📅 Wednesday, 23 September 2026 | 05:04 AM IST
लाइव सेंसेक्स: 74,529.08 ▲ +234.08 (+0.32%) निफ्टी 50: 23,329.00 ▼ -17.40 (-0.07%) 🪙 सोना 24K (10g): ₹155,670 🥈 चांदी (1kg): ₹253,100 ☁️ उज्जैन: 23°C (बादल छाए रहेंगे)
ज्योतिषी

आज का राशिफल 22 अक्टूबर 2023 : मेष से लेकर मीन राशि तक का हाल : किन राशि वालों को रहना होगा सावधान, पढ़ें

📅 22 October 2023, 05:30 AM ✍️ Paliwalwani ⏱️ 9 मिनट में पढ़ें
शेयर करें:
WhatsApp Facebook Twitter Telegram Instagram
आज का राशिफल 22 अक्टूबर 2023 : मेष से लेकर मीन राशि तक का हाल : किन राशि वालों को रहना होगा सावधान, पढ़ें
आज का राशिफल 22 अक्टूबर 2023 : मेष से लेकर मीन राशि तक का हाल : किन राशि वालों को रहना होगा सावधान, पढ़ें

छात्रों के लिए आज का दिन अच्छा रहेगा, लवमेट्स के रिश्तों में मजबूती आएगी

? मेष (Aries) आज का राशिफल : च, चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ

आज का राशिफल बताता है कि मेष राशि के जातकों के लिए आज का दिन बेहतरीन रहने वाला है। जीवनसाथी के साथ रिश्ते और मजबूत होंगे। कार्य को पूरा करने में किसी अनुभवी व्यक्ति की सलाह लाभदायक सिद्ध होगी। इस राशि के छात्रों के लिए आज का दिन अच्छा रहेगा।  आज किसी को भी अपनी सलाह देने से बचें। आज आप कोई जटिल समस्या सुलझाने में सफल होंगे।

? वृषभ (Taurus) आज का राशिफल : ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो ब बो

आज का राशिफल बताता है कि वृषभ राशि के जातक के लिए आज का दिन कार्यक्षेत्र में नये विचारों का समावेश होगा। आज आपका स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। आज जिस काम से यात्रा करेंगे, उसमें कामयाबी हासिल होगी। कार्यों में जीवनसाथी से सहयोग प्राप्त होगा। राजनीति के क्षेत्र में सफलता मिलेगी। आज आपको खुद को साबित करने के कई मौके मिलेंगे। आज आपके आत्मविश्वास में बढ़ोतरी होगी। अधिकारी वर्ग आपके काम से प्रसन्न होंगे।

? मिथुन (Gemini) आज का राशिफल : का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह 

आज का राशिफल बताता है कि मिथुन राशि के जातकों के लिए आज का दिन आपके लिए ठीक-ठाक रहेगा। किसी भी काम में जल्दबाजी करने से आपको बचना चाहिए। आज कार्यों के वजह से भागदौड़ की अधिकता ज्यादा रहेगी। कार्यक्षेत्र में मामूली गलतियों को नजरअंदाज करने से बचना चाहिए। इस राशि के स्टूडेंट्स का आज बढ़ा हुआ कॉन्फिडेंस उनके काम आयेगा। दाम्पत्य संबंधों में ताजगी भरने के लिये आज का दिन अच्छा है।

? कर्क (Cancer) आज का राशिफल : ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो  

आज का राशिफल बताता है कि कर्क राशि के जातकों के लिए आज का दिन उत्तम रहेगा। रिश्तेदारों का घर पर आना-जाना लगा रहेगा। आज आपकी आर्थिक स्थिति में सुधार आएगा। दाम्पत्य जीवन में मिठास बनी रहेगी। रुके हुए पैसों को पाने के लिए कोई नया प्लान दिमाग में आयेगा। कार्यक्षेत्र में आज आपको काम के लिये वाहवाही मिलेगी। लवमेट्स के लिए आज का दिन बेहतरीन रहने वाला है। 

? सिंह (Leo)आज का राशिफल : मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे

आज का राशिफल बताता है कि सिंह राशि के जातक के लिए आज का दिन व्यापार सामान्य लाभ देगा। आज आपके पारिवारिक सुख में वृद्धि होगी। करियर को लेकर आज आप सोच विचार में रहेंगे। आज अधिकारी वर्ग आपसे प्रसन्न रहेंगे। आज किसी काम को मन लगाकर करेंगे तो उसमें सफलता अवश्य मिलेगी। आज आपको अपने महत्वपूर्ण पेपर संभालकर रखना चाहिए। जीवनसाथी के साथ किसी ट्रिप का प्लान बनायेंगे।

? कन्या (Virgo) आज का राशिफल : ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो 

आज का राशिफल बताता है कि कन्या राशि के जातकों के लिए आज का दिन पहले की अपेक्षा अच्छा रहेगा। किसी विशेष काम में परिवार वालों का सहयोग मिलेगा। नौकरी में पदोन्नति होने के चांस बन रहे हैं। इस राशि के स्टूडेंट्स को किसी प्रोजेक्ट में सफलता मिलेगी। उच्च शिक्षा के लिए किसी अच्छे कॉलेज में एडमिशन मिलने से आपका मन प्रसन्न होगा।  किसी खास व्यक्ति की राय आपके काम के लिये कारगर होगी।

? तुला (Libra) आज का राशिफल : रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते

आज का राशिफल बताता है कि तुला राशि के जातकों के लिए आज का दिन बेहतरीन रहेगा। छात्रों के लिये आज का दिन करियर में नया बदलाव लायेगा। अगर आप किसी नये बिजनेस की शुरुआत करने की सोच रहे हैं, तो आपको उसमें सफलता मिलेगी। आज हर कोई आपकी बातों को ध्यान से सुनेगा। लवमेट्स के रिश्तों में मजबूती आएगी। आज व्यापार में अच्छी आमदनी होगी। जीवनसाथी से कोई खूबसूरत उपहार मिलेगा।

? वृश्चिक (Scorpio) आज का राशिफल : तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू  

आज का राशिफल बताता है कि वृश्चिक राशि के जातकों के लिए आज का दिन  ठीक-ठाक रहेगा। आज मित्रों से मेल-जोल बढ़ेगा। संतान आपकी बातों से प्रभावित होंगे। आज आपका संपर्क किसी उच्च अधिकारी से होगा। आज मन स्थिर न होने के कारण कार्यों को पूरा करने में समय लगेगा। लवमेट्स के रिश्तों में थोड़ी नोक-झोक होगी। कार्यों को पूरा करने में भाई-बहन से आपको मदद प्राप्त होगी।

? धनु (Sagittarius) आज का राशिफल : ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे

आज का राशिफल बताता है कि धनु राशि के जातकों के लिए आज का दिन शानदार रहेगा। आज आपका दिन दूसरों की सेवा-सत्कार में बीतेगा। आज लोग आपसे काफी प्रभावित होंगे। इस राशि के बिजनेसमैन को मन मुताबिक फायदा होगा। ऑफिस में आपके काम की खूब तारीफ भी होगी। इस राशि के इंटीरियर डिजाइनिंग के छात्रों को इंटर्नशिप के लिए कोई अच्छा ऑफर मिलेगा। आज कोई बड़ी कामयाबी आपके हाथ लगेगी।

? मकर (Capricorn) आज का राशिफल : भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी 

आज का राशिफल बताता है कि मकर राशि के जातकों के लिए आज का दिन अच्छा रहेगा। आपको किसी काम में अपने जीवनसाथी की मदद मिलेगी। परिवार में सुखद वातावरण का माहौल बना रहेगा। प्रोफेसरों के लिए आज का दिन अच्छा रहने वाला है। कई दिनों से रुका हुआ पैसा आज वापस मिलेगा। विद्यार्थियों के लिए आज का दिन बेहतरीन रहने वाला है। आज आर्थिक क्षेत्र में स्थिरता बनी रहेगी। 

? कुंभ (Aquarius) आज का राशिफल : गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा

आज का राशिफल बताता है कि कुंभ राशि के जातकों के लिए आज का दिन उच्च अधिकारी से अच्छे रिश्ते बनाये रखने का प्रयास फलदायक होगा। आज आपको किसी मित्र से सहयोग मिलेगा। करियर में तरक्की के योग बने हुए है। ऑफिस में माहौल अनुकूल बना रहेगा। आज आपको प्रॉपर्टी से जुड़ी कोई खुशखबरी मिलेगी। जीवनसाथी और बच्चों के साथ किसी धार्मिक स्थल पर जायेंगे। पहले से लिये गए फैसले आपको बेहतर फल देंगे।

? मीन (Pisces) आज का राशिफल : दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची 

आज का राशिफल बताता है कि मीन राशि के जातकों के लिए आज का दिन बहुत ही शानदार रहेगा। भाग्य का पूरा-पूरा साथ मिलेगा। अगर आपका कार्य शिक्षण संस्थान से जुड़ा है, तो लाभ होगा। व्यावसायिक प्रगति के लिए दिन अनुकूल है। आज पुराने दोस्तों से मिलने का मौका मिलेगा। किसी बड़ी बिजनेस मीटिंग में अपनी बात रखने का मौका मिलेगा। राजनीति से जुड़े लोगों की पदोन्नति होगी।

0?0?0

Paliwalwani.com news. todays horoscope 22.october.2023

📲

पालीवाल वाणी WhatsApp चैनल से जुड़ें

ताज़ा ब्रेकिंग न्यूज़ और समाज के सभी समाचार सबसे पहले अपने फोन पर पाएं।

चैनल से जुड़ें →

संबंधित खबरें

सभी देखें →
WhatsApp हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें