ज्योतिषी
आज का राशिफल 22 नवंबर 2022 : मेष से लेकर मीन राशि तक का हाल : किन राशि वालों को रहना होगा सावधान, पढ़ें
Paliwalwani 
        						    मेष आज का राशिफल : च, चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ
आज का राशिफल बताता है कि मेष राशि के जातकों के लिए आज का दिन आपकी सेहत में सुधार होगा और मन भी मजबूत बनेगा। किसी प्रकार के तनाव से जो आप परेशान चल रहे थे, उससे भी अब छुटकारा मिलेगा और आप अपने सभी कामों को पूरी तल्लीनता से करेंगे, जिससे आपको सफलता मिलेगी। धन के मामले में सफलता मिलेगी। खर्चा जरूर कुछ करेंगे, लेकिन फिर भी आपकी इनकम काफी अधिक होगी, लेकिन इससे आपको कोई परेशानी नहीं होगी। प्रेम जीवन में सफलता रहेगी। कुछ लोगों को प्रेम विवाह करने में सफलता मिल सकती है। शादीशुदा जातकों के जीवन में भी बहुत बढ़िया दिन रहेगा।
वृषभ आज का राशिफल : ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो ब बो
आज का राशिफल बताता है कि वृषभ राशि के जातकों के लिए आज का दिन पैसों के मामले में सावधानी रखें, आपके काफी खर्चे होंगे। कुछ लोग किसी यात्रा पर जा सकते हैं, जिनमें अत्यधिक धन भी खर्चा होगा और वह आपको परेशान करेगा। भाग्य आपके साथ रहेगा, जिससे आपके कई काम बनेंगे और कहीं से आपका अटका हुआ धन वापस मिल सकता है। आप अपनी सुख सुविधा के ऊपर हद से ज्यादा धन खर्च कर सकते हैं, जिससे आर्थिक तौर पर बोझ बढ़ सकता है। दांपत्य जीवन के लिए दिन अनुकूल है। आपका जीवन साथी आपके मार्गदर्शक का रोल भी निभाएगा।
मिथुन आज का राशिफल : का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह
आज का राशिफल बताता है कि मिथुन राशि के जातकों के लिए आज का दिन मानसिक रूप से आप काफी खुश और मजबूत रहेंगे। मन में प्रसन्नता होगी। हर्ष रहेगा और प्रेम की भावना रहेगी। इसका अच्छा फल आपको अपने दांपत्य जीवन में मिलेगा। जीवन साथी से आपके नजदीकी बढ़ेगी और आपके बीच प्रेम बढ़ेगा। आज आपको व्यापार के सिलसिले में अच्छे लाभ मिल सकते हैं। प्रॉपर्टी संबंधित कोई लाभ भी होने की संभावना है। अपने शत्रुओं से थोड़ा सावधान रहें। प्रेम जीवन के लिए दिन अनुकूल रहेगा और नौकरी करने वाले जातकों को प्रमोशन मिल सकता है।
कर्क आज का राशिफल : ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो
आज का राशिफल बताता है कि कर्क राशि के जातकों के लिए आज का दिन भागदौड़ से भरा रहेगा। आपके खर्चे इतने बढ़ जाएंगे कि उन्हें नियंत्रण में रखना आपके लिए चुनौती होगा। आज किसी भी व्यक्ति से वाद विवाद ना करें क्योंकि यह आपके विरुद्ध जा सकता है। कोर्ट कचहरी के लिए दिन थोड़ा कमजोर रहेगा। स्वास्थ्य भी थोड़ा सा कमजोर रह सकता है। यदि आप शादीशुदा हैं, तो संतान के लिए चिंतित रहेंगे। प्रेम जीवन में दिन अनुकूल नहीं है, जो लोग दांपत्य जीवन जी रहे हैं उनके लिए दिन बेहतर रहेगा।
सिंह आज का राशिफल : मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे
आज का राशिफल बताता है कि सिंह राशि के जातक के लिए आज का दिन परिवार में खुशी भरे पल आएंगे। आप अपने परिवार के लोगों के साथ बेहतर समय बिताएंगे, जिससे आप सभी के बीच सामंजस्य बढ़ेगा। परिवार के लोग एकजुट होंगे और किसी नए काम के बारे में विचार करेंगे। इससे आपको आत्म बल मिलेगा और काम के सिलसिले में भी बेहतर काम कर पाएंगे और उससे आपको लाभ मिलेगा। धन प्राप्ति के लिए आज का दिन काफी अनुकूल है। किसी प्रकार की यात्रा करने से आपको बचना चाहिए।
कन्या आज का राशिफल : ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो
आज का राशिफल बताता है कि कन्या राशि के जातकों के लिए आज का दिन किसी खास के साथ खुशनुमा यात्रा पर जा सकते हैं, जिससे आपको नई ताजगी का एहसास होगा और आपका प्रेम संबंध मजबूत होगा। दोस्तों के साथ भी समय बिताने का मौका मिलेगा। आज आपके घर में कोई पड़ोसी या रिश्तेदार आ सकते हैं। परिवार में किसी की शादी की बात चल सकती है। धन के मामले में दिन अनुकूल रहेगा। कुछ खर्चे भी होंगे। दांपत्य जीवन में समझदारी से काम लेने का दिन रहेगा।
तुला आज का राशिफल : रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते
आज का राशिफल बताता है कि तुला राशि के जातकों के लिए आज का दिन आपकी बातों में आकर्षण बढ़ेगा। आप सबको अपना बनाने में कामयाब होंगे। शारीरिक रूप से कोई ऐसी परेशानी आ सकती है, जो स्वास्थ्य को पीड़ित करे। आज धन लाभ होगा। आप अच्छा भोजन करेंगे और किसी शादी या पार्टी में जा सकते हैं। प्रॉपर्टी से संबंधित कामों के लिए दिन अनुकूल रहेगा। धार्मिक कामों पर खर्च करेंगे। परिवार का वातावरण आनंददायक रहेगा। काम के सिलसिले में भी अच्छे नतीजे हासिल होंगे। यदि आप कोई व्यापार करते हैं, तो उसमें भी आपको आज अच्छा लाभ मिल सकता है। शत्रुओं के लिए आप कालजयी बनेंगे। प्रेम जीवन के लिए दिनमान थोड़ा कमजोर रहेगा।
वृश्चिक आज का राशिफल : तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू
आज का राशिफल बताता है कि वृश्चिक राशि के जातकों के लिए आज का दिन बेवजह के खर्चे को एकदम से आपके ऊपर पड़ जाने से आप काफी परेशान महसूस करेंगे और इससे आर्थिक बोझ बढ़ेगा। अपनी सुख-सुविधा पर भी अच्छा खासा धन खर्च करेंगे, जिससे आर्थिक कमजोरी का एहसास हो सकता है। दांपत्य जीवन में आज का दिन थोड़ा कमजोर रहेगा और जीवनसाथी से अनबन हो सकती है। यदि प्रेम जीवन की बात की जाए, तो उसमें आपको अपने रूठे हुए प्रिय को मनाने की कोशिश करनी चाहिए।
धनु आज का राशिफल : ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे
आज का राशिफल बताता है कि धनु राशि के जातकों के लिए आज का दिन प्रेम जीवन में आज का दिन काफी खुशनसीब रहने वाला है क्योंकि आज आपका प्रिय आपसे प्रेम जतायेगा और आपको कोई खूबसूरत तोहफा भी दे सकता है। आपकी खुशी का ध्यान रखने के लिए कोई ऐसा कार्य करेगा, जिससे आपकी नजर में उनकी इज्जत और बढ़ जाएगी, जो लोग दांपत्य जीवन जी रहे हैं उन्हें आज के दिन को सामान्य तरीके से बताने का प्रयास करना चाहिए और यदि रिश्ते में कोई तनाव है, तो उसे दूर करने की कोशिश करें। स्वास्थ्य मजबूत रहेगा। आप कुछ नया सीखेंगे।
मकर आज का राशिफल : भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी
आज का राशिफल बताता है कि मकर राशि के जातकों के लिए आज का दिन आपको काम के सिलसिले में बेहतर नतीजे हासिल होंगे। आपका काम दूसरों को प्रेरणा देगा। परिवार का माहौल भी बहुत खूबसूरत रहेगा। परिवार में सुख शांति रहेगी। कहीं घूमने जाने की प्लानिंग आप को रोमांच से भर देगी। प्रेम जीवन में दिन थोड़ा सा कमजोर रह सकता है, जो लोग दांपत्य जीवन जी रहे हैं उन्हें अच्छे परिणाम हासिल होंगे। आपको काम में किसी बड़े व्यक्ति का सहयोग मिलेगा।
कुंभ आज का राशिफल : गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा
आज का राशिफल बताता है कि कुंभ राशि के जातकों के लिए आज का दिन आपके लिए कोई खुशखबरी लेकर आएगा। भाग्य का सितारा आपके पक्ष में रहेगा, जिससे कामों में सफलता मिलेगी। काम के सिलसिले में आज आप को पदोन्नति मिल सकती है। आपको तरक्की और प्रशंसा भी मिलेगी। स्वास्थ्य कमजोर रहने से मन थोड़ा दुखी हो सकता है, लेकिन फिर भी कामों में सफलता मिलने से आपको हर्ष होगा। किसी खूबसूरत यात्रा पर जाने के मौके मिलेंगे। परिवार को साथ लेकर किसी पिकनिक पर घूमने जा सकते हैं। प्रेम जीवन के लिए आज का दिन खूबसूरत रहेगा और अपने प्रिय के साथ खुशी-खुशी आज के दिन को इंजॉय करेंगे।
मीन आज का राशिफल : दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची
आज का राशिफल बताता है कि मीन राशि के जातकों के लिए आज का दिन आपके लिए अच्छा रहेगा धन प्राप्ति में सफलता मिलेगी। आपकी इनकम में बढ़ोतरी होगी और कुछ अपने मित्रों की सहायता से भी आप को आर्थिक तौर पर मदद मिलेगी। आप अपने प्रिय के साथ अच्छे पल बिताएंगे और उनके माध्यम से आपको कोई लाभ हो सकता है, जिससे आप काफी खुश होंगे। दांपत्य जीवन के लिए भी आज का दिन काफी अनुकूल रहेगा। पारिवारिक सहयोग से आप कामों में सफलता अर्जित करेंगे।






 
    						 
    						 
    						 
    						 
    						 
    						 
    						 
    						 
    						 
    						 
    						