ज्योतिषी

आज का राशिफल 24 मई 2022 : मेष से लेकर मीन राशि तक का हाल : किन राशि वालों को रहना होगा सावधान, पढ़ें

Paliwalwani
आज का राशिफल 24 मई 2022 : मेष से लेकर मीन राशि तक का हाल : किन राशि वालों को रहना होगा सावधान, पढ़ें
आज का राशिफल 24 मई 2022 : मेष से लेकर मीन राशि तक का हाल : किन राशि वालों को रहना होगा सावधान, पढ़ें

मेष आज का राशिफल 24 मई 2022 : च, चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ

आज का राशिफल बताता है कि आत्मविश्वास भरपूर रहेगा। व्यर्थ के क्रोध एवं वाद-विवाद से बचें। कारोबार में भाग-दौड़ अधिक रहेगी। किसी मित्र का सहयोग मिल सकता है। मानसिक शान्ति तो रहेगी, परन्तु खर्चों की अधिकता से चिन्तित रहेंगे। नकारात्मक विचारों के प्रभाव से बचें। धर्म-कर्म में रुचि बढ़ेगी।

वृषभ आज का राशिफल 24 मई 2022 : ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो ब बो

आज का राशिफल बताता है कि कारोबार में भागदौड़ अधिक रहेगी। रहन-सहन अव्यवस्थित रहेगा। मित्रों से सद्भाव बनाकर रखें। पिता का साथ मिलेगा। बातचीत में सन्तुलन बनाकर रखें। नौकरी में किसी दूसरे स्थान पर जाना पड़ सकता है। मित्रों का सहयोग मिलेगा। मानसिक तनाव हो सकता है। स्वभाव में चिड़चिड़ापन रहेगा।

मिथुन आज का राशिफल 24 मई 2022 : का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह 

आज का राशिफल बताता है कि किसी मित्र के सहयोग से नौकरी के अवसर मिल सकते हैं। कार्यक्षेत्र में अनुकूल परिस्थितियां रहेंगी। परिवार का साथ मिलेगा। कुटुम्ब-परिवार में मान-सम्मान की प्राप्ति हो सकती है। क्रोध में कमी आएगी। सुखद समाचार मिलेगा। नौकरी में कार्यक्षेत्र में कठिनाइयों का सामना करना पड़ सकता है। सचेत रहें।

कर्क आज का राशिफल 24 मई 2022 : ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो  

आज का राशिफल बताता है कि मन अशान्त रहेगा। धैर्यशीलता बनाये रखने का प्रयास करें। कुटुम्ब के किसी बुजुर्ग से धन की प्राप्ति हो सकती है। वाहन सुख में वृद्धि होगी। आत्मविश्वास से लबरेज तो रहेंगे, परन्तु अति उत्साही होने से बचें। स्वभाव में चिड़चिड़ापन हो सकता है। रहन-सहन अव्यवस्थित रहेगा।

सिंह आज का राशिफल 24 मई 2022 : मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे

आज का राशिफल बताता है कि नौकरी में परिवर्तन के अवसर मिल सकते हैं। परिवार से दूर किसी दूसरे स्थान पर जा सकते हैं। क्षणे रुष्टा-क्षणे तुष्टा के भाव रहेंगे। परिवार के साथ यात्रा-देशाटन के लिए जाना हो सकता है। अनियोजित खर्च बढ़ेंगे। जीवनसाथी को स्वास्थ्‍य विकार हो सकते हैं। माता-पिता का साथ मिलेगा।

कन्या आज का राशिफल 24 मई 2022 : ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो 

आज का राशिफल बताता है कि आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। मन शान्त रहेगा। जीवनसाथी को स्वास्थ्य विकार हो सकते हैं। कारोबार पर ध्यान दें। कठिनाइयां आ सकती हैं। वस्त्रों के प्रति रुझान बढ़ेगा। संचित धन में कमी आ सकती है। नौकरी में अफसरों से मतभेद हो सकते हैं। कार्यक्षेत्र में कठिनाइयां आ सकती हैं। 

तुला आज का राशिफल 24 मई 2022 : रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते

आज का राशिफल बताता है कि धार्मिक कार्यों एवं सम्पत्ति के रख-रखाव पर खर्च बढ़ेंगे। भागदौड़ अधिक रहेगी। स्वास्थ्य का ध्यान रखें। क्षणे रुष्टा-क्षणे तुष्टा की मनःस्थिति रहेगी। पिता को स्वास्थ्‍य विकार हो सकते हैं। परिवार के साथ किसी धार्मिक स्थान की यात्रा पर जा सकते हैं। अनावश्यक क्रोध पर नियंत्रण रखें।

वृश्चिक आज का राशिफल 24 मई 2022 : तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू  

आज का राशिफल बताता है कि आत्मविश्वास से परिपूर्ण रहेंगे। मन परेशान भी हो सकता है। मन में नकारात्मकता से बचें। नौकरी में कार्यक्षेत्र में बदलाव के योग बन रहे हैं। परिवार की समस्याएं परेशान कर सकती हैं। खर्च अधिक रहेंगे। आय में सुधार होगा। स्वभाव में चिड़चिड़ापन हो सकता है। बातचीत में संयत रहें। वाणी में कठोरता का प्रभाव रहेगा।

धनु आज का राशिफल 24 मई 2022 : ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे

आज का राशिफल बताता है कि आत्मविश्वास भरपूर रहेगा। मन प्रसन्न रहेगा। बातचीत में संयत रहें। पिता के स्वास्थ्य में सुधार होगा। मन में निराशा एवं असन्तोष के भाव रहेंगे। कुटुम्ब परिवार में धार्मिक कार्य होंगे। वस्त्र उपहार में प्राप्त हो सकते हैं। नौकरी में इच्छा-विरुद्ध कोई अतिरिक्त मिम्मेदारी मिल सकती है। रुके हुए धन की प्राप्ति के योग हैं।

मकर आज का राशिफल 24 मई 2022 : भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी 

आज का राशिफल बताता है कि मन प्रसन्न रहेगा। धैर्यशीलता में कमी आ सकती है। नौकरी में परिवर्तन के साथ तरक्की के अवसर मिल सकते हैं। आत्मविश्वास भरपूर रहेगा। पारिवारिक जीवन सुखमय रहेगा। शैक्षिक कार्यों में कठिनाइयां आ सकती हैं। विदेश यात्रा के योग बन रहे हैं। शैक्षिक कार्यों में मनवांछित परिणाम की प्राप्ति होगी।

कुंभ आज का राशिफल 24 मई 2022 : गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा

आज का राशिफल बताता है कि आत्मविश्वास में कमी आयेगी। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें। वस्तु के रखरखाव एवं वस्त्रों पर खर्च बढ़ सकते हैं। पिता का साथ रहेगा। शैक्षिक एवं बौद्धिक कार्यों में कठिनाइयां आ सकती हैं। कारोबार की स्थिति में सुधार होगा। खर्चों में वृद्धि होगी। शैक्षिक कार्यों में व्यवधान आ सकते हैं। मित्रों से भेंट होगी।

मीन आज का राशिफल 24 मई 2022 : दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची 

आज का राशिफल बताता है कि आत्मविश्वास से लबरेज रहेंगे। कला या संगीत के प्रति रुझान बढ़ सकता है। नौकरी में कठिनाइयों का सामना करना पड़ सकता है। मित्र के सहयोग से आय में वृद्धि हो सकती है। कारोबार में भी वृद्धि होगी। क्षणे रुष्टा-क्षणे तुष्टा की मनःस्थिति रहेगी। वाणी में कठारेता का प्रभाव हो सकता है। धैर्यशीलता में वृद्धि होगी।

  • ये खबर भी पढ़े : 

साली से रखा अवैध संबंध तो हुई जीजा की हत्या

10 साल के भतीजे पर चाकू लेकर टूट पड़ी बुआ

ट्रक और डीजल टैंकर की दुर्घटना में 9 लोगों की दर्दनाक मौत : मुख्यमंत्री ने शोक व्यक्त किया

Atal Pension Yojana : स्कीम में शादीशुदा लोगों को सरकार देगी हर महीने 10,000 रुपये पेंशन, क्या हैं इस योजना के लाभ

दलित युवक की हत्या : घटना को लेकर लोगों में जबरदस्त आक्रोश

वट सावित्री व्रत का पर्यावरण से भी है गहरा संबंध, ऐसे करें वट-सावित्री व्रत पूजा

MP High Court : बड़ा फैसला : देना होगा शिक्षकों को एकमुश्त क्रमोन्नति-एरियर का लाभ

जहर खाकर थाने पहुंचे बॉयफ्रेंड की अस्पताल में मौत : प्रेमिका के साथ थाने में सरेंडर करने पहुंचा था

हेड कॉन्स्टेबल की बंफर भर्ती : जानें आवेदन की तिथि

जूनियर असिस्‍टेंट के पदों पर निकली भर्तिया : अंतिम तिथि 7 जून 2022

रिश्ते शर्मसार : बेटे ने कर ली सौतेली मां से शादी, शिकायत लेकर थाने पहुंचा पिता

whatsapp share facebook share twitter share telegram share linkedin share
Related News
GOOGLE
Latest News
Trending News