आज का राशिफल 24 मई 2024 : मेष से लेकर मीन राशि तक का हाल : किन राशि वालों को रहना होगा सावधान
मेष (Aries) आज का राशिफल : च, चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ
आज का राशिफल बताता है कि मेष राशि के जातकों के लिए आज का दिन आपके लिये मिश्रित फलदायक रहेगा। कार्य क्षेत्र में आज आप कुछ नए-नए प्रयास करेंगे, जिनका आपको भरपूर लाभ भी मिलेगा। आज यदि आपका इस परिवार में किसी से कोई वाद विवाद हुआ है, तो उसे लेकर आज आप सोच विचार में रहेंगे। आज आप अपनी संतान की सेहत के प्रति थोड़े चिंतित रह सकते हैं। ससुराल पक्ष से आज आपको धन लाभ मिलता दिख रहा है, लेकिन आज आपको अपनी आय और व्यय दोनों में संतुलन बना कर रखना होगा। यदि आपने साझेदारी में कोई व्यापार चलाया हुआ है, तो उसमें आज आपको भरपूर सफलता मिलेगी।
● हिंदू धर्म में सुंदरकांड पाठ का विशेष महत्व : यहां पढ़ें
वृषभ (Taurus) आज का राशिफल : ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो ब बो
आज का राशिफल बताता है कि वृषभ राशि के जातक के लिए आज का दिन आपके लिये मिलाजुला रहेगा। आज आपके लंबे समय से रुके हुए काम पूरे होंगे, जिससे आपके मन में प्रसन्नता रहेगी। भाई बहनों के सहयोग से पारिवारिक बिजनेस में उन्नति होगी। आर्थिक विषयों को लेकर आज थोड़े चिंतित हो सकते हैं। आज आपको जोखिम भरे कार्यों से दूर रहना होगा क्योंकि इसमें आपको नुकसान हो सकता है। व्यापार के लिए आज आप छोटी दूरी की यात्रा पर भी जा सकते हैं, जो आपके लिए लाभदायक रहेगी। भाई के विवाह में आ रही बाधा आज दूर होगी।
हिंदू धर्म में सुंदरकांड पाठ का विशेष महत्व : यहां पढ़ें
मिथुन (Gemini) आज का राशिफल : का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह
आज का राशिफल बताता है कि मिथुन राशि के जातकों के लिए आज का दिन आपके लिये उतार-चढ़ाव से भरा रहेगा। यदि आज आप को व्यापार संबंधी कोई महत्वपूर्ण फैसला लेना हो, तो कोई निर्णय जल्दबाजी में बिल्कुल ना लें, नहीं तो बाद में आपको पछताना पड़ सकता है। आज आपको अपनी सेहत के प्रति सचेत रहना होगा क्योंकि उसमें कमी आ सकती है। यदि आपको कोई रोग लंबे समय से परेशान कर रहा था, तो उसमें आज वृद्धि हो सकती है। आज आपको अपने किसी परिचित से कोई खुशखबरी सुनने को मिल सकती है। आज आप अपनी संतान के भविष्य से संबंधित कुछ अहम फैसलों पर निर्णय ले सकते हैं, जिनमें आपको पिताजी की सलाह की आवश्यकता होगी।
कर्क (Cancer) आज का राशिफल : ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो
आज का राशिफल बताता है कि कर्क राशि के जातकों के लिए आज का दिन आपके लिये आर्थिक दृष्टिकोण से उन्नति दायक रहेगा। अगर आज आप कहीं निवेश करने की सोच रहे हैं, तो उसके लिए दिन उत्तम रहेगा। पारिवारिक जीवन में तालमेल बना रहेगा। आज आप अपने गृह निर्माण से जुड़े कुछ कार्य को करवा सकते हैं। प्रेम जीवन में आज कोई तनाव उत्पन्न हो सकता है, जिससे आपका जीवन साथी के साथ टकराव हो सकता है। संतान के विवाह में आ रही बाधा दूर होगी, जिससे आपका मानसिक बोझ कम होगा। आज आपको अपनी माता जी की सेहत के प्रति सचेत रहना होगा क्योंकि उनको कोई रोग परेशान कर सकता है।
सिंह (Leo)आज का राशिफल : मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे
आज का राशिफल बताता है कि सिंह राशि के जातक के लिए आज का दिन आपके लिये कुछ उलझन भरा रह सकता है। व्यापार में अच्छी तरह से काम आपके हाथ मे आ सकते हैं, जिससे व्यस्तता रहेगी और आप परिवार के सदस्यों को समय नहीं दे पाएंगे, जिससे आपके जीवनसाथी से आपकी अनबन हो सकती है, लेकिन आज आपको उन्हें मनाने का भरपूर प्रयास करना होगा। यदि आप अपने व्यापार के लिए किसी संस्था या व्यक्ति से कर्ज लेना चाहते हैं, तो वह आज आपको आसानी से मिल जाएगा। आज आपको अपनी वाणी पर नियंत्रण रखना हितकर रहेगा, जिससे आपको अनेकों लाभ भी होंगे। राजनीतिक क्षेत्र में भी आज आपकी रुचि बढ़ी हुई दिखेगी।
कन्या (Virgo) आज का राशिफल : ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो
आज का राशिफल बताता है कि कन्या राशि के जातकों के लिए आज का दिन आपके लिये उन्नति भरा रहेगा। कार्य क्षेत्र में आज तकनीकी ज्ञान और अनुभव का आपको लाभ मिलेगा। धर्म-कर्म के कार्य में भी आज आप बढ़ चढ़कर हिस्सा लेंगे, इसमें कुछ धन भी व्यय होगा। नौकरी कर रहे जातकों को आज किसी महिला मित्र के सहयोग से लाभ मिलता दिख रहा है, लेकिन आपको अपने अधिकारियों से मधुर वाणी का प्रयोग करना होगा, नहीं तो वह आपके बनते हुए काम बिगाड़ सकते हैं। आज आपकी संपत्ति में भी इजाफा होगा। आज आप अपने घर की दैनिक आवश्यकताओं की पूर्ति के लिए भी कुछ धन व्यय करेंगे।
● 500 साल पुराने इस मंदिर में मांगी हर मन्नत साल भर में हो जाती है पूरी..
तुला (Libra) आज का राशिफल : रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते
आज का राशिफल बताता है कि तुला राशि के जातकों के लिए आज का दिन आपके लिये शुभ परिणाम लेकर आएगा। कार्यक्षेत्र में जिम्मेदारियों का दबाव रहेगा, लेकिन आपको अधिकारियों और साथियों का सहयोग मिलेगा, जिससे आप अपने ऊपर दवाब कम महसूस करेंगे और अपने कार्य को समय पर करके देंगे। आर्थिक मामलों में आपका दिन मिलाजुला रहेगा। आज आप को किसी लंबी दूरी की यात्रा पर जाना पड़े, तो उसे कुछ समय के लिए टाल देना क्योंकि आज आपके स्वास्थ्य में कमी आ सकती है। सायंकाल का समय आज आप अपने परिवार के छोटे बच्चों के साथ मौज मस्ती में व्यतीत करेंगे।
● प्रेरणादायक कहानी : अब पछताये होत क्या जब चिड़ियाँ चुग गई खेत
वृश्चिक (Scorpio) आज का राशिफल : तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू
आज का राशिफल बताता है कि वृश्चिक राशि के जातकों के लिए आज का दिन आपके लिये उन्नति के नए-नए मार्ग खोलेगा। आज आप अपने बिजनेस के लिए अपने बड़े भाई व अपनी बहन से सलाह ले सकते हैं। आज आपके परिवार में यदि किसी सदस्य से तनाव चल रहा था, तो आज पुरानी बातों को लेकर सोच विचार कर सकते हैं। नौकरी मे आपका काम सुचारू रूप से लेगा, इसका आपको ध्यान रखना होगा, तभी आपकी तरक्की होती दिख रही है। साहस और जोखिम वाले काम में भी आज आप हाथ डाल सकते हैं, इसमें आपको भरपूर लाभ भी होगा। विद्यार्थी यदि किसी प्रतियोगिता में भाग लेना चाहते हैं, तो उसके लिए दिन उत्तम रहेगा।
● कहानी : दुखवा मैं कासे कहूँ मोरी सजनी-चतुरसेन शास्त्री
धनु (Sagittarius) आज का राशिफल : ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे
आज का राशिफल बताता है कि धनु राशि के जातकों के लिए आज का दिन आपके लिये विकास का कारक रहेगा। आज आपको अपनी संतान की शिक्षा की चिंता सता सकती हैं, जिससे आप परेशान नजर आएंगे, लेकिन जीवन साथी के सहयोग से सायंकाल तक आपकी परेशानी हल होगी। कार्य क्षेत्र में आज स्थिति सामान्य रहेगी। आय के नए स्त्रोत बनेंगे, लेकिन मार्केटिंग और सेल्स से जुड़े लोगों पर आज टारगेट का दवाब रहेगा, जिससे वह थोड़ा चिंतित में नजर आएंगे। आज आप घरेलू उपयोग की चीजों के कुछ खरीदारी भी कर सकते हैं। आप अपने लिए कुछ धन व्यय करेंगे, जिसमें कुछ जरूरी चीजें मोबाइल, लैपटॉप इत्यादि खरीद सकते हैं।
मकर (Capricorn) आज का राशिफल : भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी
आज का राशिफल बताता है कि मकर राशि के जातकों के लिए आज का दिन आपके लिये आप किसी जरूरी चीज की खरीदारी का मन बना सकते है, लेकिन बजट और परिस्थिति को देखकर फिलहाल आपका मूड बदल सकता हैं। आपको अपनी आय और व्यय दोनों में संतुलन बना कर रखना होगा, नहीं तो आपकी आर्थिक स्थिति पर संकट मंडरा सकता है। नौकरी में आज आपको महिला मित्रों के साथ तालमेल बनाकर रखना होगा, तभी फायदा होगा। यदि आज किसी संपत्ति को खरीदने का मन बना रहे हैं, तो उसके लिए दिन उत्तम रहेगा। सायं काल का समय आज आप अपने जीवनसाथी के साथ संतान के भविष्य की योजनाओं पर विचार विमर्श करें।
● प्रेरणादायक कहानी : सीख जो जीवन बदल दे
कुंभ (Aquarius) आज का राशिफल : गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा
आज का राशिफल बताता है कि कुंभ राशि के जातकों के लिए आज का दिन आपके लिये कारोबारियों के लिए लाभदायक रहेगा, लेकिन नौकरी पेशा लोगों को अपने कार्य क्षेत्र में भी सतर्क रहना होगा क्योंकि उनके शत्रु उनको परेशान करने की कोशिश करेंगे। विद्यार्थियों को पढ़ाई पर फोकस करना होगा और मन तकनीकी चीजों की ओर ज्यादा लगेगा। आज आपको अपने व्यापार के लिए कुछ अनुभवी व वरिष्ठ सदस्यों की सलाह की आवश्यकता होगी। दांपत्य जीवन का सुखमय रहेगा। सामाजिक क्षेत्र में कार्य कर रहे लोगों की ख्याति आज चारों ओर फैलेगी। सायंकाल का समय आज आप अपने पिताजी के साथ कुछ पारिवारिक समस्याओं का समाधान खोजने में व्यतीत करेंगे।
मीन (Pisces) आज का राशिफल : दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची
आज का राशिफल बताता है कि मीन राशि के जातकों के लिए आज का दिन आपके लिए उत्तम फलदायक रहेगा। पारिवारिक बिजनेस मे जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा। आज आपका कोई जरूरी कार्य बन जाने से आपको बहुत खुशी होगी, जिसके लिए आप कोई पार्टी का आयोजन भी कर सकते हैं। सायंकाल का समय आज आप किसी मांगलिक समारोह में सम्मिलित हो सकते हैं। सामाजिक क्षेत्र में आज आपकी ख्याति चारो ओर फैलेगी, जिसमें आप कुछ धन भी व्यय करेंगे। विद्यार्थियों को आज अत्यधिक मेहनत की आवश्यकता होगी, तभी सफलता मिलती दिख रही है। पारिवारिक जीवन आनंददायक रहेगा।
ये खबर भी पढ़े :
● Whatsapp पर मैसेज शेड्यूल करना हुआ आसान, जानें कैसे काम करता है ये फीचर
● सिम खरीदने का नियम बदल गया है : उल्लंघन करने पर लगेगा 10 लाख का जुर्माना...!
● Toll Tax Rules : यदि आप इन पांच श्रेणियों में आते हैं तो टोल टैक्स देने की नहीं है जरूरत, जानें क्या है आपका अधिकार
● 500 साल पुराने इस मंदिर में मांगी हर मन्नत साल भर में हो जाती है पूरी..
● कहानी : कफ़न- प्रेमचंद
● मूत्राशय की जलन (मूत्र में जलन) : डॉक्टर से जानें इसका कारण और इलाज
● Whatsapp पर मैसेज शेड्यूल करना हुआ आसान, जानें कैसे काम करता है ये फीचर
● सिम खरीदने का नियम बदल गया है : उल्लंघन करने पर लगेगा 10 लाख का जुर्माना...!
Baby Girl Hindi Name: मां दुर्गा के नाम पर रखें, बेटी का नाम, देखें Baby Girl Name List in Hindi
लौट आएगा निखार
•┄┅═══❁✿❁❁✿❁═══┅┄•
● Disclaimer : इस लेख में दी गई ज्योतिष जानकारियां और सूचनाएं लोक मान्यताओं पर आधारित हैं. पालीवाल वाणी इनकी पुष्टि नहीं करता है. इन पर अमल करने से पहले इससे संबंधित पंडित ज्योतिषी से संपर्क करें.
!! आओ चले बांध खुशियों की डोर...नही चाहिए अपनी तारीफो के शोर...बस आपका साथ चाहिए...समाज विकास की ओर !!
पालीवाल वाणी WhatsApp चैनल से जुड़ें
ताज़ा ब्रेकिंग न्यूज़ और समाज के सभी समाचार सबसे पहले अपने फोन पर पाएं।
संबंधित खबरें
सभी देखें →
आज का दैनिक राशिफल 26 नवंबर 2026 गुरूवार : मेष से मीन तक किसके सितारे चमकेंगे, किसे बरतनी होगी सावधानी
आज का दैनिक राशिफल 25 नवंबर 2026 बुधवार : मेष से मीन तक किसके सितारे चमकेंगे, किसे बरतनी होगी सावधानी
Dev Deepawali 2026: दिवाली के 15 दिन बाद क्यों मनाई जाती है देव दीपावली? जानें त्रिपुरासुर वध की पौराणिक कथा
आज का दैनिक राशिफल 24 नवंबर 2026 मंगलवार : मेष से मीन तक किसके सितारे चमकेंगे, किसे बरतनी होगी सावधानी