📅 Tuesday, 29 September 2026 | 10:08 AM IST
लाइव सेंसेक्स: 72,158.30 ▼ -613.42 (-0.84%) • निफ्टी 50: 22,586.05 ▼ -194.20 (-0.85%) • 🪙 सोना 24K (10g): ₹148,080 • 🥈 चांदी (1kg): ₹228,200 • ☀️ उज्जैन: 26°C (साफ आसमान)
ज्योतिषी

हाथ में ये रेखा और निशान माने जाते हैं बेहद अशुभ, दुर्भाग्य और आर्थिक तंगी का जीवनभर करना पड़ता है सामना

📅 29 March 2023, 09:45 AM • ✍️ Pushplata • ⏱️ 3 मिनट में पढ़ें
शेयर करें:
WhatsApp Facebook Twitter Telegram Instagram
हाथ में ये रेखा और निशान माने जाते हैं बेहद अशुभ, दुर्भाग्य और आर्थिक तंगी का जीवनभर करना पड़ता है सामना
हाथ में ये रेखा और निशान माने जाते हैं बेहद अशुभ, दुर्भाग्य और आर्थिक तंगी का जीवनभर करना पड़ता है सामना

हस्त रेखा शास्त्र के अनुसार, व्यक्ति की हथेली में मौजूद हर एक रेखा भूत, भविष्य और वर्तमान के कई राज खोलती हैं। रेखाओं के द्वारा व्यक्ति अपने भविष्य से लेकर शादी-विवाह, करियर, बिजनेस, नौकरी आदि के बारे में काफी हद तक जान सकता है। इसके साथ-साथ हाथों में कई ऐसी रेखाएं भी होती है, जो व्यक्ति को शारीरिक, मानसिक और आर्थिक रूप से तोड़कर रख देती हैं। आइए जानते हैं कुछ ऐसी ही रेखाओं के बारे में, जो अशुभ मानी जाती हैं।

हथेली में मौजूद ये रेखाएं मानी जाती हैं अशुभ

सूर्य पर्वत पर अशुभ निशान का होना

अगर किसी जातक की हथेली में बने सूर्य रेखा में किसी भी तरह का अशुभ निशान है, तो उसे किसी न किसी शारीरिक, आर्थिक या फिर मानसिक समस्या का सामना करना पड़ता है। बिजनेस में लगातार घाटा होने के साथ कर्ज के बोझ में ही दब सकते हैं। इसके साथ ही किसी के साजिश के शिकार होकर समाज में मान- सम्मान खो सकते हैं।

शनि पर्वत पर क्रॉस का निशान होना

कहा जाता है कि जिन लोगों के हाथ में शनि पर्वत में क्रॉस का निशान होता है, उन्हें आने वाले समय में किसी बदनामी का सामना करना पड़ता है। इसके साथ ही जीवन में कई बड़ी कठिनाईयों का सामना करना पड़ सकता है।

राहु की रेखा

राहु की रेखा को चिंता रेखा या फिर विघ्य रेखा कहा जाता है। हथेली में इस रेखा के होने की बात करें, तो यह मंगल पर्वत के निचले हिस्से से आरंभ होती है और जीवन रेखा के पास या फिर इसे पार करके खत्म होती है। हथेली में इस रेखा के होने से व्यक्ति का पूरा जीवन चिंताओं के साथ ही बीत जाता है। इसके साथ ही कई स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं का सामना करना पड़ता है।

आड़ी तिरछी रेखा

कई लोगों के हाथों में देखा होगा कि कई तरह की आड़ी तिरछी रेखाएं होती है, जो निरंतर एक-दूसरे को काटती है। हस्त रेखा शास्त्र के अनुसार, जिन लोगों की हथेली में ऐसी रेखा होती है उन्हें हमेशा असफलता का सामना करना पड़ता है। छोटे से छोटे काम के लिए भी कई चुनौतियों का सामना करना पड़ता है। इसके साथ ही किसी न किसी बीमारी से ग्रस्त रहते हैं।

📲

पालीवाल वाणी WhatsApp चैनल से जुड़ें

ताज़ा ब्रेकिंग न्यूज़ और समाज के सभी समाचार सबसे पहले अपने फोन पर पाएं।

चैनल से जुड़ें →

संबंधित खबरें

सभी देखें →
WhatsApp हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें