📅 Monday, 09 November 2026 | 01:01 AM IST
लाइव सेंसेक्स: 80,999.40 ▲ +1,689.40 (+2.13%) • निफ्टी 50: 24,986.40 ▲ +449.80 (+1.83%) • 🪙 सोना 24K (10g): ₹141,600 • 🥈 चांदी (1kg): ₹190,400 • ☀️ उज्जैन: 21°C (साफ आसमान)
ज्योतिषी

आज का राशिफल 17 जून 2022 : आय में वृद्धि होगी, सेहत का ध्यान रखें

📅 17 June 2022, 12:26 AM • ✍️ Paliwalwani • ⏱️ 8 मिनट में पढ़ें
शेयर करें:
WhatsApp Facebook Twitter Telegram Instagram
आज का राशिफल 17 जून 2022 : आय में वृद्धि होगी, सेहत का ध्यान रखें
आज का राशिफल 17 जून 2022 : आय में वृद्धि होगी, सेहत का ध्यान रखें

हम आपको 17 जून 2022 का राशिफल बता रहे हैं। राशिफल का हमारे जीवन में बहुत महत्व होता है। राशिफल के जरिए भविष्य में होने वाली घटनाओं का आभास होता है। राशिफल का निर्माण ग्रह गोचर और नक्षत्र की चाल के आधार पर किया जाता है। हर दिन ग्रहों की स्थिति हमारे भविष्य को प्रभावित करती हैं। इस राशिफल में आपको नौकरी, व्यापार, स्वास्थ्य शिक्षा और वैवाहिक व प्रेम जीवन से जुड़ी हर जानकारी मिलेगी। अगर आप भी जानना चाहते हैं कि आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा तो पढ़िए 

17 जून 2022 दैनिक राशिफल

मेष राशि (Aries) च, चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ :

मानसिक शान्ति‍ रहेगी। माता के स्वास्थ्‍य में सुधार रहेगा। लेखनादि-बौद्धिक कार्यों से आय के साधन बन सकते हैं। सेहत का ध्यान रखें। पारिवारिक जीवन सुखमय रहेगा। स्वास्थ्‍य के प्रति भी सचेत रहें। किसी मित्र का आगमन हो सकता है। यात्रा के योग हैं।

यह भी पढ़े : 8GB RAM वाले Oppo K10 5G की पहली सेल आज से शुरू, मिलेगा 1500 रुपये का डिस्काउंट

यह भी पढ़े : LIC Policy : यह स्‍कीम आपके बच्‍चे के भविष्‍य को करती है सुरक्षित, 150 रुपये के निवेश पर देगी 19 लाख की रकम

वृषभ राशि (Taurus) ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो ब बो :

संयत रहें। धैर्यशीलता में कमी रहेगी। नौकरी में बदलाव की सम्भावना बन रही है। आय में वृद्धि होगी। कार्यक्षेत्र में सुधार होगा। मानसिक शान्ति रहेगी। स्‍वभाव में जिद्दीपन भी हो सकता है। परिवार का सहयोग मिलेगा। माता के सहयोग से लाभ के अवसर म‍िलेंगे।

मिथुन राशि (Gemini) का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह :

मन परेशान हो सकता है। संयत रहें। क्रोध से बचें। किसी सम्पत्ति से धन की प्राप्ति‍ हो सकती है। यात्रा पर जा सकते हैं। खर्चों की अधिकता से परेशान भी रहेंगे। कार्यक्षेत्र में परिश्रम की अधिकता रहेगी। व्‍यर्थ के व‍िवादों से बचने का प्रयास करें। परेशानी बढ़ सकती हैं।

यह भी पढ़े : BJP नेता और मुलायम सिंह यादव की छोटी बहू अपर्णा यादव को मिली जान से मारने की धमकी, कहा- 72 घंटे में बम से उड़ा देंगे

कर्क राशि (Cancer) ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो :

आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। क्षणे रुष्टा-क्षणे तुष्टा की मनःस्थिति हो सकती है। शैक्षिक कार्यों में व्यवधान आ सकते हैं। परि‍वार में कोई धार्मि‍क कार्यक्रम हो सकता है। छोटे भाई का सहयोग म‍िलेगा। कोई रुका हुआ धन प्राप्‍त हो सकता है। सुखद समाचार म‍िल सकता है।

सिंह राशि (Leo) मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे :

आत्मविश्वास में वृद्धि होगी, परन्तु अपनी भावनाओं को वश में रखें। नौकरी में तरक्की के मार्ग प्रशस्त होंगे। मित्रों का सहयोग मिलेगा। परिवार के साथ किसी धार्मिक स्थान की यात्रा का कार्यक्रम बन सकता है। म‍ित्रों से भेंट होगी। अचानक धन प्राप्‍त‍ि के योग भी हैं।

यह भी पढ़े : Business Idea : मात्र 5 हजार में शुरू करें यह बिजनेस, लाखों में होगी कमाई!, सरकार भी करेगी मदद, जाने

कन्या राशि (Virgo) ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो :

आत्मविश्वास भरपूर रहेगा, परन्तु क्रोध से बचें। परिवार में व्यर्थ के वाद-विवाद से दूर रहें। आय में व्यवधान आ सकते हैं। मानसिक शान्ति तो रहेगी, फिर भी बातचीत में संयत रहें। किसी मित्र से वैचारिक मतभेद हो सकते हैं। स्वास्थ्‍य का ध्यान रखें।

तुला राशि (Libra) रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते :

नौकरी में तरक्की के अवसर मिल सकते हैं। आय में वृद्धि होगी। आत्मविश्वास में कमी आएगी। वाणी में सौम्यता रहेगी। नौकरी में अफसरों से मतभेद हो सकते हैं। खर्चों की अध‍िकता से परेशान हो सकते हैं।

वृश्चिक राशि (Scorpio) तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू :

कला या संगीत में रुचि बढ़ सकती है। नौकरी में परिवर्तन के योग बन रहे हैं। स्थान परिवर्तन भी हो सकता है। मन अशान्त रहेगा। मानसिक तनाव हो सकता है। नौकरी में अफसरों का सहयोग मिलेगा। तरक्की के योग बन रहे हैं। प्रत‍ियोगी परीक्षा में सफलता के योग हैं।

यह भी पढ़े : आप भी अपनी हथेली चेक कर लीजिए : निवेश से पैसा कमाते नहीं बल्कि गंवाते हैं ऐसे लोग!

धनु राशि (Sagittarius) ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे :

मन अशान्त रहेगा। पारिवारिक जीवन कष्टमय हो सकता है। रहन-सहन में भी परेशान‍ियां आ सकती हैं। खर्चों में वृद्धि होगी।  नौकरी में परिवर्तन के योग बन रहे हैं। तरक्की के अवसर मिल सकते हैं। आय में वृद्धि होगी। सुखद समाचार म‍िल सकता है।  

मकर राशि (Capricorn) भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी :

पारिवारिक जीवन सुखमय रहेगा। पिता के स्वास्थ्‍य का ध्यान रखें। मन में नकारात्मक विचारों का प्रभाव हो सकता है। कार्यक्षेत्र में अनुकूल परिस्थितियां रहेंगी। माता को स्वास्थ्‍य विकार हो सकते हैं। संयम से काम लें।

यह भी पढ़े : Cheapest CNG Cars in India : देश के 5 सबसे सस्ते CNG वाहन, देंगे 31KM तक का माइलेज, कीमत 4.89 लाख से शुरू

कुंभ राशि (Aquarius) गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा :

आत्मविश्वास में कमी रहेगी। धर्म में रुचि बढ़ सकती है। कारोबार में सतर्क रहें। कठिनाइयां आ सकती हैं। खर्च बढ़ेंगे। क्रोध एवं आवेश के अतिरेक से बचें। शैक्षिक एवं बौद्धिक कार्यों में व्यवधान आ सकते हैं। परिवार का सहयोग मिलेगा। माता से मनमुटाव हो सकता है।

मीन राशि (Pisces) दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची :

शैक्षिक कार्यों में सुधार होगा। नौकरी में तरक्की के मार्ग प्रशस्त होंगे। आय में वृद्धि होगी। सन्तान के स्वास्थ्‍य में सुधार होगा। धैर्यशीलता में कमी रहेगी। संतान को कष्ट होगा। मित्रों का साथ मिलेगा। पारिवारिक सुख में कमी आ सकती है। आय के साधन व‍िकस‍ित होंगे।

📲

पालीवाल वाणी WhatsApp चैनल से जुड़ें

ताज़ा ब्रेकिंग न्यूज़ और समाज के सभी समाचार सबसे पहले अपने फोन पर पाएं।

चैनल से जुड़ें →

संबंधित खबरें

सभी देखें →
WhatsApp हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें