📅 Sunday, 11 October 2026 | 04:46 AM IST
लाइव सेंसेक्स: 72,472.33 ▲ +879.13 (+1.23%) • निफ्टी 50: 22,520.45 ▲ +288.65 (+1.30%) • 🪙 सोना 24K (10g): ₹150,940 • 🥈 चांदी (1kg): ₹230,600 • ☀️ उज्जैन: 23°C (साफ आसमान)
ज्योतिषी

आज का दैनिक राशिफल 27 अगस्त 2026 : मेष से लेकर मीन राशि तक का हाल : किन राशि वालों को रहना होगा सावधान

📅 26 August 2026, 05:10 PM • ✍️ sunil paliwal-Anil Bagora • ⏱️ 20 मिनट में पढ़ें
शेयर करें:
WhatsApp Facebook Twitter Telegram Instagram
आज का दैनिक राशिफल 27 अगस्त 2026 : मेष से लेकर मीन राशि तक का हाल : किन राशि वालों को रहना होगा सावधान
आज का दैनिक राशिफल 27 अगस्त 2026 : मेष से लेकर मीन राशि तक का हाल : किन राशि वालों को रहना होगा सावधान

मेष (Aries) आज का राशिफल : च, चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ 

  1. आज का राशिफल बताता है कि मेष राशि के जातक के लिए आज अत्यधिक ऊर्जा और सफलता से भरा दिन है। धन लाभ के योग हैं। परिस्थिति इतनी बुरी नहीं जितना आप सोच रहे हैं। किसी और के दृष्टिकोण से देखने का प्रयास करें, आपको एक अलग ही तस्वीर दिखेगी। अपनी ज़रूरतों के लिए इतना परेशान होने की आवश्यकता नहीं है, आपकी ज़रूरतें आराम से पूरी होंगी। यह सोचिए कि आप ऐसा क्या कर सकते हैं, जिससे किसी के जीवन में खुशियां आएं। करियर को लेकर कोई समझौता ना करें। नए विकल्प आपके सामने हो सकते हैं। विवाह के मामलों में फैसले लेने में जल्दबाजी ना करें। सोच-समझकर निर्णय लें। आपको हाथों में या हथेली में कुछ चोट लग सकती है। सावधान रहें।

● सपने में खुशी का माहौल देखना क्या संकेत देता है? जानिए इसका अर्थ और फल

● पीपल द्वारा नवग्रह दोष दूर करने के उपाय वैदिक दृष्टिकोण से भारतीय संस्कृतिमें पीपल देववृक्ष

● तुलसी के पौधे को मुरझाने से बचाएं, ये 10 खास नियम अपनाएं

वृषभ (Taurus) आज का राशिफल : ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो ब बो

  1. आज का राशिफल बताता है कि वृषभ राशि के जातक के लिए आज कुछ अच्छे संकेतों वाला दिन रह सकता है। आपको लाभ के मौके आसानी से मिलेंगे। मेहनत फल लाएगी और उन्नति का मार्ग प्रशस्त करेगी। अपने जीवन को दूसरों के लिए आदर्श बनाएं। किन्तु इस प्रक्रिया में अपने महत्त्व को कम न होने दें। दूसरों की सहायता करना अच्छी बात है किन्तु अपना नुकसान करके किसी और की सहायता न करें। इससे किसी का भला नहीं होगा। मदद उसकी करें जो उसके योग्य हो। अपने बॉस से तरक्की की बात करने का यह अच्छा मौका है। अपने वेतन को लेकर कोई समझौता न करें। प्रियजनों के साथ समय बिताने को मिलेगा। आपका पारिवारिक जीवन अच्छा रहेगा। आपके कंधे में खिंचाव आ सकता है। वजनदार चीजें संभालकर उठाएं।

● सपने में खुशी का माहौल देखना क्या संकेत देता है? जानिए इसका अर्थ और फल

● घर में आने वाले आर्थिक संकट को बतलाते हैं, ये 5 संकेत, तुरंत हो जाए सतर्क

● High Blood Pressure Symptoms: हाई ब्लड प्रेशर के इन 8 लक्षण को न करें इग्नोर, लापरवाही पड़ सकती है महंगी...

मिथुन (Gemini) आज का राशिफल : का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह 

  1. आज का राशिफल बताता है कि मिथुन राशि के जातकों के लिए आज कुछ ऐसी परिस्थितियों वाला हो सकता है, जो आपको थोड़ा विचलित करें। उसका जितनी जल्द सामना करेंगे तभी उसका हल निकलेगा नहीं तो परिस्थिति और भी बिगडती जाएगी। यदि किसी की बात आपको अच्छी नहीं लगी तो मन में बदले की भावना रखने की बजाय उस व्यक्ति से साफ़ बात करें। आज किसी की बातों में न आयें, किसी और की बात पर सोच विचार कर के ही भरोसा करें नहीं तो आपको धोखा हो सकता है। आज दूसरों की सलाह पर गौर करने की बजाय आप अपने फैसले खुद लें। प्रियजनों के साथ किसी बात को लेकर अनबन हो सकती है जिसके चलते रिश्तों में कटुता आ सकती है। आपको पाचन तंत्र से जुड़ी कोई समस्या हो सकती है।

● बिजनेस और करियर में चाहिए सफलता, समस्या नहीं, हल तलाशें : जीवन में उतार लें चाणक्य की ये बातें

● नक्षत्रों से संबंधित वृक्ष : नक्षत्र मास के नाम

कर्क (Cancer) आज का राशिफल : ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो  

  1. आज का राशिफल बताता है कि कर्क राशि के जातकों के लिए आज आप अपने विचारों में स्थिरता लाने का प्रयास करें। मन में कुछ चीजों को लेकर भटकाव या विचलन हो सकता है। मित्रों से मेलजोल करने का मौका मिलेगा फिर भी मन में एक खालीपन सा महसूस हो सकता है। थोड़ा समय मेडिटेशन में बिताएं, इससे आपके मन को शांति मिलेगी और आध्यात्मिक प्रगति के लिए भी यह एक अच्छा कदम है। विद्यार्थियों को पढ़ाई में ध्यान देने की आवश्यकता है नहीं तो भविष्य में परेशानी हो सकती है। अपने टारगेट हासिल करने के लिए कुछ अतिरिक्त मेहनत करना पड़ सकती है। पारिवारिक गतिविधियों में गुजरेगा। कुछ लोग भविष्य के लिए यात्रा की योजना बना सकते हैं। आपको तनाव या अनिद्रा की समस्या हो सकती है।

● 5 इन जगहों पर एक दिन भी न करें निवास, वरना होगा भारी नुकसान : आचार्य चाणक्य

● आज का प्रेरक प्रसंग : बिना उसकी कृपा के हम कुछ भी नही...

● पति की किस्मत चमकाने के चमत्कारी उपाय, जानिए यह ऐसे 5 उपाय जो बदल देंगे आपकी फूटी किस्मत...

सिंह (Leo) आज का राशिफल : मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे

  1. आज का राशिफल बताता है कि सिंह राशि के जातक के लिए आज आपको अपने स्वभाव के अनुरूप ही काम करने होंगे। किसी भी मामले में आपका स्वभाव के विपरीत जिद्दी होना नुकसानदायक हो सकता है। स्वास्थ्य का ध्यान रखें। कुछ बातों को लेकर मन में परेशानी उत्पन्न हो सकती है। अपने आप में धीरज रखें और अपने मूड स्विंग को नियंत्रण में रखें। आज कोई भी बात सोच समझ कर ही बोलें ताकि आपकी बात से अनजाने में किसी को चोट न पहुंचे। काम काज में वृद्धि के आसार हैं। आप अपने अधिकारियों या मैनेजर की नाराजगी के शिकार हो सकते हैं। अच्छे समय का इंतज़ार करें। रिश्तों में गहराई के लिए पारदर्शिता की आवश्यकता है। अपनी भावनाओं को खुल कर व्यक्त करें। पीठ दर्द और जोड़ों के दर्द से पीड़ित हैं तो आज यह ज्यादा परेशान कर सकते हैं।

 ● सपने में मरी हुई नानी को देखना होता है शुभ या अशुभ, जानिए सपने का अर्थ...

कन्या (Virgo) आज का राशिफल : ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो 

  1. आज का राशिफल बताता है कि कन्या राशि के जातकों के लिए आज  बीती बातों से आगे बढ़ने का है। अतीत को छोड़कर वर्तमान और भविष्य पर ध्यान दें। आपको बहुत से नए अवसर मिल रहे हैं, जिनसे आपके जीवन में उन्नति होगी और अध्यात्मिक रूप से आपकी वृद्धि होगी। किसी की बात से यदि आप अब भी नाराज़ हैं तो उस व्यक्ति को माफ़ करने का प्रयास करें। किसी भी कार्य या रिश्ते में अत्यधिक प्रयास करने की बजाय उसे समय के साथ संभालने का मौका दें। पने काम पर फोकस बनाने का है। आप रिश्तों में किसी तनाव का अहसास कर सकते है। पुरानी बातें आपको पीड़ा दे सकती हैं। कोई पुराना रोग आज परेशान कर सकता है। शुगर के मरीजों को विशेष सावधानी रखनी होगी।

● नाभि से तैल उपचार : कई लाभदायक परिणाम...

● स्वप्न शास्त्र : सपने में पंडित को पूजा करते देखने का मतलब शुभ होता है या अशुभ, जानिए...

तुला (Libra) आज का राशिफल : रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते

  1. आज का राशिफल बताता है कि तुला राशि के जातकों के लिए आज थोड़ा विवाद या बहस वाला हो सकता है। जीवनसाथी से किसी मामले में बहस हो सकती है या दोस्तों के साथ किसी बात पर तनाव हो सकता है। छोटी छोटी बातों को दिल पर न लें। परिस्थिति आपके अनुसार नहीं होगी परन्तु इतनी बुरी भी नहीं की आपको कोई परेशानी हो। व्यर्थ चिंताओं में आज का दिन खराब न करें। अपनी ऊर्जा और आइडियाज को उचित दिशा में लगाएं। पुरानी बातों को सोचने से कोई लाभ नहीं। करियर में जल्द ही परिस्थिति में बदलाव आएगा। कुछ पुरानी चीजें छूट सकती हैं। बीती बातों को याद करके अपने वर्तमान के रिश्तों को खराब न होने दें। तनाव से बचें। मौसम के कारण कोई रोग परेशान कर सकता है। अपना ध्यान रखें।

● बजरंगबली और संकटमोचन के नामों में भगवान शब्द क्यों नहीं जुड़ता...!

● प्रेरणादायक कहानी : अब पछताये होत क्या जब चिड़ियाँ चुग गई खेत...

वृश्चिक (Scorpio) आज का राशिफल : तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू  

  1. आज का राशिफल बताता है कि वृश्चिक राशि के जातकों के लिए आज अपने काम को बहुत ज्यादा टालने का नहीं है। किसी और की सलाह या मंज़ूरी के लिए इंतज़ार न करें, वह करें जो आपको उचित लगे। बहुत से विकल्प लाएगा। यदि जीवन में ऐसी स्थिति आपको निर्णय लेने कि आवश्यकता है, तो निर्णय वह लें जो आपके दिल से हो, न कि दिमाग से, सामाजिक रीतियों को ध्यान में रखकर नहीं। यदि नौकरी से संबंधित कोई बदलाव चाहते हैं तो आज इस दिशा में कदम अवश्य उठाएं। यदि कोई नया काम करना चाहते हैं तो आज उसके लिए अच्छा दिन है। विवाह और प्रेम के मामले में बहुत सारे लोगों से सलाह लेने की बजाय अपनी अंतरात्मा की आवाज़ सुनें। आपको पैरों में या जांघों में कोई चोट लग सकती है या मांसपेशी में खिंचाव आ सकता है।

● धन संबंधित उपायों की सम्पूर्ण व्याख्या : असम्भव की प्राप्ती के लिये उपाय नही करें...

● गुरुवार को नहीं करने चाहिए निम्नलिखित कार्य...

● कहानी : दुखवा मैं कासे कहूँ मोरी सजनी-चतुरसेन शास्त्री...

धनु (Sagittarius) आज का राशिफल : ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे

  1. आज का राशिफल बताता है कि धनु राशि के जातकों के लिए आज आपके कामों में कुछ लोग विघ्न डालने का प्रयास कर सकते हैं। अपने और परायों में पहचान कराने वाला दिन साबित हो सकता है। अपनी जिमेदारियों के प्रति सचेत रहें, उन्हें पूरे समर्पण से निभाएं, इससे आपके जीवन में कई रुके हुए काम बन जाएंगे। कोई परेशानी चल रही है तो जल्द ही हल होगी। विद्यार्थियों के लिए अच्छा दिन है, परीक्षा में अच्छा फल मिलेगा। अपनी मेहनत में कोई कमी न होने दें। आपकी इच्छाएं जल्द पूरी होंगी। धन लाभ के योग बन रहे हैं। नौकरी के चलते स्थान परिवर्तन हो सकता है जो आपके लिए लाभकारी सिद्ध होगा। प्रियजनों से आज मिलने का मौका मिलेगा। अविवाहितों के लिए आज का दिन शुभ रहेगा। किसी पुरानी बीमारी से आपको राहत मिल सकती है।

● सपने में दिख रहे हैं केचुएं तो रहिए सतर्क...

● कछुए की मूर्ति घर में रखने के फायदे : आइए जानते हैं...

● नाभि से तैल उपचार : कई लाभदायक परिणाम...

मकर (Capricorn) आज का राशिफल : भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी 

  1. आज का राशिफल बताता है कि मकर राशि के जातकों के लिए आज आज आप कुछ बुरी परिस्थितियों से बाहर निकल सकते हैं। किसी काम में समझौता नहीं करना होगा। चीजें आपके फेवर में रहेंगी लेकिन अपने मूड स्विंग और भावानों को नियंत्रण में रखने का प्रयास करें। अपनी ऊर्जा को सही दिशा में लगाएं, कोई ऐसा काम भी करें जिससे आपको खुशी मिलती हो। जीवन में यदि कोई रुकावट आ रही है तो वह केवल आपके आत्मविश्वास की कमी है। अपने आप पर पूरा भरोसा बनाएं रखें। करियर - यदि नौकरी की तलाश में हैं तो आज का दिन फलदायी रहेगा। प्रेम संबंधों के लिए समय अनुकूल है। अविवाहित लोगों को जल्दी ही कोई अच्छा रिश्ता मिल सकता है। सेहत के मामले में दिन सामान्य रहेगा। किसी पुरानी चोट में राहत मिल सकती है।

 ● प्रेरणादायक कहानी : सीख जो जीवन बदल दे...

● जामुन खाने के फायदे : एक बेहतरीन फल...

● कौन थे ओशो, जानें रहस्यमयी रजनीश के बारे में...

