आज का दैनिक राशिफल 26 अगस्त 2026 : मेष से लेकर मीन राशि तक का हाल : किन राशि वालों को रहना होगा सावधान
मेष (Aries) आज का राशिफल : च, चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ
-
आज का राशिफल बताता है कि मेष राशि के जातक के लिए आज किसी नए व्यवसाय को करने के लिए उत्सुक रहेंगे। किसी दोस्त की वजह से आपको जॉब मिलेगी, जिससे आपकी दोस्ती और गहरी होगी। आज आपका स्वास्थ्य तरोताजा रहने वाला है। कारोबारी अपनी सूझ-बूझ से कार्य को आगे बढ़ाएंगे, अपनी योजना में जोड़ने के लिए आपको कुछ सहयोगियों की जरूरत पड़ सकती है। विद्यार्थी आज किसी प्रतियोगिता में भाग लेंगे। दाम्पत्य जीवन के रिश्तों में मधुरता बढ़ेगी। सिंगर्स को किसी बड़े प्लेटफार्म पर गाने का मौका मिलेगा।
● सपने में खुशी का माहौल देखना क्या संकेत देता है? जानिए इसका अर्थ और फल
● पीपल द्वारा नवग्रह दोष दूर करने के उपाय वैदिक दृष्टिकोण से भारतीय संस्कृतिमें पीपल देववृक्ष
● तुलसी के पौधे को मुरझाने से बचाएं, ये 10 खास नियम अपनाएं
वृषभ (Taurus) आज का राशिफल : ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो ब बो
-
आज का राशिफल बताता है कि वृषभ राशि के जातक के लिए आज प्रॉपर्टी डीलर्स को किसी बड़ी डील से अच्छा प्रॉफिट होगा। बच्चों को अपना ईगो छोड़कर माता-पिता की बातों को सुनना चाहिए। आज आपको स्वास्थ्य सम्बंधित समस्या छुटकारा मिलेगा। दोस्तों के साथ बाहर जा सकते हैं। सरकारी विभाग से जुड़े लोग आज थोड़ा व्यस्त रह सकते हैं। विद्यार्थियों को अपने करियर का चुनाव करने के लिए आज अच्छा मौका है, फालतू का समय न गवाएं। मार्केट से कुछ जरूरी चीजे ख़रीद सकते हैं।
● सपने में खुशी का माहौल देखना क्या संकेत देता है? जानिए इसका अर्थ और फल
● घर में आने वाले आर्थिक संकट को बतलाते हैं, ये 5 संकेत, तुरंत हो जाए सतर्क
मिथुन (Gemini) आज का राशिफल : का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह
-
आज का राशिफल बताता है कि मिथुन राशि के जातकों के लिए आज आपको सेल्स में अच्छा मुनाफा होगा। एंट्रेंस एग्जाम की तैयारी कर रहे लोगों को जल्द कोई अच्छा कॉलेज मिलने के योग बन रहे हैं। आज आप नया घर लेने की सोच सकते हैं। कपड़े का कारोबार कर रहे लोग अपना बिजनेस और आगे बढ़ाने करने का विचार बनायेंगे। आज आप अपने काम के तरीके में बदलाव करेंगे। पिछले दिनों ऑफिस के छूटे कामों को आज पूरा करेंगे। अपने जीवनसाथी को किसी मामूली बात पर डांटने की बजाय विनम्रता से समझाएं, रिश्तों में मधुरता बनी रहेगी।
● बिजनेस और करियर में चाहिए सफलता, समस्या नहीं, हल तलाशें : जीवन में उतार लें चाणक्य की ये बातें
● नक्षत्रों से संबंधित वृक्ष : नक्षत्र मास के नाम
कर्क (Cancer) आज का राशिफल : ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो
-
आज का राशिफल बताता है कि कर्क राशि के जातकों के लिए आज आप नया वाहन खरीद सकते हैं। अपनों को समय दीजिए, घर के बड़े-बुजुर्गों के साथ समय बिताएं। शिक्षक आज नया अध्याय बच्चों को पढ़ाएंगे। विद्यार्थी आज किसी प्रतियोगिता में भाग लेने का मन बना सकते हैं। डॉक्टर्स के लिए आज का दिन ऊर्जा से भरपूर रहेगा। आज आप बाहर लंच पर जायेंगे जहाँ आप खूब एन्जॉय करेंगे। आवेश में आकर किसी निर्णय को लेने से बचें। आपकी बातों से किसी को ठेस न पहुंचे इसका आप खास ख्याल रखें। सबके साथ मित्रवत व्यवहार करने से आपका सम्मान बढ़ेगा।
● 5 इन जगहों पर एक दिन भी न करें निवास, वरना होगा भारी नुकसान : आचार्य चाणक्य
● आज का प्रेरक प्रसंग : बिना उसकी कृपा के हम कुछ भी नही...
● पति की किस्मत चमकाने के चमत्कारी उपाय, जानिए यह ऐसे 5 उपाय जो बदल देंगे आपकी फूटी किस्मत...
सिंह (Leo) आज का राशिफल : मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे
-
आज का राशिफल बताता है कि सिंह राशि के जातक के लिए आज परिवार के साथ किसी धार्मिक स्थल पर जाने का प्लान बनायेंगे। जॉब की तलाश आज ख़त्म होगी, किसी बड़ी कंपनी से इंटरव्यू का कॉल आ सकता है। आपके जीवन में चल रही परेशानियां कम हो जाएंगी। सरकारी विभाग से जुड़े लोगों के वेतन में बढ़ोत्तरी होगी। डेकोरेशन का बिजनेस कर रहे लोगों को अच्छा लाभ होगा जल्द ही कोई बड़ा आर्डर मिल सकता है। अस्थमा से परेशान लोग आज किसी अच्छे डॉक्टर से सलाह लेंगे। ओउम् मंत्र का जाप करने से आपको लाभ मिलेगा।
● सपने में मरी हुई नानी को देखना होता है शुभ या अशुभ, जानिए सपने का अर्थ...
कन्या (Virgo) आज का राशिफल : ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो
-
आज का राशिफल बताता है कि कन्या राशि के जातकों के लिए आज अच्छी गुजरने वाली है। टीचर्स के लिए आज का दिन बेहतरीन रहेगा। माताएं अपने बच्चों के साथ कही घूमने जा सकती हैं। जहां मस्ती का माहौल बना रहेगा। ऑफिस में अपने काम पर ध्यान दें। किसी तजुर्बेदार व्यक्ति से आपको बिजनेस को आगे बढ़ाने का सही तरीका पता चलेगा। रियल स्टेट बिजनेस के लोग नया हाउसिंग प्रोजेक्ट लॉन्च कर सकते हैं। परिवार की बढ़ती जिम्मेदारियों की वजह से थोड़ा परेशान हो सकते हैं। धैर्य व संयम से काम लें।
● नाभि से तैल उपचार : कई लाभदायक परिणाम...
● स्वप्न शास्त्र : सपने में पंडित को पूजा करते देखने का मतलब शुभ होता है या अशुभ, जानिए...
तुला (Libra) आज का राशिफल : रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते
-
आज का राशिफल बताता है कि तुला राशि के जातकों के लिए आज बिजनेसमैन आज किसी बड़ी डील को फाइनल करेंगे। कोल्ड की समस्या से आपको छुटकारा मिलेगा। किसी जरूरतमंद की मदद करने से आपको बेहद प्रसन्नता होगी। अचानक किसी जरूरी काम से आप लम्बी यात्रा पर जा सकते हैं। आज आपके घर पर कोई धार्मिक काम होगा जिससे घर में व्यस्तता का माहौल बना रह सकता है। आज आपकी इनकम में वृद्धि होगी। अधूरे कार्यों को पूरा करने के लिए आज अच्छे योग बन रहे हैं। जिन राशि वालों का आज बर्थडे है वो आज किसी बड़े होटल में अपने दोस्तों को पार्टी दे सकते हैं।
● बजरंगबली और संकटमोचन के नामों में भगवान शब्द क्यों नहीं जुड़ता...!
● प्रेरणादायक कहानी : अब पछताये होत क्या जब चिड़ियाँ चुग गई खेत...
वृश्चिक (Scorpio) आज का राशिफल : तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू
-
आज का राशिफल बताता है कि वृश्चिक राशि के जातकों के लिए आज सेल्समैन को आपको अच्छा मुनाफा होगा। ऑफिस के कार्यों में थोड़ा उलझने की सम्भावना है। अपनी वाणी पर संयम रखें। अपने बिजी शेड्यूल से थोड़ा समय ईश्वर की उपासना के लिए निकालें। आज आप घर में फूल–पौधों को लगाने की सोचेंगे। घर में किसी मेहमान के आगमन से पारिवारिक माहौल खुशनुमा बनेगा। कास्मेटिक का कारोबार कर रहे लोगों की आज अच्छी सेल होगी। आज किसी जरूरतमंद की मदद करने का अच्छा अवसर मिलेगा। जीवन में कोई बड़ी खुशखबरी मिलेगी। आज आप वाहन लेने का विचार बना सकते हैं।
● धन संबंधित उपायों की सम्पूर्ण व्याख्या : असम्भव की प्राप्ती के लिये उपाय नही करें...
● गुरुवार को नहीं करने चाहिए निम्नलिखित कार्य...
● कहानी : दुखवा मैं कासे कहूँ मोरी सजनी-चतुरसेन शास्त्री...
धनु (Sagittarius) आज का राशिफल : ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे
-
आज का राशिफल बताता है कि धनु राशि के जातकों के लिए आज आपको कुछ असहाय लोगों की मदद करने का अवसर मिलेगा जिससे आपका सम्मान बढ़ जायेगा। आज आपकी इनकम में इजाफा होगा। प्राइवेट शिक्षकों का प्रमोशन होने की सम्भावना है। ऑफिस में अपने सीनियर्स से कुछ महत्वपूर्ण सीखने का मौका मिलेगा। आज व्यापार के क्षेत्र में दूसरों से अपना काम निकलवाने में सक्षम रहेंगे। आपके मित्र आपको आज सरप्राइज दे सकते हैं, सरप्राइज आपको काफी पसंद आएगा। आज बाहर के ऑयली खानपान से बचने की जरूरत है अन्यथा अनिंद्रा की स्थिति बन सकती है।
● सपने में दिख रहे हैं केचुएं तो रहिए सतर्क...
● कछुए की मूर्ति घर में रखने के फायदे : आइए जानते हैं...
● नाभि से तैल उपचार : कई लाभदायक परिणाम...
मकर (Capricorn) आज का राशिफल : भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी
-
आज का राशिफल बताता है कि मकर राशि के जातकों के लिए आज आज सजावट के कारोबारियों के लिए दिन लाभदायक रहेगा। ऑफिस में बेहतर कार्यों की वजह से बॉस आपकी तारीफ़ करेंगे। आज आपके जमीन जायदाद सम्बन्धी काम पूरे हो जायेंगे। जो छात्र प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे हैं, आज उन्हें सफलता मिलने के योग बन रहे हैं। आज आपका मन खुश रहेगा। आज आपको पिताजी से बेहतर सलाह मिलेगी। आपके भाई कोई जरूरी कार्य करने के लिए आपसे कह सकते हैं और आप उन्हें निराश नहीं करेंगे। घर में रिश्तेदारों के आने कारण दिनभर की योजनायें गड़बड़ हो सकती हैं।
● प्रेरणादायक कहानी : सीख जो जीवन बदल दे...
● जामुन खाने के फायदे : एक बेहतरीन फल...
● कौन थे ओशो, जानें रहस्यमयी रजनीश के बारे में...
कुंभ (Aquarius) आज का राशिफल : गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा
-
आज का राशिफल बताता है कि कुंभ राशि के जातकों के लिए आज घर के बड़े-बुजुर्गों के साथ समय बिताएं आपको अच्छा लगेगा। सोशल मीडिया पर आपके फॉलोवर्स में इजाफा होगा। आज आपके काम की तारीफ़ होगी, लोग आपके काम करने के तरीके पर विचार करेंगे। किसी नासमझ की राय से व्यापार में नुकसान होने की संभावना है, अपने विवेकानुसार काम करें। जॉब के लिए प्रयासरत लोगों को जल्द अच्छी जॉब मिलेगी। आज आपको फालतू के खर्चों से बचने की आवश्यकता है। राजनीति के क्षेत्र में आपका दिन मिला-जुला रहेगा। अपने जीवनसाथी के मामलों में जरूरत से ज्यादा दखल न दें।
● गाय का दूध हल्का पीला क्यों होता है...!
मीन (Pisces) आज का राशिफल : दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची
-
आज का राशिफल बताता है कि मीन राशि के जातकों के लिए आज शानदार रहने वाला है। माताओं को अपने बच्चों के खान पान पर ध्यान देने की आवश्यकता है। भाई-बहन के रिश्ते में हो रही नोक-झोंक आज समाप्त होगी, जिससे आपके रिश्ते में शांति का माहौल रहेगा। शिक्षक आज किसी जरूरी मीटिंग में शामिल होंगे। इलेक्ट्रॉनिक का कारोबार कर रहे लोगों का कारोबार अच्छा चलेगा। आज पिता से आपको कोई उपहार मिलेगा। सोशल मीडिया के माध्यम से अपने प्रोडक्ट का अच्छा प्रचार कर सकते हैं, आपको लाभ ही लाभ होगा। स्वास्थ्य सम्बंधित समस्या से आज आराम मिलेगा।
● सांवरे से नाता : एक अनूठी प्रेम गाथा...!
● आश्चर्यजनक आयुर्वेद : अपना घुटना बदलने से पहले...
•┄┅═══❁✿❁● ● ● ❁✿❁═══┅┄•
-
""महंगे जूते अक्सर वही खरीदते हैं जिनके भाग्य में...चलना बहुत कम लिखा, होता है...''!
-
"उबलता हुआ पानी भी...सोचता होगा, बीच में बर्तन, ना होता तो आग की औकात बता देता...!!
-
"हर पीढ़ी को अगली पीढ़ी बिगड़ी हुई लगती है, क्योंकि उसे बदलाव से ज्यादा अपनी आदतों से प्रेम होता है"..!
-
""मुझे हद में रहना पसंद है और लाेग उसे गुरूर कहते हैं'' ""...!
-
" वक़्त चाहें जितना भी परखे खुद्दार इंसान,अपने उसूल नहीं बदलता...!!
-
चुप हूँ सब जानता मगर हूँ मैं...,ये न समझो कि बे-ख़बर हूँ मैं...!
•┄┅═══❁✿❁● ● ● ❁✿❁═══┅┄•
● Disclaimer :इस लेख में दी गई ज्योतिष जानकारियां और सूचनाएं लोक मान्यताओं पर आधारित हैं. इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं. इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं. पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें. पालीवाल वाणी इनकी पुष्टि नहीं करता है. इन पर अमल करने से पहले इससे संबंधित पंडित ज्योतिषी से संपर्क करें तथा चिकित्सा अथवा अन्य नीजि संबंधित जानकारी के लिए अपने नीजि डॉक्टरों से परार्मश जरूर लीजिए. पालीवाल वाणी तथा पालीवाल वाणी मीडिया अंधविश्वास के खिलाफ है.
HISTORY : !!आओ चले बांध खुशियों की डोर...नही चाहिए अपनी तारीफो के शोर...बस आपका साथ चाहिए...समाज विकास की ओर!!
पालीवाल वाणी WhatsApp चैनल से जुड़ें
ताज़ा ब्रेकिंग न्यूज़ और समाज के सभी समाचार सबसे पहले अपने फोन पर पाएं।
संबंधित खबरें
सभी देखें →
आज का दैनिक राशिफल 9 सितंबर 2026 बुधवार : मेष से लेकर मीन राशि तक का हाल - किन राशि वालों को रहना होगा सावधान
आज का दैनिक राशिफल 8 सितंबर 2026 मंगलवार : मेष से लेकर मीन राशि तक का हाल - किन राशि वालों को रहना होगा सावधान
आज का दैनिक राशिफल 7 सितंबर 2026 सोमवार : मेष से लेकर मीन राशि तक का हाल - किन राशि वालों को रहना होगा सावधान
आज का दैनिक राशिफल 6 सितंबर 2026 रविवार : मेष से लेकर मीन राशि तक का हाल - किन राशि वालों को रहना होगा सावधान
आज का दैनिक राशिफल 5 सितंबर 2026 शनिवार : मेष से लेकर मीन राशि तक का हाल - किन राशि वालों को रहना होगा सावधान