न करने दें।

 खूबसूरत दिखना है तो आज से अपनाएं ब्यूटी का सीटीएमपी फार्मूला, जानें क्या है ?

•┄┅═══❁✿❁❁✿❁═══┅┄•

● Disclaimer : इस लेख में दी गई ज्योतिष जानकारियां और सूचनाएं लोक मान्यताओं पर आधारित हैं. पालीवाल वाणी इनकी पुष्टि नहीं करता है. इन पर अमल करने से पहले इससे संबंधित पंडित ज्योतिषी से संपर्क करें.

!! आओ चले बांध खुशियों की डोर...नही चाहिए अपनी तारीफो के शोर...बस आपका साथ चाहिए...समाज विकास की ओर !!

whatsapp share facebook share twitter share telegram share linkedin share
Related News
Latest News
Trending News