कुंभ (Aquarius) आज का राशिफल : गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा

  1. आज का राशिफल बताता है कि कुंभ राशि के जातकों के लिए आज अपनी निजी जिंदगी और प्रोफेशनल लाइफ में काफी संतुलन बनाना होगा। कोई महत्वपूर्ण निर्णय लेने से पहले सोच विचार करलें, किसी एक्सपर्ट की सलाह लेने में भलाई है। यदि किसी बात से परेशान हैं तो उसे शेयर करें, ऐसा करने से आपको कोई कमजोर नहीं समझेगा। अपनी परेशानी व्यक्त करना शक्ति का सूचक है। आपकी योग्यता में कोई कमी नहीं है। करियर को लेकर आपको कोई महत्वपूर्ण निर्णय लेने का दिन हो सकता है। काम के साथ ही अपने परिवार के लिए भी समय निकालने का दिन है। आपको अपने गुस्से पर नियंत्रण रखना होगा। इसके कारण आप खुद को चोट पहुंचा सकते हैं।

● गाय का दूध हल्का पीला क्यों होता है...!

● Adhaar card me photo kaise badale : आधार कार्ड पर फोटो अपडेट करते समय याद रखने योग्य महत्वपूर्ण बातें...

मीन (Pisces) आज का राशिफल : दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची

  1. आज का राशिफल बताता है कि मीन राशि के जातकों के लिए आज विपरीत परिस्थितियों में अपने लिए सकारात्मकता खोजने का दिन है। वर्तमान में जीने का प्रयास करें, ऐसा न हो की आप आज के सुन्दर पलों को गवा दें और जीना ही भूल जाएँ। अपने जीवन में आज अपने वरदान को देखने का प्रयास करें। आपको बहुत से सुन्दर अवसर मिल रहे हैं, जीवन में उन्नति के लिए, उन्हें जाने न दें। अपनी योग्यता पर भरोसा रखें और अपने लिए काम करें। अपने अस्तित्व की पहचान बनाएं। अपनी मेहनत के अनुसार अपने वेतन को बढाने के लिए बात अवश्य करें। अविवाहितों के लिए आज का दिन अच्छा रहेगा। कोई अच्छा रिश्ता आ सकता है। स्वास्थ्य आज सामान्य रहेगा। पुराने दर्द में आराम मिल सकता है। 

● सांवरे से नाता : एक अनूठी प्रेम गाथा...!

● आश्चर्यजनक आयुर्वेद : अपना घुटना बदलने से पहले...

•┄┅═══❁✿❁● ● ● ❁✿❁═══┅┄•

  1. ""थोड़ा डुबूंगा भले, मगर मैं तैरना सीख जाऊंगा,ऐ ज़िंदगी, तू मुश्किलें भेजता रह, मैं इसमें भी जीत के दिखाऊंगा...''!
  2. "अपनी असफलताओं से मत हारो,उनसे सीखों और फिर से शुरुआत करो...!! 
  3. "असफलताओं से कभी निराश नही होना चाहिए,क्योंकि कई बार गुच्छे की आखिरी चाबी भी ताला खोल देती है"..!
  4. "खुद की तरक्की में ही इतना वक़्त लगाओ, कि किसी के बुराई करने को वक़्त ही न मिले"...!
  5. " दुनिया की कोई परेशानी ऐसी नहीं, जो आपके साहस से बड़ी हो...!! 
  6. <pre style="box-sizing: border-box; margin: 0px; padding: 0px 0px 10px; border: 0px; outline: 0px; list-style-type: none; overflow: auto; font-family: 'Noto Sans Devanagari', sans-serif; font-size: 18px; background-image: none; background-position: initial; background-size: initial; background-repeat: initial; background-attachment: initial; background-origin: initial; background-clip: initial; overflow-wrap: normal; word-break: normal; line-height: 1.4; white-space: initial
📲

पालीवाल वाणी WhatsApp चैनल से जुड़ें

ताज़ा ब्रेकिंग न्यूज़ और समाज के सभी समाचार सबसे पहले अपने फोन पर पाएं।

चैनल से जुड़ें →

संबंधित खबरें

सभी देखें →
WhatsApp हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें