ज्योतिषी

आज का राशिफल 11 नवंबर 2022 : मेष से लेकर मीन राशि तक का हाल : किन राशि वालों को रहना होगा सावधान, पढ़ें

Paliwalwani
आज का राशिफल 11 नवंबर 2022 : मेष से लेकर मीन राशि तक का हाल : किन राशि वालों को रहना होगा सावधान, पढ़ें
आज का राशिफल 11 नवंबर 2022 : मेष से लेकर मीन राशि तक का हाल : किन राशि वालों को रहना होगा सावधान, पढ़ें

मेष आज का राशिफल च, चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ

आज का राशिफल बताता है कि मेष राशि के जातकों के लिए आज के दिन आत्मविश्वास में परिपूर्ण रहेंगे। दोस्तों और रिश्तेदारों के संपर्क में रहें, कई कार्य पूरे होंगे। किसी बड़े व्यक्ति का मार्गदर्शन और सलाह भी आपके काम आएगी। संपत्ति संबंधी विवाद किसी के हस्तक्षेप से सुलझ सकते हैं। लापरवाही या जल्दबाजी में किसी भी तरह का निर्णय न लें। इस समय बहुत अधिक आराम करना उचित नहीं है। अधिक काम और थकान से प्रेरित होकर आप परिवार के लिए कुछ समय निकालेंगे। सेहत के प्रति लापरवाही न बरतें। पारिवारिक समस्याएं अभी परेशान करेंगी।

वृषभ आज का राशिफल : ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो ब बो

आज का राशिफल बताता है कि वृषभ राशि के जातक के लिए आज का दिन किसी मित्र के सहयोग से रोजगार के अवसर मिल सकते हैं। रिश्तेदारों के सहयोग से कई समस्याओं का समाधान होगा। जब कोई समस्या हो तो दूसरों को दोष देने के बजाय अपनी कार्य क्षमता के बारे में सोचना चाहिए। छात्रों को उच्च शिक्षा के लिए किसी प्रकार की बाधा का सामना करना पड़ सकता है। व्यापार में थोड़ी परेशानी हो सकती है। घर का माहौल खुशनुमा रहेगा। थकान आप पर हावी रहेगी।

मिथुन आज का राशिफल  : का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह 

आज का राशिफल बताता है कि मिथुन राशि के जातकों के लिए आज का दिन किसी महत्वपूर्ण मुद्दे घर के बुजुर्गों के साथ चर्चा हो सकती है, निश्चित रूप से आपको उचित सलाह मिलेगी। परिवार में किसी मेहमान का आगमन हो सकता है। निजी कार्यों में व्यस्त रहने के कारण आपको अपने रिश्तेदारों की उपेक्षा नहीं करनी चाहिए। फोन और इंटरनेट के जरिए सभी के संपर्क में रहें। बच्चों की गतिविधियों पर नजर रखना जरूरी है। दांपत्य जीवन मधुर हो सकता है। घर-परिवार में धार्मिक कार्य होंगे। जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा। रहन-सहन में असहज रहेंगे। 

कर्क आज का राशिफल : ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो  

आज का राशिफल बताता है कि कर्क राशि के जातकों के लिए आज का दिन शैक्षिक कार्यों के लिए विदेश जाने की सम्भावना बन रही है। समस्या का समाधान खोजने से राहत मिलेगी। संपत्ति संबंधी कार्यों में थोड़ी परेशानी हो सकती है। आप अपनी योग्यता और प्रतिभा से स्थिति का हल निकालने में सक्षम होंगे। आर्थिक मामलों में बजट पर विशेष ध्यान देने की जरूरत है। किसी और की बातों में न आएं अन्यथा वे आपको अपने फायदे के लिए नुकसान पहुंचा सकते हैं। किसी अज्ञात भय से परेशान हो सकते हैं।

सिंह आज का राशिफल  : मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे

आज का राशिफल बताता है कि सिंह राशि के जातक के लिए आज का दिन समाज या सामाजिक गतिविधियों में आपका योगदान रहेगा और मान्यता भी बढ़ेगी। आप घर की सफाई और सुधार में भी व्यस्त रहेंगे। परिवार के सदस्यों के साथ अनुभव साझा करने से आपको खुशी मिलेगी। किसी भी कार्य को करने से पहले उसकी पूरी जानकारी होना उचित होगा। अनुभव की कमी कुछ कार्यों को अधूरा छोड़ सकती है। सरकारी कार्यों से जुड़ा कोई भी फैसला जल्दबाजी में न लें। परिवार के स्वास्थ्य का ध्यान रखें। कुछ पुराने मित्रों से पुनः सम्पर्क हो सकते हैं।

कन्या आज का राशिफल : ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो 

आज का राशिफल बताता है कि कन्या राशि के जातकों के लिए आज का दिन आत्मविश्वास की अधिकता रहेगी। आज ग्रहों की स्थिति अनुकूल है, इससे आत्मविश्वास बना रहेगा। प्रयास करने से मनचाहा काम पूरा हो सकता है। बच्चों की गतिविधियों में योगदान देने से आपको खुशी मिलेगी। अन्य लोगों के मामलों में हस्तक्षेप न करें या अवांछित सलाह न दें। किसी विशेष मुद्दे पर निर्णय लेने से पहले परिवार के सदस्यों से सलाह लें। संपत्ति की खरीद या बिक्री से संबंधित विलेख पत्रों की ठीक से जांच करें। जीवनसाथी और परिवार के सदस्यों से आपको पूरा सहयोग मिलेगा।

तुला आज का राशिफल  : रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते

आज का राशिफल बताता है कि तुला राशि के जातकों के आज का दिन आत्मसंयत रहें। आध्यात्मिक कार्यों के करने से मानसिक शांति मिलेगी। इस समय ग्रहों की स्थिति बहुत अनुकूल नहीं है। किसी नए निवेश या नए काम को लेकर पूरी सावधानी बरतें। घरेलू सामानों की ऑनलाइन खरीदारी पर अधिक खर्च आएगा। व्यापार में सभी कार्य ठीक से पूरे होंगे। दाम्पत्य जीवन सुखमय हो सकता है। रहन-सहन कष्टमय रहेगा। माता के सहयोग से किसी संपत्ति में निवेश करने के योग हैं।

वृश्चिक आज का राशिफल  : तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू  

आज का राशिफल बताता है कि वृश्चिक राशि के जातकों के लिए आज के दिन सन्तान के स्वास्थ्य का ध्यान रखें। चिकित्सीय खर्च बढ़ सकते हैं। भाग-दौड़ बढ़ेगी। रहन-सहन अव्यवस्थित रहेगा। शैक्षिक कार्यों में ध्यान दें। नौकरी में अफसरों का सहयोग मिलेगा। आपके अटके हुए कार्यों में तेजी आएगी। कुछ समय अनुभवी और वरिष्ठ लोगों की संगति में बिताने से आपकी सोच में सकारात्मक परिणाम मिलेंगे। आप मुश्किल समय में आसानी से ढल जाएंगे। संबंधों में कुछ मतभेद हो सकते हैं। व्यापार में किसी भी प्रकार का जोखिम न लें। घर में उचित व्यवस्था बनी रहेगी।

धनु आज का राशिफल : ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे

आज का राशिफल बताता है कि धनु राशि के जातकों के लिए आज का दिन सम्पत्ति से धन की प्राप्ति के साधन बन सकते हैं। समय के अनुसार अपनी दिनचर्या में बदलाव करना जरूरी है। ताकि विचारों में सकारात्मकता आए। करियर से जुड़ी किसी प्रतियोगिता में युवाओं को सफलता मिलने की संभावना है। कोई दुखद समाचार मिलने पर मन मायूस रहेगा। रिश्तेदारों से धन का लेन-देन न करें अन्यथा संबंध खराब हो सकते हैं। बिजली के सामान से जुड़े कारोबार में कुछ नुकसान की आशंका बन रही है। पति-पत्नी के बीच उचित तालमेल हो सकता है। अचानक कोई समस्या तनाव और चिंता का कारण बन सकती है।

मकर आज का राशिफल : भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी 

आज का राशिफल बताता है कि मकर राशि के जातकों के लिए आज का दिन नौकरी में कोई अतिरिक्त जिम्मेदारी मिल सकती है। नौकरी में स्थान परिवर्तन के योग बन रहे हैं। पिछले कुछ समय से चली आ रही कोई चिंता दूर होगी। अपने संपर्क सूत्रों को मजबूत करने पर ध्यान दें। जीवन के प्रति सकारात्मक दृष्टिकोण आपकी सोच और आत्मविश्वास को मजबूत करेगा। कहीं भी बात करते समय नकारात्मक शब्दों का प्रयोग न करें। दाम्पत्य जीवन सुखमय हो सकता है। व्यापार में आज जोखिम लेने से बचें अन्यथा नुकसान हो सकता है।

कुंभ आज का राशिफल : गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा

आज का राशिफल बताता है कि कुंभ राशि के जातकों के लिए आज का दिन नौकरी में कार्यक्षेत्र में परिवर्तन के साथ किसी दूसरे स्थान पर जा सकते हैं।  संचित धन में कमी आ सकती है। आप किसी भी तरह की गलती करने से बच जाएंगे। समय के अनुसार अपने व्यवहार को बदलना जरूरी है। बच्चों के साथ व्यवहार करते समय उन्हें उनके दृष्टिकोण से देखना उचित होगा। शत्रु पक्ष के साथ संबंधों में विवाद की स्थिति उत्पन्न न होने दें। व्यावसायिक गतिविधियों में सफलता पाने के लिए अधिक मेहनत की आवश्यकता होती है।

मीन आज का राशिफल : दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची 

आज का राशिफल बताता है कि मीन राशि के जातकों के लिए आज दिन किसी मित्र को उधार दिया गया धन वापस मिल सकता है, इसलिए प्रयास करते रहें। भाई-बहनों से संबंध मधुर रहेंगे। दिन का कुछ समय धार्मिक या आध्यात्मिक गतिविधियों में बिताने से आपको एक अद्भुत शांति मिलेगी। इस समय आय कम और व्यय अधिक हो सकता है। साथ ही दूसरों से मिलते समय अपनी मर्यादा का भी ध्यान रखें। व्यवसाय से संबंधित गतिविधियों में अधिक सूचित और सतर्क निर्णय लें। पारिवारिक जीवन कष्टमय रहेगा। घर-परिवार में धार्मिक कार्य होंगे। वस्त्र उपहार में प्राप्त हो सकते हैं। 

whatsapp share facebook share twitter share telegram share linkedin share
Related News
GOOGLE
Latest News
Trending News